नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 5 फरवरी दिन बुधवार है… हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातों को लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रॉमा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं। पढ़िए क्या कुछ है, आपके काम की बातें… शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और हेल्पलाइन नंबर- हमसे संपर्क कीजिए यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट की जानकारी या कोई ऐसी खबर है, जो पूरे शहर के काम की है तो हमें 9454292638 पर वॉट्सऐप कर सकते हैं। लखनऊ टुडे को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक भी दे सकते हैं। नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 5 फरवरी दिन बुधवार है… हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातों को लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रॉमा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं। पढ़िए क्या कुछ है, आपके काम की बातें… शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और हेल्पलाइन नंबर- हमसे संपर्क कीजिए यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट की जानकारी या कोई ऐसी खबर है, जो पूरे शहर के काम की है तो हमें 9454292638 पर वॉट्सऐप कर सकते हैं। लखनऊ टुडे को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक भी दे सकते हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
पानीपत में कंस्ट्रक्शन कर्मचारी की मौत:नाले की पुलिया पर रिफ्लेक्टर लगा रहा था, बाइक ने टक्कर मार दी; करनाल का रहने वाला
पानीपत में कंस्ट्रक्शन कर्मचारी की मौत:नाले की पुलिया पर रिफ्लेक्टर लगा रहा था, बाइक ने टक्कर मार दी; करनाल का रहने वाला हरियाणा के पानीपत में गांव बबैल के पास नाले की पुलिया पर रिफ्लेक्टर टेप लगा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। कर्मचारी नाले की पुलिया पर रिफ्लेक्टर टेप इसलिए लगा रहा था ताकि कोई हादसा न हो। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रस्सी और प्रोग्रेस बेल्ट तोड़ते हुए मारी टक्कर सेक्टर 13-17 थाने में दी शिकायत में सुनील ने बताया कि वह करनाल का रहने वाला है। वह सोमबीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। उसके साथ इंदिरा कॉलोनी करनाल निवासी रतन लाल (53) के अलावा कई अन्य कर्मचारी काम करते हैं। यह कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करती है। शुक्रवार रात को वे सभी गांव बबैल के पास पीडब्ल्यूडी रोड पर कैटल लाइट लगा रहे थे। सभी ने अपनी सुरक्षा के लिए सेफ्टी रस्सी और प्रोग्रेस बेल्ट भी लगा रखी थी। शाम करीब 5 बजे जब वे काम कर रहे थे तो सनौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रतनलाल को सीधी टक्कर मार दी, जिससे सभी रस्सियां और प्रोग्रेस बेल्ट टूट गई। जिससे रतनलाल मौके पर ही गिर गया और खून से लथपथ हो गया। एंबुलेंस की मदद से रतनलाल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पंजाब-हिमाचल के अनजान परिवार, लिवर देकर पति-पिता को बचाया:हरियाणा के अस्पताल में मिले, ब्लड ग्रुप सेम निकला; पहले पत्नी-बेटी डोनेट करने को तैयार थीं
