लखनऊ के ठाकुरगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते वह परेशान चल रहा था, लेकिन यह कदम उठाएगा सोचा नहीं था।दूसरी तरफ बीबीडी में एक प्रापर्टी का काम करने वाले युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच कर रही है। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो फंदे पर शव लटक रहा था
मल्लपुर निवासी शिवम रावत (21) का शव गुरुवार रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भाई सौरभ रावत ने बताया कि घर पर मां और भाभी मौजूद थीं। शिवम को खाने के लिए बुलाने पर भी कमरे से बाहर नहीं आया। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की का शीशा तोड़ा गया। टॉर्च जला कर देखा तो शिवम का शव नारियल की रस्सी के फंदे से पंखे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर उन्हें एरा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले हुई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
भाई सौरभ ने बताया कि भाई बीएससी कानपुर विश्वविद्यालय से कर रहा था। जहां की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले इसकी जानकारी हुई। जिससे विवाद के बाद परेशान रह रहा था।
समझाने – बुझाने के बाद उसने उसका साथ छोड़ दिया था और सब सामान्य हो गया था। फिर अचानक क्या हुआ कि उसने कदम उठाया, कोई समझ नहीं पा रहा है। युवक ने फांसी लगा दी जान
बीडीडी इलाके में रहने वाला अंकित सिंह (27) पढ़ाई के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलरूप से अयोध्या के महाराजगंज दलपतपुर निवासी अंकित तुलसी विहार में रहकर निजी संस्थान से पढ़ाई करता था। साथ ही जमीन का भी काम करता था। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। लखनऊ के ठाकुरगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते वह परेशान चल रहा था, लेकिन यह कदम उठाएगा सोचा नहीं था।दूसरी तरफ बीबीडी में एक प्रापर्टी का काम करने वाले युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच कर रही है। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो फंदे पर शव लटक रहा था
मल्लपुर निवासी शिवम रावत (21) का शव गुरुवार रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भाई सौरभ रावत ने बताया कि घर पर मां और भाभी मौजूद थीं। शिवम को खाने के लिए बुलाने पर भी कमरे से बाहर नहीं आया। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की का शीशा तोड़ा गया। टॉर्च जला कर देखा तो शिवम का शव नारियल की रस्सी के फंदे से पंखे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर उन्हें एरा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले हुई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
भाई सौरभ ने बताया कि भाई बीएससी कानपुर विश्वविद्यालय से कर रहा था। जहां की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले इसकी जानकारी हुई। जिससे विवाद के बाद परेशान रह रहा था।
समझाने – बुझाने के बाद उसने उसका साथ छोड़ दिया था और सब सामान्य हो गया था। फिर अचानक क्या हुआ कि उसने कदम उठाया, कोई समझ नहीं पा रहा है। युवक ने फांसी लगा दी जान
बीडीडी इलाके में रहने वाला अंकित सिंह (27) पढ़ाई के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलरूप से अयोध्या के महाराजगंज दलपतपुर निवासी अंकित तुलसी विहार में रहकर निजी संस्थान से पढ़ाई करता था। साथ ही जमीन का भी काम करता था। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर