पंजाब के लुधियाना जिले में अंडे की रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। मामले इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। हमले में दोनों पक्षों के कुल 4 लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। थाना जमालपुर पुलिस को दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। इस मारपीट में घायल हुए व्यक्ति कर्मराज सिंह जोगा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से जमालपुर अवाना में अंडे की रेहड़ी लगा रहा था। कुछ दिनों पहले उसकी रेहड़ी के पास एक अन्य व्यक्ति रेहड़ी लगाने लग गया। जो आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा। शनिवार देर रात हुई झड़प शनिवार की रात को उक्त रेहड़ी वाला अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ उसके पास आया और उससे मारपीट करने लगा। वहीं जोगा ने आरोप लगाया कि उक्त हमलावरों ने उस पर और उसके छोटे भाई रमन पर गर्म तेल डाल दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शिंगारा सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद था। तभी उसके पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में शिंगारा सिंह और उसका बेटा मनोज घायल हो गए। घायलों ने मामले की शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पंजाब के लुधियाना जिले में अंडे की रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। मामले इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। हमले में दोनों पक्षों के कुल 4 लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। थाना जमालपुर पुलिस को दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। इस मारपीट में घायल हुए व्यक्ति कर्मराज सिंह जोगा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से जमालपुर अवाना में अंडे की रेहड़ी लगा रहा था। कुछ दिनों पहले उसकी रेहड़ी के पास एक अन्य व्यक्ति रेहड़ी लगाने लग गया। जो आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा। शनिवार देर रात हुई झड़प शनिवार की रात को उक्त रेहड़ी वाला अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ उसके पास आया और उससे मारपीट करने लगा। वहीं जोगा ने आरोप लगाया कि उक्त हमलावरों ने उस पर और उसके छोटे भाई रमन पर गर्म तेल डाल दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शिंगारा सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद था। तभी उसके पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में शिंगारा सिंह और उसका बेटा मनोज घायल हो गए। घायलों ने मामले की शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
केंद्रीय वित्त मंत्री आज चंडीगढ़ में:BJP कार्यकारिणी की मीटिंग में होंगी शामिल, व्यापारियों से मुलाकात
केंद्रीय वित्त मंत्री आज चंडीगढ़ में:BJP कार्यकारिणी की मीटिंग में होंगी शामिल, व्यापारियों से मुलाकात केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज ( रविवार) चंडीगढ़ आ रही है। इस दौरान वह भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग में हिस्सा लेगी। वहीं, उनका व्यापारियों से मुलाकात का भी प्रोग्राम है। बजट से पहले व्यापारियों से मीटिंग को अहम माना जा रहा है। वहीं, उनके चंडीगढ़ दौरे के चलते पुलिस भी अलर्ट है। साथ ही सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार शहर आ रही है। बीजेपी की कार्यकारिणी की मीटिंग सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर भविष्य में पार्टी को कैसे मजबूती देनी है। इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा सीट निकालने में कामयाब नहीं रहीं है। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने 2500 मतों से हराया है। हालांकि 2014 से यह सीट भाजपा के पास थी। अभिनेत्री किरन खेर यहां से सांसद थी। चंडीगढ़ का बजट बढ़ाने की उठेगी मांग केंद्रीय वित्त मंत्री से आज बजट बढ़ाने की मांग उठ सकती है। इसके अलावा वैट से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिनमें पैसे की जरूरत है। क्योंकि मेट्रो प्रोजेक्ट में चंडीगढ़ के हिस्से का 80 फीसदी केंद्र सरकार ने खर्च करना है। प्रोजेक्ट पर 20 हजार करोड़ खर्च आने की उम्मीद है। इस समय चंडीगढ़ को 65 हजार करोड़ का बजट अलाॅट हुआ है। नगर निगम के लिए केंद्र से अलग बजट की मांग की जा सकती है। पंजाब के नेता भी मिले मंंत्री से केंद्रीय वित्तमंत्री से पंजाब भाजपा के नेता भी गत दिनों में मिले हैं। इनमें अमृतसर से भाजपा के नेता तरनजीत सिंह संधू ने सीतारमन से मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने बजट को लेकर पंजाब के मुद्दों उठाया है। इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी उनसे मुलाकात की है। वहीं, इस बार बजट से पंजाब को काफी उम्मीदें हैं।
पंजाब के गोल्डन टेंपल की 7वीं मंजिल से कूदी महिला:सिर के बल गिरी, शव खून से लथपथ मिला; माथा टेकने आई थी
पंजाब के गोल्डन टेंपल की 7वीं मंजिल से कूदी महिला:सिर के बल गिरी, शव खून से लथपथ मिला; माथा टेकने आई थी पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित बाबा अटल राय जी गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। महिला सिर के बल नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, आज सुबह एक महिला स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने आई थी। उसने माथा टेका या नहीं, यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे वह इसी परिसर में स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की 7वीं मंजिल पर चढ़ गई। जहां से उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद जैसे ही महिला नीचे गिरी तो वह खून से लथपथ थी। पहले देखिए घटना से जुड़ी 3 फोटोज… महिला की उम्र करीब 25 साल
गोल्डन टेंपल के मैनेजर विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की महिला की उम्र करीब 25 साल है। वह आज सुबह 9.30 बजे माथा टेकने आई थी। इसके बाद उसने गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि वह अकेली आई थी या उसके साथ कोई और भी था। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। यह लड़की कौन है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव की जांच की ओर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वो कहां से आई थी और अकेली थी या उसके साथ कोई था। इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद उसे शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। इस दौरान गोल्डन टेंपल के सीसीटीवी कैमरे तलाशे जाएंगे, ताकि महिला के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।
कपूरथला पहुंचे निकाय मंत्री बलकार सिंह:डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, अस्पताल पहुंच मरीजों का हाल जाना, विधायक ने कमिश्नर को ठहराया जिम्मेदार
कपूरथला पहुंचे निकाय मंत्री बलकार सिंह:डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, अस्पताल पहुंच मरीजों का हाल जाना, विधायक ने कमिश्नर को ठहराया जिम्मेदार पंजाब के कपूरथला के चार क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से डायरिया के बढ़ते प्रकोप और दो मरीजों की मौत होने के बाद कपूरथला पहुंचे पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह के सामने विधायक राणा गुरजीत सिंह ने डायरिया के मामले को लेकर सीधे तौर पर नगर निगम कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि मंत्री ने इस मुद्दे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने की बजाय जांच करने की बात कहकर बात को पल्ला छाड़ दिया। निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज कपूरथला पहुंचकर डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों का हालचाल भी जाना है। उन्होंने शहर में फैले कूड़े के ढेरों और कूड़े के डंप की व्यवस्था भी जल्द करने की बात कही है। विधायक ने कमिश्नर को ठहराया जिम्मेदार इस दौरान सिविल सर्जन ऑफिस में पहुंचे MLA राणा गुरजीत सिंह ने डायरिया फैलने और दो मरीजों की मौत होने को लेकर सीधे तौर पर निगम कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि निगम कमिश्नर कोई काम नहीं करती है। 14 करोड़ रूपए पड़े हैं जिसका उपयोग नहीं हो रहा। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर का ट्रांसफर किए जाने की मांग भी की है। MLA राणा की इस मांग को लेकर मंत्री ने जांच करने की बात कही। आपको बता दें कि, अभी तक सिविल अस्पताल में में डायरिया के 64 मरीज पहुंचे हैं। जिनमें 45 मरीजो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।