लुधियाना में आंधी का कहर, दीवार गिरने से युवक मरा:एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, बिल्डिंग के नीचे खड़े थे दोनों, कई इलाकों में बिजली गुल

लुधियाना में आंधी का कहर, दीवार गिरने से युवक मरा:एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, बिल्डिंग के नीचे खड़े थे दोनों, कई इलाकों में बिजली गुल

लुधियाना में शनिवार देर शाम अचानक बदले मौसम के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। बारिश से एक तरफ लोगों ने राहत की सास ली, वहीं तेज आंधी ने कईयों का नुकसान कर दिया। शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली गुल है। जानकारी के मुताबिक, आंधी चलने के कारण दो युवक नानक नगर में एक बिल्डिंग के नजदीक खड़े थे। बिल्डिंग की दीवार अचानक उन पर गिर गई। एक व्यक्ति के सिर पर काफी चोट आई जबकि दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पांच मंजिला थी बिल्डिंग : जसपाल सिंह नानक नगर निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि, मोहल्ले में काफी फैक्ट्रियां बनी है। सभी फैक्ट्रियां बहुमंजिली है। आज देर शाम तेज आंधी आने के कारण एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। 5 मंजिला बिल्डिग थी। सबसे ऊपर वाली बिल्डिंग की दीवार गिरी। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मरने वाले प्रवासी है। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी। काफी फैक्ट्रियां अनसेफ : अशोक कुमार इलाका निवासी अशोक कुमार ने कहा कि नानक नगर में काफी अनसेफ फैक्ट्रियां बनी हुई है। कई बार फैक्ट्री मालिकों और प्रशासन से कह चुके हैं कि यहां से फैक्ट्रियां शिफ्ट करवाओ, क्योंकि ये रिहायशी इलाका है। इलाके में किसी तरह के फायर सेफ्टी सिस्टम तक नहीं है। आज दो लोगों पर दीवार गिर गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण आज ये हादसा हुआ है। आंधी चलने के बाद जैसे ही बिल्डिंग की दीवार गिरी तो इलाके में अफरा तफरी मच गई। लुधियाना में शनिवार देर शाम अचानक बदले मौसम के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। बारिश से एक तरफ लोगों ने राहत की सास ली, वहीं तेज आंधी ने कईयों का नुकसान कर दिया। शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली गुल है। जानकारी के मुताबिक, आंधी चलने के कारण दो युवक नानक नगर में एक बिल्डिंग के नजदीक खड़े थे। बिल्डिंग की दीवार अचानक उन पर गिर गई। एक व्यक्ति के सिर पर काफी चोट आई जबकि दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पांच मंजिला थी बिल्डिंग : जसपाल सिंह नानक नगर निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि, मोहल्ले में काफी फैक्ट्रियां बनी है। सभी फैक्ट्रियां बहुमंजिली है। आज देर शाम तेज आंधी आने के कारण एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। 5 मंजिला बिल्डिग थी। सबसे ऊपर वाली बिल्डिंग की दीवार गिरी। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मरने वाले प्रवासी है। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी। काफी फैक्ट्रियां अनसेफ : अशोक कुमार इलाका निवासी अशोक कुमार ने कहा कि नानक नगर में काफी अनसेफ फैक्ट्रियां बनी हुई है। कई बार फैक्ट्री मालिकों और प्रशासन से कह चुके हैं कि यहां से फैक्ट्रियां शिफ्ट करवाओ, क्योंकि ये रिहायशी इलाका है। इलाके में किसी तरह के फायर सेफ्टी सिस्टम तक नहीं है। आज दो लोगों पर दीवार गिर गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण आज ये हादसा हुआ है। आंधी चलने के बाद जैसे ही बिल्डिंग की दीवार गिरी तो इलाके में अफरा तफरी मच गई।   पंजाब | दैनिक भास्कर