पंजाब-हिमाचल के अनजान परिवार, लिवर देकर पति-पिता को बचाया:हरियाणा के अस्पताल में मिले, ब्लड ग्रुप सेम निकला; पहले पत्नी-बेटी डोनेट करने को तैयार थीं हरियाणा में अनजान परिवारों ने एक-दूसरे के मरीजों को लिवर दान कर जान बचा ली। खास बात यह है कि एक परिवार पंजाब का है तो दूसरा हिमाचल प्रदेश का। दोनों की मुलाकात हरियाणा के फरीदाबाद में हुई। जहां ब्लड ग्रुप सेम होने पर दोनों ने एक-दूसरे के मरीज को लिवर डोनेट करने की सहमति दे दी। जिसके बाद प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दोनों मरीजों के सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर दिए। हिमाचल प्रदेश के परिवार के पिता को 23 साल की बेटी लिवर देने के लिए राजी थी। वहीं पंजाब के बीमार पति को पत्नी लिवर देने को तैयार थी। हालांकि दोनों केसों में मरीज और डोनर का ब्लड ग्रुप अलग-अलग था, इसकी वजह से समस्या हो रही थी। ये दोनों ही मरीज लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़े दोनों केसों के बारे में सिलसिलेवार ढंग से जानिए… हिमाचल के शशिपाल का 2 साल पहले लिवर खराब हुआ
हिमाचल में कुल्लू जिले के रहने वाले 45 वर्षीय शशिपाल को 2 साल पहले लिवर की बिमारी का पता चला था। प्लेटलेट्स कम होने पर उन्होंने डॉक्टरों के कहने पर टेस्ट कराए। तब पता चला कि उन्हें लिवर सिरोसिस की बिमारी है। कुछ समय में उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया। उनकी हालत खराब होती चली गई। डॉक्टरों ने रिपोर्ट को देखते हुए उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। IAS अधिकारी बनने के लिए UPSC एग्जाम की तैयारी कर रही शशिपाल की 23 वर्षीय बेटी सोनल पिता को लिवर देने के लिए तैयार हो गई। शशिपाल का ब्लड ग्रुप B था, जबकि बेटी का ब्लड ग्रुप A था। शशिपाल में उनकी बेटी के ब्लड ग्रुप के खिलाफ एंटीबॉडी का स्तर बहुत अधिक मिला। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड ग्रुप मिस मैच होने की वजह से सोनल शशिपाल को लिवर नहीं दे सकती। पंजाब के अभिषेक को डेढ़ साल पहले बीमारी का पता चला
पंजाब के रहने वाले 32 वर्षीय अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले एक दिन अचानक बेहोश होकर गिर गए। उनका वजन कम हो गया और बहुत कमजोर हो गए। उन्हें पहले हेपेटाइटिस की शिकायत थी। बाद में डॉक्टरों के कहने पर जांच कराई तो पता चला कि उन्हें सिरोसिस है। अभिषेक की पत्नी उन्हें लिवर देने के लिए तैयार थी, लेकिन यहां भी शशिपाल की तरह हुआ। अभिषेक शर्मा का ब्लड ग्रुप A था, जबकि उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप B था। दोनों ही परिवार ट्रांसप्लांट को लेकर फरीदाबाद में डॉ. पुनीत सिंगला से मिले। डॉ. सिंगला बोले- स्वैप ट्रांसप्लांट बड़ा चैलेंज डॉ. पुनीत सिंगला ने बताया कि दोनों मरीज के परिवार में सेम ब्लड ग्रुप के डोनर नहीं थे। एक मरीज का ब्लड ग्रुप A था, उनके पास B ब्लड ग्रुप का डोनर था। दूसरे मरीज का ब्लड ग्रुप B था और उनके पास A ब्लड ग्रुप का डोनर था। अस्पताल में आने के बाद दोनों परिवारों को आपस में मिलवाया। बातचीत करने के बाद दोनों परिवार एक दूसरे का डोनर बनने के लिए सहमत हो गए। डॉक्टरों की भाषा में इसे स्वैप ट्रांसप्लांट कहा था। मतलब, एक फैमिली के अंदर ब्लड ग्रुप मैचिंग नहीं है तो एक फैमिली दूसरे को लिवर दे सकती है। फरीदाबाद में पहली बार सफल स्वैप लिवर ट्रांसप्लांट हुआ है। स्वैप ट्रांसप्लांट अपने आप में एक चैलेंज जैसा है। दोनों परिवारों को एक दूसरे से मिलाना, इसके बाद मरीज की जान बचाने के लिए उन्हें सहमत करने के लिए विस्तार से बताया जाता है।
———————————–
हरियाणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
बच्चे के सिर में घुसी जंग लगी रॉड, PGI में निकाली,डॉक्टर बोले- ब्रेन के लेफ्ट साइड थी, यादाश्त खोने, आवाज जाने और पैरालिसिस का खतरा था; 4 घंटे लगे हरियाणा के रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस PGI में पहली बार किसी बच्चे के सिर में घुसी लोहे की रॉड को सफलतापूर्वक निकाला गया। रॉड 8-10 सेंटीमीटर तक सिर के अंदर घुस चुकी थी। डॉक्टरों की 4 घंटे की मेहनत से बच्चे की जान बच गई। मेवात से PGI पहुंचे परिवार के मुताबिक उनका 14 वर्षीय बेटा नौशाद गिर गया था। जहां उसके सिर में रॉड घुस गई। पूरी खबर पढ़ें
