पंजाब के लुधियाना में बीती रात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर रात अढ़ाई बजे दो बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों घर के बाहर पहले किसी को वीडियो काल की जिसके बाद वह लोग वापस लौट गए। करीब 7 मिनट बाद बदमाश वापस आए और ताबड़-तोड़ दो गोलियां दागी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर सुबह जब पुलिस चौकी जनक पुरी के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। सरेआम पुलिस चौकी से चंद कदमों पर बदमाशों ने फायरिंग की जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली और नाइट पेट्रोलिंग को भी सवालों में खड़ा करता है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है। केस में कल है गवाही,इसलिए बदमाश धमका रहे-कमलेश पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने कहा कि वह कल देर रात सो रहे थे। तभी अचानक करीब अढ़ाई बजे घर के बाहर कुछ बाइकों की आवाज आई। लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। तभी अचानक 5 से 7 मिनट बाद गोलियां चली। परिवार पूरा डर गया। कमलेश ने कहा कि उसका बेटा पुनीत घर पर नहीं रहता। घर पर वह सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहती है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस प्रशासन परिवार का साथ दे रहा है। 2020 में चीमा चौक नजदीक पुनीत को कुछ लोगों ने पीटा था। उसी केस में कल उनकी गवाही है। बदमाश उन्हें डराने की कोशिश कर रहे है। कमलेश ने कहा कि मेरे बेटे पर भी कई मामले दर्ज है लेकिन अब वह काफी सुधर रहा है। पुनीत पर पहले करीब 12 केस दर्ज है। मामला दर्ज कर हमलावरों की कर रहे पहचान-ACP मनजीत सिंह बाइक सवार आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को दो गोलियां चलने के निशान मिले है। इस मामले में परिवार के बयान दर्ज किए गए है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुनीत बैंस पिछले 2 महीने से जेल से जमानत पर आया है। पंजाब के लुधियाना में बीती रात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर रात अढ़ाई बजे दो बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों घर के बाहर पहले किसी को वीडियो काल की जिसके बाद वह लोग वापस लौट गए। करीब 7 मिनट बाद बदमाश वापस आए और ताबड़-तोड़ दो गोलियां दागी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर सुबह जब पुलिस चौकी जनक पुरी के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। सरेआम पुलिस चौकी से चंद कदमों पर बदमाशों ने फायरिंग की जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली और नाइट पेट्रोलिंग को भी सवालों में खड़ा करता है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है। केस में कल है गवाही,इसलिए बदमाश धमका रहे-कमलेश पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने कहा कि वह कल देर रात सो रहे थे। तभी अचानक करीब अढ़ाई बजे घर के बाहर कुछ बाइकों की आवाज आई। लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। तभी अचानक 5 से 7 मिनट बाद गोलियां चली। परिवार पूरा डर गया। कमलेश ने कहा कि उसका बेटा पुनीत घर पर नहीं रहता। घर पर वह सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहती है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस प्रशासन परिवार का साथ दे रहा है। 2020 में चीमा चौक नजदीक पुनीत को कुछ लोगों ने पीटा था। उसी केस में कल उनकी गवाही है। बदमाश उन्हें डराने की कोशिश कर रहे है। कमलेश ने कहा कि मेरे बेटे पर भी कई मामले दर्ज है लेकिन अब वह काफी सुधर रहा है। पुनीत पर पहले करीब 12 केस दर्ज है। मामला दर्ज कर हमलावरों की कर रहे पहचान-ACP मनजीत सिंह बाइक सवार आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को दो गोलियां चलने के निशान मिले है। इस मामले में परिवार के बयान दर्ज किए गए है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुनीत बैंस पिछले 2 महीने से जेल से जमानत पर आया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
