लखनऊ में 2 बच्चों के पिता विजय उर्फ गप्पू की हत्या लव ट्रायंगल में हुई थी। 3 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी चचेरी भाभी से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों नौकरी के बहाने हरियाणा भी चले गए थे। चचेरी भाभी उसके साथ रात बिताने के लिए अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी। बाद में चचेरी भाभी का पड़ोस के एक अन्य युवक से भी अवैध संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर विजय नाराज हुआ। इस पर उसने भाभी से विरोध जताया। परिजनों का आरोप है कि भाभी ने अपने पति और नए प्रेमी के साथ मिलकर विजय का गला रेत कर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फेंक दिया। मामला मलिहाबाद के रहीमाबाद के अहिंडर गांव का है। 8 जून को गांव के ही विजय उर्फ गप्पू का शव खाली प्लॉट में मिला था। गांव में चर्चा होने लगी कि विजय की चचेरी भाभी ने ही उसे मार डाला है। वह अब पड़ोसी को चाहने लगी है। मामले की तह तक जाने के लिए दैनिक भास्कर की टीम अहिंडर गांव पहुंची। वहां विजय के घरवालों और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने तस्वीर साफ की कि विजय (27) के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह चचेरी भाभी कुंती (40) को नौकरी के बहाने हरियाणा ले जाकर रहने लगा। पिछली बार कुंती जब गांव आई तो पड़ोस के एक अन्य युवक से उसके संबंध बन गए। कुंती विजय के साथ रात बिताने के लिए अपने पति को नींद की गोली खिला देती थी। इसी त्रिकोणीय प्रेम संबंध में उसे मार डाला गया। पढ़िए रिपोर्ट… गांव के माहौल की 2 तस्वीरें देखिए… अब बात मृतक के मोहल्ले की… दैनिक भास्कर की टीम हजरतगंज से 43 किमी दूर अहिंडर गांव पहुंची। मृतक विजय और उसकी चचेरी भाभी कुंती का घर आमने-सामने है। विजय का शव घर से 100 कदम की दूरी पर खाली प्लाट में मिला था, जहां जानवर बांधे जाते हैं। हत्या के बाद कुंती ने ही पड़ोस में हल्ला मचाया कि विजय की डेडबॉडी वहां जमीन पर पड़ी है। इसके बाद सबको घटना के बारे में पता चला। पड़ोसियों से बात करने के बाद हम विजय के घर पहुंचे। उसके घरवालों ने बताया कि विजय और कुंती के पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। यह बात परिजनों ने ही नहीं, ग्रामीणों और आरोपी कुंती की ननद ने भी बताई। मृतक की मां और बहनें चीख-चीख कर कह रही हैं कि मेरे बेटे-भाई को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर मार डाला। दोनों ऐसे आए एक-दूसरे के नजदीक विजय के घर के सामने ही उसके चचेरे भाई का परिवार रहता है। चचेरे भाई राम भजन की पत्नी कुंती (40) पति की बीमारी और नशेबाजी के चलते परेशान रहती थी। इसी बीच तीन साल पहले विजय की पत्नी गायत्री की मौत हो गई। गायत्री की मौत के बाद विजय और कुंती में नजदीकियां बढ़ गईं। उसके बाद कुंती के विजय से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कलह शुरू हो गई। इस पर कुंती नौकरी के नाम पर विजय के साथ हरियाणा चली गई। जहां पोल्ट्री फॉर्म में नौकरी करने लगी। जब भी दोनों गांव आते तो रात में एक ही साथ रहते। इस वजह से दोनों के बीच के अवैध संबंधों की जानकारी पूरे परिवार को हो गई थी। पति ने विरोध किया तो नींद की गोली देने लगी इसके बाद हम कुंती के घर पहुंचे। उसकी दो बेटी और नाबालिग बेटा घर में थे। उसकी ननद विमला ने बताया कि भाभी के विजय के साथ अवैध संबंध थे। भाई को शुरू में जानकारी नहीं हुई, क्योंकि भाभी दवाई के नाम पर नींद की गोली देती थी। कभी शराब में तो कभी खाने में दे देती थी। जब चाची और मोहल्ले वालों से जानकारी हुई तो विरोध किया, लेकिन भाभी ने घर खर्च की दुहाई देकर चुप करा दिया। भाभी और विजय अक्सर साथ में गलत हरकतें करते पकड़े जाते थे। 3 महीने पहले घर लौटा था विजय विजय की मां सुंदरी का कहना है कि मेरे बेटे को कुंती ने अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद विजय उसके ऊपर ऐसा लट्टू हुआ कि वह जहां जाती, वहीं रहता। तीन महीने पहले विजय छोटी बहन नीरज की मौत पर घर आया था। उसके साथ कुंती भी आई। विजय घर में खाना खाता और रात को कुंती घर में रुकता था। घर से दस रुपए लेकर निकला था विजय बहन रेखा ने बताया कि 7 जून की रात करीब आठ बजे विजय घर से 10 रुपए लेकर निकला था। रात करीब 3 बजे कुंती ने मां से कहा कि किसी ने विजय को मार कर प्लॉट में फेंक दिया है। यह सुनते ही हम लोग चीखते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा विजय का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले पर नाखून के निशान थे और गला कसा हुआ लग रहा था। ठोढ़ी से खून बह