लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर में आइसक्रीम में छिपकली मिलने के बाद हंगामा हो गया। सात वर्षीय बच्चे ने गली में आए विक्रेता से 20 रुपए की दो चोक्को बार कुल्फी खरीदी थी।। बच्चा जब आइसक्रीम खा रहा था, तभी उसे कटोरी में छिपकली नजर आई और उसने तुरंत अपनी दादी को इसके बारे में बताया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को पकड़ लिया। हालांकि विक्रेता ने अपना बचाव करते हुए कहा कि आइसक्रीम कंपनी से पैक होकर आती है। बच्चे की दादी के आग्रह के बावजूद विक्रेता ने मोहल्ले में आइसक्रीम बेचना जारी रखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। हेल्थ विभाग के DHO ने कहा है कि आज आइसक्रीम के सैंपल भरे जाएंगे। बच्चे को ले जाया अस्पताल, हालत अभी ठीक ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर के निवासी नरिंदर कुमार ने कहा- मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था। बच्चे ने आइसक्रीम खरीदी। आइसक्रीम खाते वक्त कटोरी में छिपकली सामने आ गई। बच्चे की हालत खराब ना हो इस कारण उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां फिलहाल उसकी हालत अभी ठीक है। बच्चे की दादी ने कहा कि मेरे पोते ने दो आइसक्रीम ली थी। जैसे ही घर जाकर उसने आइसक्रीम खानी शुरू की तो मरी हुई छिपकली बीच से निकली। पोते ने मुझे छिपकली दिखाई जिसके बाद रेहड़ी वाले से कहा कि वह इलाके में आइसक्रीम ना बेचे। लेकिन रेहड़ी चालक माना नहीं और इलाके में आइसक्रीम फिर से बेचने लगा। जिस कारण गुस्से में आकर रेहड़ी सहित लोगों ने इसे काबू किया लेकिन रेहड़ी चालक अपनी गलती नहीं मान रहा। थाना डाबा में जमा करवाई रेहड़ी और दी शिकायत उधर, समाज सेवा संदीप शुक्ला ने कहा कि वार्ड नंबर 36, सुंदर नगर 5/8 नंबर गली की यह घटना है। घटना के तुरंत बाद मैंने अपनी टीम के सदस्यों को मौके पर भेजा। बच्चा अभी ठीक है। सेहत विभाग पर ये बड़ा सवाल है कि किस तरह लोकल आइसक्रीम फैक्ट्रियां चल रही है और वहां पर बिना किसी टेस्टिंग के आइसक्रीम मार्केट में सप्लाई हो रही है। शहर में आइसक्रीम की लोकल फैक्ट्रियों में चैकिंग नहीं रही जिस कारण इस तरह के मामले सामने आ रहे है। फिलहाल थाना डाबा में आइसक्रीम की रेहड़ी जमा करवाकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में तुरंत लेंगे एक्शन- सिविल सर्जन इस मामले में सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने कहा वैसे तो डीएचओ इस मामले की गहनता से जांच करेंगे लेकिन फिर भी मैं अपने स्तर पर जो भी बना एक्शन है वह जरूर लूंगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। DHO अमरजीत कौर बोली- आज भरवाएंगे सेंपल इस मामले में जिला सेहत अधिकारी (DHO) ने कहा कि आइसक्रीम के सेंपल भरवाएंगे। मामला बेहत गंभीर है। लोगों की सेहत को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता। लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर में आइसक्रीम में छिपकली मिलने के बाद हंगामा हो गया। सात वर्षीय बच्चे ने गली में आए विक्रेता से 20 रुपए की दो चोक्को बार कुल्फी खरीदी थी।। बच्चा जब आइसक्रीम खा रहा था, तभी उसे कटोरी में छिपकली नजर आई और उसने तुरंत अपनी दादी को इसके बारे में बताया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को पकड़ लिया। हालांकि विक्रेता ने अपना बचाव करते हुए कहा कि आइसक्रीम कंपनी से पैक होकर आती है। बच्चे की दादी के आग्रह के बावजूद विक्रेता ने मोहल्ले में आइसक्रीम बेचना जारी रखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। हेल्थ विभाग के DHO ने कहा है कि आज आइसक्रीम के सैंपल भरे जाएंगे। बच्चे को ले जाया अस्पताल, हालत अभी ठीक ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर के निवासी नरिंदर कुमार ने कहा- मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था। बच्चे ने आइसक्रीम खरीदी। आइसक्रीम खाते वक्त कटोरी में छिपकली सामने आ गई। बच्चे की हालत खराब ना हो इस कारण उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां फिलहाल उसकी हालत अभी ठीक है। बच्चे की दादी ने कहा कि मेरे पोते ने दो आइसक्रीम ली थी। जैसे ही घर जाकर उसने आइसक्रीम खानी शुरू की तो मरी हुई छिपकली बीच से निकली। पोते ने मुझे छिपकली दिखाई जिसके बाद रेहड़ी वाले से कहा कि वह इलाके में आइसक्रीम ना बेचे। लेकिन रेहड़ी चालक माना नहीं और इलाके में आइसक्रीम फिर से बेचने लगा। जिस कारण गुस्से में आकर रेहड़ी सहित लोगों ने इसे काबू किया लेकिन रेहड़ी चालक अपनी गलती नहीं मान रहा। थाना डाबा में जमा करवाई रेहड़ी और दी शिकायत उधर, समाज सेवा संदीप शुक्ला ने कहा कि वार्ड नंबर 36, सुंदर नगर 5/8 नंबर गली की यह घटना है। घटना के तुरंत बाद मैंने अपनी टीम के सदस्यों को मौके पर भेजा। बच्चा अभी ठीक है। सेहत विभाग पर ये बड़ा सवाल है कि किस तरह लोकल आइसक्रीम फैक्ट्रियां चल रही है और वहां पर बिना किसी टेस्टिंग के आइसक्रीम मार्केट में सप्लाई हो रही है। शहर में आइसक्रीम की लोकल फैक्ट्रियों में चैकिंग नहीं रही जिस कारण इस तरह के मामले सामने आ रहे है। फिलहाल थाना डाबा में आइसक्रीम की रेहड़ी जमा करवाकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में तुरंत लेंगे एक्शन- सिविल सर्जन इस मामले में सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने कहा वैसे तो डीएचओ इस मामले की गहनता से जांच करेंगे लेकिन फिर भी मैं अपने स्तर पर जो भी बना एक्शन है वह जरूर लूंगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। DHO अमरजीत कौर बोली- आज भरवाएंगे सेंपल इस मामले में जिला सेहत अधिकारी (DHO) ने कहा कि आइसक्रीम के सेंपल भरवाएंगे। मामला बेहत गंभीर है। लोगों की सेहत को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पंजाब | दैनिक भास्कर
