लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सन्यास नगर में बुधवार रात शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। परिजनों को संदेह है कि मौत का कारण जहरीली शराब है, जबकि पुलिस को भी जहरीली शराब की आशंका है। मृतक की पहचान सन्यास नगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। शराब पीने से गंभीर हुए अन्य दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की भाभी पारो ने बताया कि रिंकू सन्यास नगर स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली प्लॉट में दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। मृतक अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचा रिंकू का शव एक राहगीर ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे रिंकू को देर रात सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों के परिजन उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। रिंकू की पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत चुकी है। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेथनॉल से झाग नहीं बनता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत जहर से हुई होगी। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सन्यास नगर में बुधवार रात शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। परिजनों को संदेह है कि मौत का कारण जहरीली शराब है, जबकि पुलिस को भी जहरीली शराब की आशंका है। मृतक की पहचान सन्यास नगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। शराब पीने से गंभीर हुए अन्य दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की भाभी पारो ने बताया कि रिंकू सन्यास नगर स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली प्लॉट में दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। मृतक अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचा रिंकू का शव एक राहगीर ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे रिंकू को देर रात सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों के परिजन उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। रिंकू की पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत चुकी है। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेथनॉल से झाग नहीं बनता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत जहर से हुई होगी। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
