लखनऊ स्मार्ट सिटी ऑफिस में मंडलायुक्त (कमिश्नर) डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव से समस्या लेकर आई महिला उनसे भिड़ गई। उसकी LDA अधिकारियों से भी बहस हुई। महिला डॉ. अंजू ने कहा- LDA अधिकारी चोरों से मिले हुए हैं। इस पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के VC प्रथमेश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- आप ऐसा कैसे कह सकती हैं? यह गलत बात है। डॉ. रोशन जैकब ने कहा- एक महिला के चलते हल्ला मच रहा। आप बाहर जाइए, नहीं तो आपके साथ बुरा होगा। महिला फरियादी बोली- मुझे धमकी मिली
डॉ अंजू ने कहा- मैं नागरिक सुविधा दिवस पर समस्याओं को लेकर पहुंची थी। नेहरू एन्क्लेव में अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं। पार्क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा है। लोगों ने गलत तरीके से RWA बना लिया है। LDA के इंजीनियर काम करने का दावा करते हैं, लेकिन काम में लापरवाही करते हैं। मेरी एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी में बाउंड्री वॉल नहीं थी
अंजू ने कहा- सोसाइटी में बाउंड्री वॉल नहीं थी। इसका टेंडर किया गया, लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। पार्क का टेंडर हुआ, लेकिन 10 लाख का काम नहीं हुआ। हर चीज में झूठ हुआ है। 35 साल से अवैध कब्जा बना हुआ है। आज कमिश्नर ने मुझे धमकी दी है। मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्लॉट आवंटन रद्द होने पर बिफरे लोग
वसंतकुंज सेक्टर- A में 2022 में लॉटरी से भूखंड आवंटित होने के बाद LDA ने उसे रद्द कर दिया, जिससे आवंटी नाराज हैं। उनका कहाना है कि हमने अपना पूरा पैसा इसमें लगा दिया, लेकिन अब इसका आवंटन ही रद्द कर दिया गया। परियोजना के आवंटी अनुराग पांडेय ने बताया- 2025 में परियोजना में कब्जा मिलना था, लेकिन इसके पहले ही इसे रद्द कर दिया गया। आवंटियों का पैसा वापस करने की बात कही जा रही है। लेकिन, बैंक से लोन लेने के बाद लोगों ने प्लॉट खरीदा था। अब उनके सामने कठिन स्थिति आ गई है। लॉटरी सिस्टम से जमीन खरीदी थी
राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा- अगर भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया है, तो उसमें हमारी क्या गलती है? LDA को हमें जमीन दिलानी चाहिए। 72, 120 और 200 स्क्वायर मीटर की जमीन का आवंटन किया गया था। राजेश ने कहा- 24, 34 और 60 लाख रुपए 272 लोगों ने दिए। अब उनके साथ गलत किया जा रहा है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। हमें हमारा घर मिलना चाहिए। LDA की गलती है कि वह जमीन नहीं दिला पा रहा। हमने लॉटरी सिस्टम से जमीन खरीदी थी। कैंसिल हुई LDA की वसंतकुंज सेक्टर-A योजना में 275 लोगों को आवंटित हुए थे प्लॉट LDA की वसंतकुंज सेक्टर-A योजना कैंसिल कर दी गई थी। LDA ने 2 साल पहले इस योजना में 72 से 200 वर्गमीटर के कुल 275 प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला था। 5 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी से 275 लोगों को प्लॉट आवंटित भी किए गए। आवंटियों से पूरी रकम भी वसूल ली गई थी। लेकिन, LDA ने जिस जमीन पर प्लॉटिंग की थी, वह आज तक खरीदी ही नहीं गई थी। आज भी उस जमीन पर किसानों का कब्जा है। 2 साल तक आवंटियों का पैसा LDA के पास जमा रहा। अब उन्हें पत्र भेजकर बताया जा रहा कि प्लॉट नहीं मिल सकता। ब्याज समेत पैसा वापस ले जाइए। इस खुलासे के बाद आवंटियों में काफी आक्रोश है। लोग पूछ रहे हैं कि जब जमीन ही नहीं थी, तो प्लॉट कैसे आवंटित कर दिए गए? 2 साल तक बिना जमीन के योजना को जीवित क्यों रखा गया? ————————- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में परशुराम जयंती पर पुलिस-श्रद्धालुओं में झड़प:महिलाएं फरसा लेकर निकलीं, महासभा अध्यक्ष बोले- सरकार ब्राह्मण विरोधी लखनऊ में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व डीजीपी विजय कुमार और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह शामिल होने वाले थे। लेकिन कोई नहीं पहुंचे। वहीं, शोभायात्रा में शामिल महिलाएं फरसा और भगवा झंडा लहराते हुए निकली थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ स्मार्ट सिटी ऑफिस में मंडलायुक्त (कमिश्नर) डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव से समस्या लेकर आई महिला उनसे भिड़ गई। उसकी LDA अधिकारियों से भी बहस हुई। महिला डॉ. अंजू ने कहा- LDA अधिकारी चोरों से मिले हुए हैं। इस पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के VC प्रथमेश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- आप ऐसा कैसे कह सकती हैं? यह गलत बात है। डॉ. रोशन जैकब ने कहा- एक महिला के चलते हल्ला मच रहा। आप बाहर जाइए, नहीं तो आपके साथ बुरा होगा। महिला फरियादी बोली- मुझे धमकी मिली
