पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) अनुराग वर्मा ने आज लुधियाना पूर्वी तहसील परिसर पर अचानक छापेमारी की। यहां उन्होंने लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और चल रही रजिस्ट्री प्रक्रियाओं के अलावा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। अनुराग वर्मा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से घर-घर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी जांच के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में ग्राउंड लेवल पर हो रहे कार्यों को चेक किया। रजिस्ट्री रिकॉर्ड का किया निरीक्षण वर्मा ने रजिस्ट्री रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि रजिस्ट्री दस्तावेजों पर खरीदारों और विक्रेताओं के मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किए जाएं। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार के कर्मचारियों द्वारा ली जाने वाली सरकारी फीस के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों से परिसर के शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी ने अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों से भी बात की, रजिस्ट्रार कार्यालय में उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और सुधार के लिए सुझाव मांगे। वर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण अधिकारियों में दोष खोजने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज को सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और लगन से पालन करें, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आवेदक को मौके पर ही भूमि पंजीकरण के दस्तावेज भी सौंपे। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल भी उनके साथ शामिल थे। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) अनुराग वर्मा ने आज लुधियाना पूर्वी तहसील परिसर पर अचानक छापेमारी की। यहां उन्होंने लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और चल रही रजिस्ट्री प्रक्रियाओं के अलावा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। अनुराग वर्मा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से घर-घर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी जांच के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में ग्राउंड लेवल पर हो रहे कार्यों को चेक किया। रजिस्ट्री रिकॉर्ड का किया निरीक्षण वर्मा ने रजिस्ट्री रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि रजिस्ट्री दस्तावेजों पर खरीदारों और विक्रेताओं के मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किए जाएं। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार के कर्मचारियों द्वारा ली जाने वाली सरकारी फीस के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों से परिसर के शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी ने अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों से भी बात की, रजिस्ट्रार कार्यालय में उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और सुधार के लिए सुझाव मांगे। वर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण अधिकारियों में दोष खोजने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज को सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और लगन से पालन करें, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आवेदक को मौके पर ही भूमि पंजीकरण के दस्तावेज भी सौंपे। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल भी उनके साथ शामिल थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के रैली ग्रांउड में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट मंडराते नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को रैली ग्रांउड में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को लंबे समय से अनसुना कर रहा है, जिसके विरोध में कैब ड्राइवर हड़ताल पर हैं। कैब यूनियन का प्रशासन पर दबाव कैब यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला, तो यह हड़ताल बड़े स्तर पर प्रदर्शन का रूप ले सकती है। एपी ढिल्लों के शो पर असर की आशंका एपी ढिल्लों का म्यूजिक शो, जिसे पहले सेक्टर 34 में आयोजित किया जाना था, अब सेक्टर 25 में शिफ्ट कर दिया गया है। इस शो को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है, लेकिन कैब यूनियन की हड़ताल ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया है। अगर प्रदर्शनकारी अपनी जगह डटे रहते हैं, तो शो के संचालन में बाधा आ सकती है। प्रशासन के लिए चुनौती यह कॉन्सर्ट पहले ही प्रशासन द्वारा अनुमोदित हो चुका है, लेकिन रैली ग्रांउड में यूनियन की हड़ताल प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गई है। कैब यूनियन का विरोध प्रदर्शन आयोजन स्थल के आसपास यातायात बाधित कर सकता है, जिससे कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है। ये है कैब यूनियन की प्रमुख मांगे यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एसटीसी कार्यालय में पंजाब के उप राज्य परिवहन आयुक्त मनजीत सिंह ने हमें आश्वासन दिया था कि एग्रीगेटर ड्राफ्ट नियम तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, आज तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2024 को तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप ने आश्वासन दिया था कि चार सप्ताह के भीतर एग्रीगेटर रूल्स 2024 और न्यूनतम दरें आवश्यक संशोधनों के साथ अधिसूचित की जाएंगी। अब 6 सप्ताह बीतने के बावजूद यह वादा भी अधूरा है।
तरनतारन में पुलिस व आतंकियों में फायरिंग:लखबीर लंडा के दो ऑपरेटिव अरेस्ट; हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद
तरनतारन में पुलिस व आतंकियों में फायरिंग:लखबीर लंडा के दो ऑपरेटिव अरेस्ट; हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद पंजाब के तरनतारन में पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गालियों से हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था। पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। विदेश से चल रहा था नेटवर्क पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किन आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इस मॉड्यूल के पिछले और भविष्य के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से राज्य में आतंकी गतिविधियों को फैलाने की साजिश को बड़ा झटका लगा है।
पंजाब के पूर्व 4 मंत्रियों पर चलेंगे केस:पंजाब विधानसभा स्पीकर ने मंजूरी दी, पहले चालान किए जा चुके हैं पेश
पंजाब के पूर्व 4 मंत्रियों पर चलेंगे केस:पंजाब विधानसभा स्पीकर ने मंजूरी दी, पहले चालान किए जा चुके हैं पेश पंजाब की गत कांग्रेस सरकार के पूर्व चार मंत्रियों पर अदालत में अब केस चलेंगे। विधानसभा के स्पीकर की तरफ से इस संबंधी मंजूरी दे दी गई है। इन नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी सोनी, भारत भूषण् आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा का नाम शामिल हैं। इन लोगों के खिलाफ चालान पहले ही पेश किए जा चुके हैं। धर्मसोत वन घोटाले में है आरेापी पूर्व मंत्री साधु सिंह वन विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी है। ईडी ने अलग केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। 1 मार्च 2016 से 21 मार्च 2022 तक पूर्व मंत्री व उन के परिवार की आमदन 23712 594 रुपए थी जबकि खर्चा 87630 888 रुपए थे। जो कि 63918 292 रुपए अधिक थी। यह आमदन सोत्रों से 269 अधिक थी।