लखनऊ के कई इलाकों में आज 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग मेंटेनेंस और रखरखाव का काम करेगा। जिन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी, वहां के उपभोक्ताओं को पहले से सूचना दी जा रही है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है कि यह असुविधा अस्थायी है। इससे भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति होगी। विभाग ने लोगों को जरूरी उपकरणों की बैटरी चार्ज रखने और विशेष कार्यों को कटौती के समय से पहले या बाद में पूरा करने की सलाह दी है। एक लाख की आबादी झेलेगी बिजली संकट अलीगंज, गोमती नगर, जानकीपुरम आदि जगहों पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सप्लाई बंद होने से करीब 1 लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है। इन पावर हाउस से होगी कटौती शक्ति चौराहा : सेक्टर D-2, डबल डीटीआर एरिया में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बंगला बाजार : सेक्टर-I (पकरी), अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। न्यू आलमबाग : गोपाल नगर (चंदेश्वर महादेव मंदिर), रामगढ़ कॉलोनी (रोहतास), भोला खेड़ा (परिकल्ल नगर) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। आशियाना : अंसल नेक्स्ट के पीछे (स्मृति उपवन) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इंद्रलोक : चितकरा DTR (हाईडल कॉलोनी), ब्यौमशाला, LT DTR, रेलवे लाइन के पास (आश्रम रोड), सहस्वीर ट्यूबवेल, कुंदन जनरल स्टोर (आशुतोष नगर) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। 11 केवी आश्रम रोड : अंबेडकर पार्क, JBR स्कूल, जनता डेरी, व्योमशाला पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। —————- ये भी पढ़ें… सायरन बजा, अंधेरा छाया और लखनऊ थम गया; देखें 25 तस्वीरें… लखनऊ में बुधवार को विधानसभा, लोकभवन, राजभवन सहित 41 तिराहों-चौराहों पर ब्लैक आउट रहा। रात 9 से 9:30 बजे के बीच शहर थम गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। मेट्रो स्टेशन की बत्ती भी बंद कर दी गई। मेट्रो ट्रेन के पहिए रुक गए। 25 तस्वीरें देखें… लखनऊ के कई इलाकों में आज 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग मेंटेनेंस और रखरखाव का काम करेगा। जिन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी, वहां के उपभोक्ताओं को पहले से सूचना दी जा रही है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है कि यह असुविधा अस्थायी है। इससे भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति होगी। विभाग ने लोगों को जरूरी उपकरणों की बैटरी चार्ज रखने और विशेष कार्यों को कटौती के समय से पहले या बाद में पूरा करने की सलाह दी है। एक लाख की आबादी झेलेगी बिजली संकट अलीगंज, गोमती नगर, जानकीपुरम आदि जगहों पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सप्लाई बंद होने से करीब 1 लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है। इन पावर हाउस से होगी कटौती शक्ति चौराहा : सेक्टर D-2, डबल डीटीआर एरिया में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बंगला बाजार : सेक्टर-I (पकरी), अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। न्यू आलमबाग : गोपाल नगर (चंदेश्वर महादेव मंदिर), रामगढ़ कॉलोनी (रोहतास), भोला खेड़ा (परिकल्ल नगर) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। आशियाना : अंसल नेक्स्ट के पीछे (स्मृति उपवन) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इंद्रलोक : चितकरा DTR (हाईडल कॉलोनी), ब्यौमशाला, LT DTR, रेलवे लाइन के पास (आश्रम रोड), सहस्वीर ट्यूबवेल, कुंदन जनरल स्टोर (आशुतोष नगर) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। 11 केवी आश्रम रोड : अंबेडकर पार्क, JBR स्कूल, जनता डेरी, व्योमशाला पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। —————- ये भी पढ़ें… सायरन बजा, अंधेरा छाया और लखनऊ थम गया; देखें 25 तस्वीरें… लखनऊ में बुधवार को विधानसभा, लोकभवन, राजभवन सहित 41 तिराहों-चौराहों पर ब्लैक आउट रहा। रात 9 से 9:30 बजे के बीच शहर थम गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। मेट्रो स्टेशन की बत्ती भी बंद कर दी गई। मेट्रो ट्रेन के पहिए रुक गए। 25 तस्वीरें देखें… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में आज फिर 7 घंटे बिजली कटौती होगी:लिस्ट में अपने पावर हाउस का नाम देखें, मेंटेनेंस का काम किया जा रहा
