पंजाब के लुधियाना में हंबड़ा रोड पर लुटेरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करके भाग रहे थे। मृतक व्यक्ति ने अपने भाई की मदद से बाइक पर सवार होकर काफी दूर तक चोरों का पीछा किया। लेकिन जब चोरों के करीब पहुंचे तो सुनसान इलाके में बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें 38 वर्षीय सुखविंदर सिंह की जान चली गई। इस मामले में लुधियाना देहात के सिधवां बेट थाने की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर अंग्रेज सिंह के बयान के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब सुबह करीब 3:45 बजे दो बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। कुछ महीने पहले विदेश गए एक पड़ोसी ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक उनके घर पर छोड़ दी थी। चोरों ने बाइक का लॉक खोला और उसे लेकर भागने की कोशिश की। आवाज सुनकर अंग्रेज सिंह के पिता जाग गए और अपने बेटों को इसकी जानकारी दी। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक पर चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की तरफ भाग गए। धारदार हथियारों से लैस थे बदमाश अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने बताया कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो उन्होंने अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश की। अंग्रेज ने बताया कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के लिए नजदीक पहुंचे तो एक बदमाश ने धारदार हथियार से सुखविंदर के सिर पर वार कर दिया। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। सुखविंदर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी अंग्रेज सिंह के अनुसार, वह अपने भाई सुखविंदर को अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सिधवां बेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से सिधवां बेट और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पंजाब के लुधियाना में हंबड़ा रोड पर लुटेरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करके भाग रहे थे। मृतक व्यक्ति ने अपने भाई की मदद से बाइक पर सवार होकर काफी दूर तक चोरों का पीछा किया। लेकिन जब चोरों के करीब पहुंचे तो सुनसान इलाके में बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें 38 वर्षीय सुखविंदर सिंह की जान चली गई। इस मामले में लुधियाना देहात के सिधवां बेट थाने की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर अंग्रेज सिंह के बयान के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब सुबह करीब 3:45 बजे दो बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। कुछ महीने पहले विदेश गए एक पड़ोसी ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक उनके घर पर छोड़ दी थी। चोरों ने बाइक का लॉक खोला और उसे लेकर भागने की कोशिश की। आवाज सुनकर अंग्रेज सिंह के पिता जाग गए और अपने बेटों को इसकी जानकारी दी। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक पर चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की तरफ भाग गए। धारदार हथियारों से लैस थे बदमाश अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने बताया कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो उन्होंने अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश की। अंग्रेज ने बताया कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के लिए नजदीक पहुंचे तो एक बदमाश ने धारदार हथियार से सुखविंदर के सिर पर वार कर दिया। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। सुखविंदर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी अंग्रेज सिंह के अनुसार, वह अपने भाई सुखविंदर को अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सिधवां बेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से सिधवां बेट और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पंजाब | दैनिक भास्कर
