लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने चलाई साइकिल:मरीन ड्राइव में किया जुंबा डांस; बोले- साइकिलिंग पॉल्यूशन का सॉल्यूशन

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने चलाई साइकिल:मरीन ड्राइव में किया जुंबा डांस; बोले- साइकिलिंग पॉल्यूशन का सॉल्यूशन

लखनऊ में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिलिंग शुरू है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रैली में साइकिल चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सुबह 6 बजे से फिटनेस की जागरूकता के लिए यह रैली निकाली जा रही है। इससे पहले सभी ने जुंबा डांस किया। राज्य के खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा- पहली बार केंद्रीय खेल मंत्री के आने पर स्वागत करता हूं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने साइकिलिंग को पॉल्यूशन का सॉल्यूशन बताया। इसके साथ ही मोटापे और स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता अभियान को लेकर उन्होंने लोगों का उत्साह वर्धन किया है। लखनऊ में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिलिंग शुरू है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रैली में साइकिल चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सुबह 6 बजे से फिटनेस की जागरूकता के लिए यह रैली निकाली जा रही है। इससे पहले सभी ने जुंबा डांस किया। राज्य के खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा- पहली बार केंद्रीय खेल मंत्री के आने पर स्वागत करता हूं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने साइकिलिंग को पॉल्यूशन का सॉल्यूशन बताया। इसके साथ ही मोटापे और स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता अभियान को लेकर उन्होंने लोगों का उत्साह वर्धन किया है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर