लखनऊ में रिटायर IAS के बेटे ने किया सुसाइड:3 माह बाद रिटायर होने वाले थे सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर, बेटे ने कहा-डिप्रेशन में थे

लखनऊ में रिटायर IAS के बेटे ने किया सुसाइड:3 माह बाद रिटायर होने वाले थे सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर, बेटे ने कहा-डिप्रेशन में थे

लखनऊ में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के प्रोजेक्ट मैनेजर ने शनिवार रात सुसाइड कर लिया। घटना के समय पत्नी दूसरे कमरे में थी। बेटा अपनी बीमार सास को देखने हॉस्पिटल गया था। बेटा घर पहुंचा तो देखा पिता फंदे पर लटके हुए थे। परिजन फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) रिटायर IAS मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे थे। इंदिरानगर के बी ब्लाक में रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह 15 साल से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज चल रहा था। तीन माह बाद था रिटायरमेंट इंदिरानगर सेक्टर बी निवासी ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि उनके पिता सुधाकांत मिश्र (सूडा) के प्रोजेक्ट मैनेजर थे, हरदोई में तैनात थे। तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। मां एचएल स्कूल में टीचर थीं। कार्तिकेय ने बताया कि मेरी सास हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें देखकर रात में घर लौटा। पिता का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो वह बिजली के केबल के फंदे से लटके हुए थे। मां दूसरे कमरे में बैठी थीं। हम लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उनको फंदे से उतारा। पास स्थित शेखर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने कहा- हमेशा सुसाइड करने के बात कहते थे कार्तिकेय ने बताया कि पिता सुधाकांत मिश्र डिप्रेशन के चलते कई बार जान देने की बात करते थे। उनका इलाज चल रहा था। हम लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेंगे। शव को घर ले आए, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बीमारी के चलते सुसाइड करने की बात कही है। ————— यह खबर भी पढ़िए… सांसद प्रिया क्रिकेटर रिंकू को पहनाएंगी कोलकाता की रिंग:दिल्ली का लहंगा पहनेंगी, जानिए लखनऊ में खास तैयारी और मेहमान की लिस्ट सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की 8 जून यानी रविवार को रिंग सेरेमनी होगी। लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में हाई प्रोफाइल रिंग सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रिया, उनकी बहन, भाई और परिवार लखनऊ में गोमतीनगर स्थित घर… पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के प्रोजेक्ट मैनेजर ने शनिवार रात सुसाइड कर लिया। घटना के समय पत्नी दूसरे कमरे में थी। बेटा अपनी बीमार सास को देखने हॉस्पिटल गया था। बेटा घर पहुंचा तो देखा पिता फंदे पर लटके हुए थे। परिजन फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) रिटायर IAS मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे थे। इंदिरानगर के बी ब्लाक में रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह 15 साल से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज चल रहा था। तीन माह बाद था रिटायरमेंट इंदिरानगर सेक्टर बी निवासी ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि उनके पिता सुधाकांत मिश्र (सूडा) के प्रोजेक्ट मैनेजर थे, हरदोई में तैनात थे। तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। मां एचएल स्कूल में टीचर थीं। कार्तिकेय ने बताया कि मेरी सास हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें देखकर रात में घर लौटा। पिता का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो वह बिजली के केबल के फंदे से लटके हुए थे। मां दूसरे कमरे में बैठी थीं। हम लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उनको फंदे से उतारा। पास स्थित शेखर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने कहा- हमेशा सुसाइड करने के बात कहते थे कार्तिकेय ने बताया कि पिता सुधाकांत मिश्र डिप्रेशन के चलते कई बार जान देने की बात करते थे। उनका इलाज चल रहा था। हम लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेंगे। शव को घर ले आए, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बीमारी के चलते सुसाइड करने की बात कही है। ————— यह खबर भी पढ़िए… सांसद प्रिया क्रिकेटर रिंकू को पहनाएंगी कोलकाता की रिंग:दिल्ली का लहंगा पहनेंगी, जानिए लखनऊ में खास तैयारी और मेहमान की लिस्ट सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की 8 जून यानी रविवार को रिंग सेरेमनी होगी। लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में हाई प्रोफाइल रिंग सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रिया, उनकी बहन, भाई और परिवार लखनऊ में गोमतीनगर स्थित घर… पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर