लुधियाना के बग्गा कलां में आज सुबह पुलिस ने दबिश दी। रिलायंस गैस प्लांट के बाहर किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराया गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने प्रदर्शन पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां ले जाया गया है। किसानों ने निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के गेट पर ताला लगा दिया था। ग्रामीण कई हफ्तों से इस फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दिलबाग बोले- दोआबा के प्रधान इंद्रबीर को नजरबंद किया बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने छापा मारा तो वह और किसान नेता हरनेक सिंह लाडिया किसी तरह भागने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियान को पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई, इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। कोई भी पुलिस कर्मी कुछ नहीं बोल रहा है। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात हैं। इस मामले में आज किसान एकत्रित होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। किसान पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। लुधियाना के बग्गा कलां में आज सुबह पुलिस ने दबिश दी। रिलायंस गैस प्लांट के बाहर किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराया गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने प्रदर्शन पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां ले जाया गया है। किसानों ने निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के गेट पर ताला लगा दिया था। ग्रामीण कई हफ्तों से इस फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दिलबाग बोले- दोआबा के प्रधान इंद्रबीर को नजरबंद किया बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने छापा मारा तो वह और किसान नेता हरनेक सिंह लाडिया किसी तरह भागने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियान को पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई, इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। कोई भी पुलिस कर्मी कुछ नहीं बोल रहा है। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात हैं। इस मामले में आज किसान एकत्रित होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। किसान पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बैठक में मांगों का हल न किया तो संघर्ष तेज करेंगे
बैठक में मांगों का हल न किया तो संघर्ष तेज करेंगे भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और राज्य परिवहन वर्कर्स यूनियन की ओर से ईसड़ू भवन में एक बैठक की गई। इस बैठक में दोनों यूनियनों के नेता उपस्थित रहे और साझा संघर्ष करने पर सहमति जताई। बैठक में सूबा प्रधान रेशम सिंह गिल, हरमिंदर सिंह, शमशेर ढिल्लो, और गुरमुख सिंह ने कहा कि 1 जुलाई को मुख्यमंत्री पंजाब ने ट्रांसपोर्ट विभाग को पनबस यूनियन की मांगों का हल करने के लिए एक महीने का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इससे कर्मचारियों को हड़ताल समेत संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस संदर्भ में, 21 अक्टूबर से तीखे संघर्ष के साथ हड़ताल का ऐलान किया गया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि अगली बैठक 22 को चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ होगी। यदि इस बैठक में हल नहीं निकाला गया, तो पंजाब रोडवेज, पनबस/ पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 25 नवंबर के लिए निर्धारित संघर्ष को आगे बढ़ाएगी। इसमें दोनों यूनियनों की ओर से हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। दोनों यूनियनों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि सरकार उनकी मांगों का समाधान निकालकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। इस मौके पर पनबस की दोनों यूनियनों के सभी डिपुओं के सूबा नेता मौजूद थे।
चंडीगढ़ में मेट्रो के अलावा पॉड टैक्सी भी विकल्प:केंद्रीय मंत्री खट्टर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की, बोले- निजीकरण का फैसला प्रशासन पर