डॉ अंजू ने कहा- मैं नागरिक सुविधा दिवस पर समस्याओं को लेकर पहुंची थी। नेहरू एन्क्लेव में अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं। पार्क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा है। लोगों ने गलत तरीके से RWA बना लिया है। LDA के इंजीनियर काम करने का दावा करते हैं, लेकिन काम में लापरवाही करते हैं। मेरी एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी में बाउंड्री वॉल नहीं थी
अंजू ने कहा- सोसाइटी में बाउंड्री वॉल नहीं थी। इसका टेंडर किया गया, लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। पार्क का टेंडर हुआ, लेकिन 10 लाख का काम नहीं हुआ। हर चीज में झूठ हुआ है। 35 साल से अवैध कब्जा बना हुआ है। आज कमिश्नर ने मुझे धमकी दी है। मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्लॉट आवंटन रद्द होने पर बिफरे लोग
वसंतकुंज सेक्टर- A में 2022 में लॉटरी से भूखंड आवंटित होने के बाद LDA ने उसे रद्द कर दिया, जिससे आवंटी नाराज हैं। उनका कहाना है कि हमने अपना पूरा पैसा इसमें लगा दिया, लेकिन अब इसका आवंटन ही रद्द कर दिया गया। परियोजना के आवंटी अनुराग पांडेय ने बताया- 2025 में परियोजना में कब्जा मिलना था, लेकिन इसके पहले ही इसे रद्द कर दिया गया। आवंटियों का पैसा वापस करने की बात कही जा रही है। लेकिन, बैंक से लोन लेने के बाद लोगों ने प्लॉट खरीदा था। अब उनके सामने कठिन स्थिति आ गई है। लॉटरी सिस्टम से जमीन खरीदी थी
राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा- अगर भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया है, तो उसमें हमारी क्या गलती है? LDA को हमें जमीन दिलानी चाहिए। 72, 120 और 200 स्क्वायर मीटर की जमीन का आवंटन किया गया था। राजेश ने कहा- 24, 34 और 60 लाख रुपए 272 लोगों ने दिए। अब उनके साथ गलत किया जा रहा है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। हमें हमारा घर मिलना चाहिए। LDA की गलती है कि वह जमीन नहीं दिला पा रहा। हमने लॉटरी सिस्टम से जमीन खरीदी थी। कैंसिल हुई LDA की वसंतकुंज सेक्टर-A योजना में 275 लोगों को आवंटित हुए थे प्लॉट LDA की वसंतकुंज सेक्टर-A योजना कैंसिल कर दी गई थी। LDA ने 2 साल पहले इस योजना में 72 से 200 वर्गमीटर के कुल 275 प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला था। 5 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी से 275 लोगों को प्लॉट आवंटित भी किए गए। आवंटियों से पूरी रकम भी वसूल ली गई थी। लेकिन, LDA ने जिस जमीन पर प्लॉटिंग की थी, वह आज तक खरीदी ही नहीं गई थी। आज भी उस जमीन पर किसानों का कब्जा है। 2 साल तक आवंटियों का पैसा LDA के पास जमा रहा। अब उन्हें पत्र भेजकर बताया जा रहा कि प्लॉट नहीं मिल सकता। ब्याज समेत पैसा वापस ले जाइए। इस खुलासे के बाद आवंटियों में काफी आक्रोश है। लोग पूछ रहे हैं कि जब जमीन ही नहीं थी, तो प्लॉट कैसे आवंटित कर दिए गए? 2 साल तक बिना जमीन के योजना को जीवित क्यों रखा गया? ————————- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में परशुराम जयंती पर पुलिस-श्रद्धालुओं में झड़प:महिलाएं फरसा लेकर निकलीं, महासभा अध्यक्ष बोले- सरकार ब्राह्मण विरोधी लखनऊ में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व डीजीपी विजय कुमार और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह शामिल होने वाले थे। लेकिन कोई नहीं पहुंचे। वहीं, शोभायात्रा में शामिल महिलाएं फरसा और भगवा झंडा लहराते हुए निकली थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ कमिश्नर से भिड़ी महिला, VIDEO:बोली- अफसर चोरों से मिले हैं, रोशन जैकब ने कहा- बाहर निकल जाइए
