यूपी का मौसम अचानक फिर बदल गया है। लखनऊ-बाराबंकी में बारिश हो रही है। बुधवार रात प्रयागराज में तूफान आया। सड़कों पर पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग्स नीचे गिर गईं। बिजली के तार और पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाईवे पर चलती बोलेरो पर पेड़ गिर गया। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हुई है। प्रशासन ने बुलडोजर बुलवाकर पेड़ को हटवाया। आज यूपी के 20 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बुधवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.2°C डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। रायबरेली सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 18.8°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के औसत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 4 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- यूपी का मौसम अचानक फिर बदल गया है। लखनऊ-बाराबंकी में बारिश हो रही है। बुधवार रात प्रयागराज में तूफान आया। सड़कों पर पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग्स नीचे गिर गईं। बिजली के तार और पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाईवे पर चलती बोलेरो पर पेड़ गिर गया। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हुई है। प्रशासन ने बुलडोजर बुलवाकर पेड़ को हटवाया। आज यूपी के 20 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बुधवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.2°C डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। रायबरेली सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 18.8°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के औसत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 4 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ-बाराबंकी में तेज बारिश, प्रयागराज में तूफान:सुल्तानपुर में चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, 2 दोस्तों की मौत; 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