चंडीगढ़ में मेट्रो के अलावा पॉड टैक्सी भी विकल्प:केंद्रीय मंत्री खट्टर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की, बोले- निजीकरण का फैसला प्रशासन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज (शुक्रवार) को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान मेट्रो रेल से लेकर चंडीगढ़ में बिजली के निजीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि मेट्रो के मुद्दे को लेकर कुछ जानकारियां उनके पास पहले ही थीं, लेकिन कुछ नई जानकारियां मिली हैं। प्रोजेक्ट को लेकर डीपीआर बन रही है। उसी आधार पर हम दिल्ली में बैठकर इस विषय पर स्ट्रेटजी बनाएंगे। उन्होंने साफ किया कि चंडीगढ़ हैरिटज सिटी है। ऐसे में मेट्रो एलिवेटडेट हो या फिर अंडरग्राउंड इस चीज पर भी मंथन किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में राइडरशिप उतनी ज्यादा नहीं मिल रही है, जितनी मेट्रो के लिए चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि मीटिंग में कोई और सुझाव भी आया है तो उन्होंने जबाब दिया कि पाॅड टैक्सी का सुझाव आया है। जो कि सड़क के सेंटर वर्ग गज या ग्रीन एरिया में चलाई जा सकती है। जिससे हैरिटेज सिटी को नुकसान नहीं होगा। जिस पर आगे विचार किया जा सकता है। जब पत्रकारों ने कहा कि इसका मतलब है कि मेट्रो नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है। सभी चीजों पर मंथन किया जा रहा है। ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिजली को लेकर चंडीगढ़ में कोई समस्या नहीं है । आने वाले 5-10 सालों के दौरान जितनी बिजली की जरूरत चंडीगढ़ को होगी वो डिमांड पूरी की जाएगी। हालांकि चंंडीगढ़ में बिजली पैदा नहीं होती है, लेकिन यूटी के बिजली को लेकर अच्छे समझौते हुए हैं। चंडीगढ़ ने 100 इलेक्ट्रिक बसों की मांग रखी
ट्राइसिटी में लोग राेजाना आते जाते हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली एक कलस्टर है। पच्चीस तीस लाख की आबादी तीनों एरिया की है। ऐसे में इस एरिया पर ज्यादा ई बसें चलाई जा सकती हैं। पंजाब की मीटिंग में इस बारे में सुझाव आया था। जो कि लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ ने पंद्रह साल पुरानी बसों की जगह सौ नई इलेक्टिक बसों की मांग रखी है। उन्होंने उनकी मांग का पूरा समर्थन किया है। निजीकरण का फैसला यूटी को लेना है
बिजली विभाग के निजीकरण के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट में अपना आदेश दे दिया है। निजीकरण में अगले स्टेप क्या होंगे, इस बारे यूटी प्रशासन अपना निर्णय लेगा। यूटी प्रशासन निजीकरण करना चाहता है। हालांकि इसमें पहले से काम कर रहे मुलाजिमों का नुकसान नहीं होगा। उन्हें पूरे लाभ दिए जाएंगे। मीटिंग में लाल डोरा प्रोजेक्ट के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। चंडीगढ़ के कूडे़ से बनाएंगे चारकोल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुलाजिमों की हाउसिंग स्कीम पर फैसला कोर्ट के आदेश के मुताबिक लिया जाएगा। वहीं, वेस्ट मैनेजमेंट पर यहां काम चल रहा है। एक डंपिंग साइट पर लोगों को दिक्कत है। इसलिए यहां पर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर विचार किया जाएगा। वेस्ट से चारकोल बनाने की प्रक्रिया एनटीपीसी करता है। इसको लेकर प्लानिंग की जाएगी। साथ ही चारकोल बनाकर दूसरे इलाकों को भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर से धारा 370 वापस आने की संभावना नहीं
इससे पहले हरियाणा सचिवालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अनुच्छेद 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। अगर यह किसी की साजिश है तो इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली मीटिंग
मनोहर लाल खट्टर की चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से यह पहली मीटिंग थी। मीटिंग काफी अच्छे माहौल में हुई है। इससे पहले 14 मार्च 2023 को चंडीगढ़ के तत्कालीन प्रशासक बनबारी लाल पुरोहित ने जब पंजाब और हरियाणा की मीटिंग बुलाई थी। तो मनोहर लाल हरियाणा के सीएम के रूप में मीटिंग में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी।
पटियाला में रिश्वत लेते PSPCL का जेई काबू:जुर्माना एडजस्ट करने के बदले में मांगे रुपए; 10 हजार लेते पकड़ा गया
पटियाला में रिश्वत लेते PSPCL का जेई काबू:जुर्माना एडजस्ट करने के बदले में मांगे रुपए; 10 हजार लेते पकड़ा गया पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के जेई नरेंद्र सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जेई ने जुर्माना एडजस्ट करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को नाभा के शिवा ऐनक्लेव निवासी भोला चंद सिंगला की शिकायत पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि जेई नरेंद्र सिंह ने उसके घरेलू बिजली मीटर के लोड के बकाया जुर्माने को एडजस्ट करने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपए शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका है। अब अतिरिक्त 10 हजार रुपए की रिश्वत फिर से मांग रहा था। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी नरेंद्र सिंह जेई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।