लवमैरिज के बाद पत्नी की अफेयर के शक में हत्या:गोरखपुर में थाने पहुंचकर सरेंडर किया, बोला- लाश जाकर उठा लो

लवमैरिज के बाद पत्नी की अफेयर के शक में हत्या:गोरखपुर में थाने पहुंचकर सरेंडर किया, बोला- लाश जाकर उठा लो

गोरखपुर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा, फिर थाने सरेंडर करने पहुंच गया। थानेदार से बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है। जाकर उठा लो। यह सुनते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं। लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। अफेयर के शक में उसने बुधवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला सहजनवा के बाहिलपार गांव का है। जानिए पूरा मामला आरोपी अंगद शर्मा सहजनवा का रहने वाला है। वह कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था। उसने दो साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी। नेहा का घर अंगद के घर के सामने था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी। शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया था। कुछ समय बाद वह उसे वापस गांव ले आया। नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया गया, लेकिन बाद में वह गीडा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी। पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो शुरू हुआ झगड़ा दो महीने पहले अंगद कर्नाटक से वापस लौटा। उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इस पर उसने पूछा -किससे बात कर रही थी? नेहा ने जवाब दिया- कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे। हत्या के बाद एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा 3 जून की रात दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों सो गए। बुधवार सुबह अंगद ने नेहा के सिर पर वार किया और फिर गला रेत दिया। वारदात के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी ने खुद की थाने में आकर सरेंडर किया। पुलिस ने घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिससे हत्या की है, उस धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- आगरा में पत्नी-बेटी की हत्या कर पति भागा: गला दबाकर ईंट से चेहरा कूचा, पड़ोसी बोले- दोनों में अक्सर झगड़ा होता था आगरा में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। पति फरार है। उसी पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप है। मामला थाना इरादतनगर के वृथला गांव का है। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वृथला गांव में कृष्णकांत अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी कृष्णा और 3 बच्चे थे। DCP ईस्ट अली अब्बास ने बताया- दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णकांत की पत्नी कृष्णा और बेटी लाडो की हत्या हो गई है। पुलिस पहुंची, तो घर में मां और बेटी की लाश पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर…. गोरखपुर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा, फिर थाने सरेंडर करने पहुंच गया। थानेदार से बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है। जाकर उठा लो। यह सुनते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं। लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। अफेयर के शक में उसने बुधवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला सहजनवा के बाहिलपार गांव का है। जानिए पूरा मामला आरोपी अंगद शर्मा सहजनवा का रहने वाला है। वह कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था। उसने दो साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी। नेहा का घर अंगद के घर के सामने था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी। शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया था। कुछ समय बाद वह उसे वापस गांव ले आया। नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया गया, लेकिन बाद में वह गीडा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी। पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो शुरू हुआ झगड़ा दो महीने पहले अंगद कर्नाटक से वापस लौटा। उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इस पर उसने पूछा -किससे बात कर रही थी? नेहा ने जवाब दिया- कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे। हत्या के बाद एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा 3 जून की रात दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों सो गए। बुधवार सुबह अंगद ने नेहा के सिर पर वार किया और फिर गला रेत दिया। वारदात के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी ने खुद की थाने में आकर सरेंडर किया। पुलिस ने घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिससे हत्या की है, उस धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- आगरा में पत्नी-बेटी की हत्या कर पति भागा: गला दबाकर ईंट से चेहरा कूचा, पड़ोसी बोले- दोनों में अक्सर झगड़ा होता था आगरा में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। पति फरार है। उसी पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप है। मामला थाना इरादतनगर के वृथला गांव का है। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वृथला गांव में कृष्णकांत अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी कृष्णा और 3 बच्चे थे। DCP ईस्ट अली अब्बास ने बताया- दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णकांत की पत्नी कृष्णा और बेटी लाडो की हत्या हो गई है। पुलिस पहुंची, तो घर में मां और बेटी की लाश पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर