लुधियाना में नशा तस्कर के घर चला बुल्डोजर:बुर्ज हरि में पुलिस बल तैनात; 4 लोगों पर हैं 26 मामले दर्ज, लोगों ने जताई खुशी

लुधियाना में नशा तस्कर के घर चला बुल्डोजर:बुर्ज हरि में पुलिस बल तैनात; 4 लोगों पर हैं 26 मामले दर्ज, लोगों ने जताई खुशी

पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज लुधियाना देहात पुलिस ने रायकोट के गांव बुर्ज हरि सिंह में एक ड्रग तस्कर के घर बुल्डोजर चलाया है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नशा तस्करों का घर गिराए जाने पर गांव के लोगों ने लड्डू भी बांटे। लोगों का कहना है कि इलाके में धड़ल्ले से नशा बिकता था लेकिन अब काफी हद तक कंट्रोल होना शुरू हो गया है। कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह बोले… जानकारी देते हुए कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह ने कहा कि पहले कई बार गांव में मता भी पास किया था लेकिन ये नशा तस्कर किसी से डरते नहीं थी। कई बार मेरे पर भी हमला हो चुका था। आज पुलिस और सरकार ने जो कड़ा एक्शन लिया है उससे गांव के लोग खुश है। SSP अंकुर गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जो अभियान चलाया है उसी के तहत आज ये कार्रवाई की गई है। पंचायती जगह पर तीन मंजिला नशा तस्करों ने घर बनाया था। इस घर के 4 लोगों पर 26 मामले दर्ज है। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज लुधियाना देहात पुलिस ने रायकोट के गांव बुर्ज हरि सिंह में एक ड्रग तस्कर के घर बुल्डोजर चलाया है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नशा तस्करों का घर गिराए जाने पर गांव के लोगों ने लड्डू भी बांटे। लोगों का कहना है कि इलाके में धड़ल्ले से नशा बिकता था लेकिन अब काफी हद तक कंट्रोल होना शुरू हो गया है। कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह बोले… जानकारी देते हुए कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह ने कहा कि पहले कई बार गांव में मता भी पास किया था लेकिन ये नशा तस्कर किसी से डरते नहीं थी। कई बार मेरे पर भी हमला हो चुका था। आज पुलिस और सरकार ने जो कड़ा एक्शन लिया है उससे गांव के लोग खुश है। SSP अंकुर गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जो अभियान चलाया है उसी के तहत आज ये कार्रवाई की गई है। पंचायती जगह पर तीन मंजिला नशा तस्करों ने घर बनाया था। इस घर के 4 लोगों पर 26 मामले दर्ज है।   पंजाब | दैनिक भास्कर