लुधियाना में पेट्रोल पंप लूट में 1 काबू:बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखा लूटे थे 6.40 लाख; एक लाख रुपए बरामद

लुधियाना में पेट्रोल पंप लूट में 1 काबू:बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखा लूटे थे 6.40 लाख; एक लाख रुपए बरामद

पंजाब के लुधियाना में पेट्रोल पंपर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार 3 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कारिंदे से रुपए से भरा बैग लूटा था। इसमें 6 लाख 40 हजार रुपए थे। वारदात के बाद पेट्रोल पंप संचालकों मे हड़कंप है। थाना डेहलों की पुलिस ने लुटेरों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए अनिल कुमार ने बताया कि वह ऐड एनर्जी रिलायंस बी.पी मोबिलिटी पेट्रोल पंप गांव रणीया में बतौर मैनेजर काम करता है। 9 मार्च की आधी रात उनके पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। बदमाशों ने धारदार हथियार और पिस्टल के बल पर डरा धमकाकर 6 लाख 40 हजार रुपए उनसे छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हरतेज सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हरतेज अज्ञात लुटेरों का सहयोगी है। आरोपी से 1 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस का दावा है कि जल्द बाकी के आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। पंजाब के लुधियाना में पेट्रोल पंपर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार 3 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कारिंदे से रुपए से भरा बैग लूटा था। इसमें 6 लाख 40 हजार रुपए थे। वारदात के बाद पेट्रोल पंप संचालकों मे हड़कंप है। थाना डेहलों की पुलिस ने लुटेरों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए अनिल कुमार ने बताया कि वह ऐड एनर्जी रिलायंस बी.पी मोबिलिटी पेट्रोल पंप गांव रणीया में बतौर मैनेजर काम करता है। 9 मार्च की आधी रात उनके पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। बदमाशों ने धारदार हथियार और पिस्टल के बल पर डरा धमकाकर 6 लाख 40 हजार रुपए उनसे छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हरतेज सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हरतेज अज्ञात लुटेरों का सहयोगी है। आरोपी से 1 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस का दावा है कि जल्द बाकी के आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर