लुधियाना में किसानों ने फूंके CM मान के पुतले:जगराओं में किसान को लिया हिरासत में, चंडीगढ़ मोर्चे से पहले पुलिस कार्रवाई

लुधियाना में किसानों ने फूंके CM मान के पुतले:जगराओं में किसान को लिया हिरासत में, चंडीगढ़ मोर्चे से पहले पुलिस कार्रवाई

पंजाब में किसान आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। चंडीगढ़ में 5 मार्च को होने वाले पक्के मोर्चे से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को लुधियाना देहात के कई गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। भगवंत मान के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक के फेल होने के बाद किसान नेता चंडीगढ़ मोर्चे की तैयारी में जुटे थे। लेकिन लुधियाना देहात पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज किसानों ने कलेर, अखाड़ा, देहड़का, हठूर समेत कई गांवों में विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ मोर्चा हर हाल में लगेगा
किसान संगठन के जिला सचिव इंदरजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अकाली और कांग्रेस से भी ज्यादा अत्याचार किया है। पुलिस उन्हें भी पकड़ने आई थी, लेकिन वह बच निकले। उन्होंने कहा कि सरकार कितना भी दबाव बनाए, किसान डरने वाले नहीं हैं। चंडीगढ़ मोर्चा हर हाल में लगेगा और किसान अपना हक नहीं छोड़ेंगे। धालीवाल ने कहा कि किसान वही मांग कर रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादे किए थे। विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह, हरनेक सिंह, बलदेव सिंह, हाकम सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। पंजाब में किसान आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। चंडीगढ़ में 5 मार्च को होने वाले पक्के मोर्चे से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को लुधियाना देहात के कई गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। भगवंत मान के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक के फेल होने के बाद किसान नेता चंडीगढ़ मोर्चे की तैयारी में जुटे थे। लेकिन लुधियाना देहात पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज किसानों ने कलेर, अखाड़ा, देहड़का, हठूर समेत कई गांवों में विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ मोर्चा हर हाल में लगेगा
किसान संगठन के जिला सचिव इंदरजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अकाली और कांग्रेस से भी ज्यादा अत्याचार किया है। पुलिस उन्हें भी पकड़ने आई थी, लेकिन वह बच निकले। उन्होंने कहा कि सरकार कितना भी दबाव बनाए, किसान डरने वाले नहीं हैं। चंडीगढ़ मोर्चा हर हाल में लगेगा और किसान अपना हक नहीं छोड़ेंगे। धालीवाल ने कहा कि किसान वही मांग कर रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादे किए थे। विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह, हरनेक सिंह, बलदेव सिंह, हाकम सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर