प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज लुधियाना पहुंचे। हलका पश्चिम में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर वड़िंग अब सक्रिय हो गए हैं। मोती नगर में पार्टी समारोह के दौरान वड़िंग ने मौजूदा आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। वड़िंग ने नशे के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान को विफल बताया। समारोह में आयोजित कांग्रेस की बैठक में सभी कांग्रेस पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद राजा वड़िंग ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। इस बार कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। आज सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर हलका पश्चिम में प्रचार करने के लिए कहा गया है। आज की बैठक में सभी पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। आज सभी हलकों के कार्यकर्ताओं को सभी काम छोड़कर प्रचार में जुटने के लिए कहा गया है। सीएम का नशा के खिलाफ अभियान फेल पूरे भारत में संविधान बचाओ रैलियां भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की बात की है। सत्ताधारी पार्टियां देश को तोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने नशों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है वह फेल साबित हुई। जो सरकार नकली शराब बंद नहीं कर सकती वह नशा क्या बंद करवा पाएगी। वड़िंग ने कहा कि आज समय आ गया है लोगों को घरों से निकल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का। आज लोग उतावले हैं कि जल्द पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने ताकि लोग भ्रष्टाचार और नशों से निजात पा सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज लुधियाना पहुंचे। हलका पश्चिम में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर वड़िंग अब सक्रिय हो गए हैं। मोती नगर में पार्टी समारोह के दौरान वड़िंग ने मौजूदा आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। वड़िंग ने नशे के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान को विफल बताया। समारोह में आयोजित कांग्रेस की बैठक में सभी कांग्रेस पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद राजा वड़िंग ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। इस बार कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। आज सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर हलका पश्चिम में प्रचार करने के लिए कहा गया है। आज की बैठक में सभी पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। आज सभी हलकों के कार्यकर्ताओं को सभी काम छोड़कर प्रचार में जुटने के लिए कहा गया है। सीएम का नशा के खिलाफ अभियान फेल पूरे भारत में संविधान बचाओ रैलियां भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की बात की है। सत्ताधारी पार्टियां देश को तोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने नशों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है वह फेल साबित हुई। जो सरकार नकली शराब बंद नहीं कर सकती वह नशा क्या बंद करवा पाएगी। वड़िंग ने कहा कि आज समय आ गया है लोगों को घरों से निकल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का। आज लोग उतावले हैं कि जल्द पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने ताकि लोग भ्रष्टाचार और नशों से निजात पा सके। पंजाब | दैनिक भास्कर