रहा था। लोग विजय को छूते उससे पहले ही कुंती उससे लिपट कर रोने लगी। किसी तरह लोगों ने उसको हटाया और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी जब्बार से हो गई थी दोस्ती विजय की बहन रेखा का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला जब्बार कुंती के पति के साथ रोज शराब पीता था। इसी दौरान उसने कुंती से अवैध संबंध बनाए। इसका भाई (विजय) ने विरोध किया तो उसके साथ मिलकर हत्या कर दी। कोई शक न करे, इसके लिए घर के पास ही प्लॉट में शव डाल दिया और खुद सूचना देने आ गई। अगर किसी दूसरे ने सोते वक्त हत्या की तो कुंती को कैसे पता चला? जब्बार उस वक्त कैसे उसके घर से निकला? इसमें उसके पति ने भी साथ दिया। जिसने भाई से अपनी इज्जत का बदला लिया। कलह के चलते मेरी पत्नी ने घर छोड़ा : मृतक का भाई मृतक विजय के भाई पप्पू ने बताया कि कुंती से अवैध संबंधों के चलते घर में कलह होने लगी थी। मेरे घर में रोज की लड़ाई के चलते मेरी पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई। सभी लोगों ने विजय को सुधरने को कहा, लेकिन नहीं सुधरा। पहले भाभी और अब उसकी मौत के बाद उसके बच्चे मधु (8) और ऋतिक (6) की जिंदगी खराब हो गई। पुलिस लव ट्राएंगल पर कर रही जांच रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना में महिला और उसके पति का क्या रोल है? इसकी पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर खुलासा कर दिया जाएगा। ……………………………………… ये खबर भी पढ़ें… महिला को गले लगाने वाले गोंडा BJP जिलाध्यक्ष बर्खास्त:कहा था- मैंने तो सिर्फ सहारा दिया…लेकिन VIDEO में कुछ और ही भाजपा ने गोंडा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बर्खास्त कर दिया। उनका एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पार्टी दफ्तर के अंदर महिला को गले लगाते और उसके बाद अकेली महिला के साथ सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए नजर आए थे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर शुक्ला को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। लिखा- आपने जो स्पष्टीकरण भेजा था। उसका जवाब संतोषजनक नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें) लखनऊ में 2 बच्चों के पिता विजय उर्फ गप्पू की हत्या लव ट्रायंगल में हुई थी। 3 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी चचेरी भाभी से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों नौकरी के बहाने हरियाणा भी चले गए थे। चचेरी भाभी उसके साथ रात बिताने के लिए अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी। बाद में चचेरी भाभी का पड़ोस के एक अन्य युवक से भी अवैध संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर विजय नाराज हुआ। इस पर उसने भाभी से विरोध जताया। परिजनों का आरोप है कि भाभी ने अपने पति और नए प्रेमी के साथ मिलकर विजय का गला रेत कर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फेंक दिया। मामला मलिहाबाद के रहीमाबाद के अहिंडर गांव का है। 8 जून को गांव के ही विजय उर्फ गप्पू का शव खाली प्लॉट में मिला था। गांव में चर्चा होने लगी कि विजय की चचेरी भाभी ने ही उसे मार डाला है। वह अब पड़ोसी को चाहने लगी है। मामले की तह तक जाने के लिए दैनिक भास्कर की टीम अहिंडर गांव पहुंची। वहां विजय के घरवालों और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने तस्वीर साफ की कि विजय (27) के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह चचेरी भाभी कुंती (40) को नौकरी के बहाने हरियाणा ले जाकर रहने लगा। पिछली बार कुंती जब गांव आई तो पड़ोस के एक अन्य युवक से उसके संबंध बन गए। कुंती विजय के साथ रात बिताने के लिए अपने पति को नींद की गोली खिला देती थी। इसी त्रिकोणीय प्रेम संबंध में उसे मार डाला गया। पढ़िए रिपोर्ट… गांव के माहौल की 2 तस्वीरें देखिए… अब बात मृतक के मोहल्ले की… दैनिक भास्कर की टीम हजरतगंज से 43 किमी दूर अहिंडर गांव पहुंची। मृतक विजय और उसकी चचेरी भाभी कुंती का घर आमने-सामने है। विजय का शव घर से 100 कदम की दूरी पर खाली प्लाट में मिला था, जहां जानवर बांधे जाते हैं। हत्या के बाद कुंती ने ही पड़ोस में हल्ला मचाया कि विजय की डेडबॉडी वहां जमीन पर पड़ी है। इसके बाद सबको घटना के बारे में पता चला। पड़ोसियों से बात करने के बाद हम विजय के घर पहुंचे। उसके घरवालों ने बताया कि विजय और कुंती के पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। यह बात परिजनों ने ही नहीं, ग्रामीणों और आरोपी कुंती की ननद ने भी बताई। मृतक की मां और बहनें चीख-चीख कर कह