लुधियाना में व्यक्ति ने आत्महत्या की:घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट मिला, पत्नी-बच्चे विदेश में रहते

लुधियाना में व्यक्ति ने आत्महत्या की:घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट मिला, पत्नी-बच्चे विदेश में रहते

लुधियाना में एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ और उसकी पहचान 50 वर्षीय राजइंदर सिंह के तौर पर हुई है। घटना जगराओं थाना सदर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव की है। रजिंदर सिंह अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बेटा विदेश में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मृतक के जीजा बलजिंदर सिंह ने बताया कि रजिंदर ने मरने से पहले उन्हें मैसेज किया था। मैसेज देखते ही वे गांव पहुंचे। सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे थे। जानकारी के अनुसार, रजिंदर ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोपियों पर मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। चौकी गालिब के इंचार्ज तरसेम सिंह बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की भाभी और दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुधियाना में एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ और उसकी पहचान 50 वर्षीय राजइंदर सिंह के तौर पर हुई है। घटना जगराओं थाना सदर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव की है। रजिंदर सिंह अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बेटा विदेश में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मृतक के जीजा बलजिंदर सिंह ने बताया कि रजिंदर ने मरने से पहले उन्हें मैसेज किया था। मैसेज देखते ही वे गांव पहुंचे। सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे थे। जानकारी के अनुसार, रजिंदर ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोपियों पर मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। चौकी गालिब के इंचार्ज तरसेम सिंह बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की भाभी और दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर