यूपी में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में सुबह कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हैं। आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, फर्रुखाबाद में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर में 2 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मिर्जापुर में बुधवार दोपहर तेज बारिश के बीच 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग परिवार के 6 लोग झुलस गए। वाराणसी के BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- नौतपा के दौरान अब तक यूपी के किसी भी शहर में लू (हीटवेव) नहीं चली है। दिन का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ है। उन्होंने बताया 2 दिनों तक अच्छी बारिश होगी। नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे, अचानक गिरी बिजली
बिजली गिरने से 6 झुलसे लोगों में फूल कुमारी का मिर्जापुर में मायका है। वह मायके आई थी। बुधवार दोपहर फूल कुमारी अपने बच्चों जागृति, सोनम, रनिया और अमन के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। फूल कुमारी के साथ उनकी दो भतीजियां साधना और खुशबू भी बैठी थीं। इनके अलावा उनका पड़ोसी लल्लू भी वहीं पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक बिजली गिरने से साधना और खुशबू की मौत हो गई। जबकि बाकी लोग झुलसकर घायल हो गए। मानसून में सामान्य से ज्यादा होगी बरसात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस बार यूपी में मानसून 18 जून तक एक्टिव हो जायेगा। अगले 3 दिन मौसम का पूर्वानुमान 29 मई – पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश होगी। 30-40Km के रफ्तार से हवा चलेगी। 30 मई – पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ-साथ 30-40Km के रफ्तार से हवा चलेगी। 31 मई – 30-40 Km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। ———————– ये खबर भी पढ़िए- कोविड की चौथी लहर 28 दिन तक एक्टिव रहेगी:BHU के प्रोफेसर बोले- वैक्सीनेशन करवाने वाले भी संक्रमित होंगे; कानपुर IIT एक्सपर्ट की राय- ये फ्लू जैसा यूपी में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत आगरा में हुई है। 40 एक्टिव पेशेंट होम आइसोलेशन में हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव पेशेंट नोएडा, गाजियाबाद में मिले हैं। एक्सपर्ट मान रहे हैं- कोविड की चौथी लहर आती है, तो उसका असर 21 से 28 दिन तक रहेगा। हालांकि, यह दूसरी लहर की तरह जानलेवा नहीं होगी। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया था, वह भी एहतियात बरतें, क्योंकि वैक्सीनेशन नए वैरिएंट का असर होने से नहीं रोक सकता। इतना जरूर है कि पुराने वैक्सीनेशन की इम्यूनिटी अभी भी पूरी तरह से कमजोर नहीं हुई है। यह आपके शरीर को नए वैरिएंट से लड़ने में मदद जरूर कर सकती है। पढ़िए, एक्सपर्ट क्या कहते हैं… यूपी में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में सुबह कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हैं। आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, फर्रुखाबाद में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर में 2 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मिर्जापुर में बुधवार दोपहर तेज बारिश के बीच 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग परिवार के 6 लोग झुलस गए। वाराणसी के BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- नौतपा के दौरान अब तक यूपी के किसी भी शहर में लू (हीटवेव) नहीं चली है। दिन का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ है। उन्होंने बताया 2 दिनों तक अच्छी बारिश होगी। नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे, अचानक गिरी बिजली
बिजली गिरने से 6 झुलसे लोगों में फूल कुमारी का मिर्जापुर में मायका है। वह मायके आई थी। बुधवार दोपहर फूल कुमारी अपने बच्चों जागृति, सोनम, रनिया और अमन के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। फूल कुमारी के साथ उनकी दो भतीजियां साधना और खुशबू भी बैठी थीं। इनके अलावा उनका पड़ोसी लल्लू भी वहीं पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक बिजली गिरने से साधना और खुशबू की मौत हो गई। जबकि बाकी लोग झुलसकर घायल हो गए। मानसून में सामान्य से ज्यादा होगी बरसात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस बार यूपी में मानसून 18 जून तक एक्टिव हो जायेगा। अगले 3 दिन मौसम का पूर्वानुमान 29 मई – पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश होगी। 30-40Km के रफ्तार से हवा चलेगी। 30 मई – पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ-साथ 30-40Km के रफ्तार से हवा चलेगी। 31 मई – 30-40 Km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। ———————– ये खबर भी पढ़िए- कोविड की चौथी लहर 28 दिन तक एक्टिव रहेगी:BHU के प्रोफेसर बोले- वैक्सीनेशन करवाने वाले भी संक्रमित होंगे; कानपुर IIT एक्सपर्ट की राय- ये फ्लू जैसा यूपी में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत आगरा में हुई है। 40 एक्टिव पेशेंट होम आइसोलेशन में हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव पेशेंट नोएडा, गाजियाबाद में मिले हैं। एक्सपर्ट मान रहे हैं- कोविड की चौथी लहर आती है, तो उसका असर 21 से 28 दिन तक रहेगा। हालांकि, यह दूसरी लहर की तरह जानलेवा नहीं होगी। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया था, वह भी एहतियात बरतें, क्योंकि वैक्सीनेशन नए वैरिएंट का असर होने से नहीं रोक सकता। इतना जरूर है कि पुराने वैक्सीनेशन की इम्यूनिटी अभी भी पूरी तरह से कमजोर नहीं हुई है। यह आपके शरीर को नए वैरिएंट से लड़ने में मदद जरूर कर सकती है। पढ़िए, एक्सपर्ट क्या कहते हैं… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में बारिश, आज 50 जिलों में भी अलर्ट:मिर्जापुर में 8 लोगों पर बिजली गिरी, 2 बहनों की मौत, अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