रही हैं कि मेरे बेटे-भाई को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर मार डाला। दोनों ऐसे आए एक-दूसरे के नजदीक विजय के घर के सामने ही उसके चचेरे भाई का परिवार रहता है। चचेरे भाई राम भजन की पत्नी कुंती (40) पति की बीमारी और नशेबाजी के चलते परेशान रहती थी। इसी बीच तीन साल पहले विजय की पत्नी गायत्री की मौत हो गई। गायत्री की मौत के बाद विजय और कुंती में नजदीकियां बढ़ गईं। उसके बाद कुंती के विजय से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कलह शुरू हो गई। इस पर कुंती नौकरी के नाम पर विजय के साथ हरियाणा चली गई। जहां पोल्ट्री फॉर्म में नौकरी करने लगी। जब भी दोनों गांव आते तो रात में एक ही साथ रहते। इस वजह से दोनों के बीच के अवैध संबंधों की जानकारी पूरे परिवार को हो गई थी। पति ने विरोध किया तो नींद की गोली देने लगी इसके बाद हम कुंती के घर पहुंचे। उसकी दो बेटी और नाबालिग बेटा घर में थे। उसकी ननद विमला ने बताया कि भाभी के विजय के साथ अवैध संबंध थे। भाई को शुरू में जानकारी नहीं हुई, क्योंकि भाभी दवाई के नाम पर नींद की गोली देती थी। कभी शराब में तो कभी खाने में दे देती थी। जब चाची और मोहल्ले वालों से जानकारी हुई तो विरोध किया, लेकिन भाभी ने घर खर्च की दुहाई देकर चुप करा दिया। भाभी और विजय अक्सर साथ में गलत हरकतें करते पकड़े जाते थे। 3 महीने पहले घर लौटा था विजय विजय की मां सुंदरी का कहना है कि मेरे बेटे को कुंती ने अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद विजय उसके ऊपर ऐसा लट्टू हुआ कि वह जहां जाती, वहीं रहता। तीन महीने पहले विजय छोटी बहन नीरज की मौत पर घर आया था। उसके साथ कुंती भी आई। विजय घर में खाना खाता और रात को कुंती घर में रुकता था। घर से दस रुपए लेकर निकला था विजय बहन रेखा ने बताया कि 7 जून की रात करीब आठ बजे विजय घर से 10 रुपए लेकर निकला था। रात करीब 3 बजे कुंती ने मां से कहा कि किसी ने विजय को मार कर प्लॉट में फेंक दिया है। यह सुनते ही हम लोग चीखते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा विजय का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले पर नाखून के निशान थे और गला कसा हुआ लग रहा था। ठोढ़ी से खून बह रहा था। लोग विजय को छूते उससे पहले ही कुंती उससे लिपट कर रोने लगी। किसी तरह लोगों ने उसको हटाया और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी जब्बार से हो गई थी दोस्ती विजय की बहन रेखा का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला जब्बार कुंती के पति के साथ रोज शराब पीता था। इसी दौरान उसने कुंती से अवैध संबंध बनाए। इसका भाई (विजय) ने विरोध किया तो उसके साथ मिलकर हत्या कर दी। कोई शक न करे, इसके लिए घर के पास ही प्लॉट में शव डाल दिया और खुद सूचना देने आ गई। अगर किसी दूसरे ने सोते वक्त हत्या की तो कुंती को कैसे पता चला? जब्बार उस वक्त कैसे उसके घर से निकला? इसमें उसके पति ने भी साथ दिया। जिसने भाई से अपनी इज्जत का बदला लिया। कलह के चलते मेरी पत्नी ने घर छोड़ा : मृतक का भाई मृतक विजय के भाई पप्पू ने बताया कि कुंती से अवैध संबंधों के चलते घर में कलह होने लगी थी। मेरे घर में रोज की लड़ाई के चलते मेरी पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई। सभी लोगों ने विजय को सुधरने को कहा, लेकिन नहीं सुधरा। पहले भाभी और अब उसकी मौत के बाद उसके बच्चे मधु (8) और ऋतिक (6) की जिंदगी खराब हो गई। पुलिस लव ट्राएंगल पर कर रही जांच रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना में महिला और उसके पति का क्या रोल है? इसकी पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर खुलासा कर दिया जाएगा। ……………………………………… ये खबर भी पढ़ें… महिला को गले लगाने वाले गोंडा BJP जिलाध्यक्ष बर्खास्त:कहा था- मैंने तो सिर्फ सहारा दिया…लेकिन VIDEO में कुछ और ही भाजपा ने गोंडा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बर्खास्त कर दिया। उनका एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पार्टी दफ्तर के अंदर महिला को गले लगाते और उसके बाद अकेली महिला के साथ सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए नजर आए थे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर शुक्ला को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। लिखा- आपने जो स्पष्टीकरण भेजा था। उसका जवाब संतोषजनक नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में लव का ट्रायंगल, भाभी ने किया मर्डर:घरवाले बोले- पति को नींद की दवा देकर देवर के साथ सोती थी , नए प्रेमी के साथ मार डाला
