पंजाब के लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में दर्द होने लगा। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। उपचार के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी 6 सप्ताह 6 दिन की गर्भवती है। 2 महीने पहले अज्ञात बाइक सवार ने बनाए थे शारीरिक संबंध किशोरी ने बताया कि 2 महीने पहले वह कुछ सामान खरीदने के लिए किराना स्टोर जा रही थी। उस समय एक अज्ञात बाइक सवार ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बदमाश ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। फिलहाल इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी 376,6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में दर्द होने लगा। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। उपचार के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी 6 सप्ताह 6 दिन की गर्भवती है। 2 महीने पहले अज्ञात बाइक सवार ने बनाए थे शारीरिक संबंध किशोरी ने बताया कि 2 महीने पहले वह कुछ सामान खरीदने के लिए किराना स्टोर जा रही थी। उस समय एक अज्ञात बाइक सवार ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बदमाश ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। फिलहाल इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी 376,6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