अगली बार चोरी की तो भेजे में गोली मारूंगा:संभल SP ने मंदिर से घंटा चुराने वाले से कहा; चोर ने कान पकड़कर माफी मांगी
अगली बार चोरी की तो भेजे में गोली मारूंगा:संभल SP ने मंदिर से घंटा चुराने वाले से कहा; चोर ने कान पकड़कर माफी मांगी संभल में पुलिस ने मंदिर में घंटा चुराने वाले चोर का एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल चोर से पूछताछ करने संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्ट्रेचर पर लेटे चोर और एसपी के बीच लंबी बातचीत हुई। कुछ ही देर बाद इसका वीडियो भी सामने आ गया। इसमें एसपी चोर से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर अगली बार चोरी की तो पैर में नहीं, सीधे भेजे में गोली मारेंगे। वहीं, चोर कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। चौराहे पर हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
शुक्रवार (1 नवंबर) देर रात कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के करेली की मढैया चौराहे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली एक बदमाश को लग गई। गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। इस खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं बदमाश को छोड़कर साथी फरार
साथी को गोली लगने के अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एएसपी उत्तरी श्रीश्चंद्र एवं सीओ संतोष कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी के पास से चोरी किए गए घंटे बरामद
बता दें, 26 अक्टूबर की रात सीता आश्रम स्थित श्मशान घाट के मंदिरों में लाखों रुपए की चोरी हुई थी। एक युवक ने अपने साथी के साथ घंटे चोरी किए थे। मुख्य आरोपी शौकीन इस्लामनगर बदायूं का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि उसने ही मंदिर से घंटे चोरी किए थे। वह अक्सर चोरी करता रहता है। पहले भी उसने कई मंदिरों से घंटे चोरी किए हैं। पहले जेल भी जा चुका है। उसके पास से चोरी किए गए घंटे भी बरामद किए गए हैं। पढ़िए कौन हैं संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई
2018 बैच के IPS अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई को कुख्यात बदन सिंह बद्दो ऑपरेशन के चलते जाना जाता है। वह राजस्थान के वार्मर जिले रहने वाले हैं। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें फ्रांस सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विश्व के चौथी सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी से राष्ट्रीय सुरक्षा में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने चाइनीज स्टडी में JNU से गोल्ड मेडल हासिल किया। 2018 में वह सिविल UPSC क्वालीफाई कर IPS बने। ————————- ये भी पढ़ें… महाकुंभ में पानी के अंदर चलेगा ड्रोन, बिजली गई तो भी नहीं होगा अंधेरा; सुरक्षा में 37 हजार जवान हर समय रहेंगे तैनात महाकुंभ के लिए तंबुओं का शहर बस रहा है। इस महाकुंभ नगरी में सुरक्षा और व्यवस्था हाईटेक होगी। प्रदेश के किसी जिले के मुकाबले सबसे ज्यादा 56 थाने होंगे। 144 पुलिस चौकी होगी। अभी कानपुर में सबसे ज्यादा 52 थाने हैं। महाकुंभ नगरी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी दुरुस्त रखने की तैयारी है कि हर विषम परिस्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके लिए 37 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती होगी। पढ़ें पूरी खबर…