लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। दिन में तेज धूप निकलने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। हवा की रफ्तार मध्यम गति में बनी रहेगी। तड़के सुबह लखनऊ का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 2 से 3 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लखनऊ के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे का असर बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा
लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान तापमान की तुलना में 2.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया या समान तापमान की तुलना में 3.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। सुबह घने कोहरे का असर रहा। इसके बाद मौसम साफ होने से पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। दिन में तेज धूप निकलने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। हवा की रफ्तार मध्यम गति में बनी रहेगी। तड़के सुबह लखनऊ का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 2 से 3 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लखनऊ के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे का असर बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा
लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान तापमान की तुलना में 2.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया या समान तापमान की तुलना में 3.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। सुबह घने कोहरे का असर रहा। इसके बाद मौसम साफ होने से पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में तापमान में होगी गिरावट:सुबह के समय कोहरे का असर, दिन में धूप निकलने से सामान्य से अधिक रहेगा पारा
