लुधियाना डाइंग बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत:48 घंटे बाद मलबे से मिला तीसरे व्यक्ति का शव,परिवारों को सरकार देगी 1 लाख

लुधियाना डाइंग बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत:48 घंटे बाद मलबे से मिला तीसरे व्यक्ति का शव,परिवारों को सरकार देगी 1 लाख

पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले फोकल पाइंट फेस-8 में कोहली डाइंग की दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई। 48 घंटे से अधिक रेस्क्यू अभी चल रहा है। रेस्क्यू दौरान 8 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है जबकि 3 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। पहले दिन जतिंदर नाम के व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम ने निकाला था। दूसरे दिन बंटी नाम के युवक को मृतक हालत में मलबे से बाहर निकाला। इस केस में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम नीरज कपूर, सुपरवाइजर तीरथ लाल, परगट सिंह और ऑपरेटर अवतार सिंह है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत FIR दर्ज की गई है। दो दिन बाद मिला ललन का मलबे से शव आज दो दिन बाद ललन नाम के व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम को मलबे में दबा मिला। ललन के सिर पर अधिक चोट आई जिस कारण उसकी मौत हो गई। उधर, सांसद संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया है कि मरने वालों के परिवारों को सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपए मदद के लिए दिया जाएगा। मृतक ललन का बेटा सौरव बोला… जानकारी देते हुए ललन के बेटे सौरव ने कहा कि पिता जी का एक साथी भी बिल्डिंग के अंदर मलबे में दबा हुआ था। उसने काल करके जानकारी दी कि उसके पिता भी मलबे के नीचे दबे हुए है। सौरव मुताबिक जब उसे पिता की मौत की सूचना मिली तो पूरे परिवार को यकीन नहीं हुआ। प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। परिवार का रो-रोकर बुराहाल है। ललन के भतीजे मनोज ने कहा कि आज सुबह उन्हें जब सूचना मिली तो पूरा परिवार बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा था। उसके चाचा का जब शव निकाला तो काफी बुरी हालत में था। फिलहाल शव को अब परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले फोकल पाइंट फेस-8 में कोहली डाइंग की दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई। 48 घंटे से अधिक रेस्क्यू अभी चल रहा है। रेस्क्यू दौरान 8 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है जबकि 3 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। पहले दिन जतिंदर नाम के व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम ने निकाला था। दूसरे दिन बंटी नाम के युवक को मृतक हालत में मलबे से बाहर निकाला। इस केस में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम नीरज कपूर, सुपरवाइजर तीरथ लाल, परगट सिंह और ऑपरेटर अवतार सिंह है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत FIR दर्ज की गई है। दो दिन बाद मिला ललन का मलबे से शव आज दो दिन बाद ललन नाम के व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम को मलबे में दबा मिला। ललन के सिर पर अधिक चोट आई जिस कारण उसकी मौत हो गई। उधर, सांसद संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया है कि मरने वालों के परिवारों को सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपए मदद के लिए दिया जाएगा। मृतक ललन का बेटा सौरव बोला… जानकारी देते हुए ललन के बेटे सौरव ने कहा कि पिता जी का एक साथी भी बिल्डिंग के अंदर मलबे में दबा हुआ था। उसने काल करके जानकारी दी कि उसके पिता भी मलबे के नीचे दबे हुए है। सौरव मुताबिक जब उसे पिता की मौत की सूचना मिली तो पूरे परिवार को यकीन नहीं हुआ। प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। परिवार का रो-रोकर बुराहाल है। ललन के भतीजे मनोज ने कहा कि आज सुबह उन्हें जब सूचना मिली तो पूरा परिवार बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा था। उसके चाचा का जब शव निकाला तो काफी बुरी हालत में था। फिलहाल शव को अब परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर