लुधियाना में सिलेंडर लीक से लगी आग:महिलाओं ने भागकर बचाई जान, रसोई का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

लुधियाना में सिलेंडर लीक से लगी आग:महिलाओं ने भागकर बचाई जान, रसोई का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

लुधियाना में बीती रात खुड्डा मोहल्ला में एक घर से कुछ महिलाएं अचानक बाहर भागीं। उन्होंने शोर मचाया कि रसोई में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर की पाइप में लीक होने की वजह से आग लगी है। लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग ने सिलेंडर को चारों तरफ से घेर लिया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद ली। रसोई घर का सामान हुआ राख जानकारी देते हुए फायर कर्मी विजय ने कहा कि खुड्डा मोहल्ला के एक घर में अचानक रसोई घर में आग लग गई। सिलेंडर की पाइप लीक होने के कारण आग फैल गई। रसोई घर का सामान और दरवाजा बुरी तरह जल गया। घर के लोग आग लगने के तुरंत बाद ही घर से बाहर निकल गए थे। पाइप लीक होने से लगी आग फायर कर्मियों ने पानी बाल्टियां डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों को सिलेंडर की पाइप समयनुसार चैक करवाते रहना चाहिए। अधिकतर मामलों में सिलेंडर की पाइप लीक होने से ही आग लगने की घटनाएं होती है। यदि थोड़ा समय सिलेंडर को और आग लगी रहती तो बड़ा धमाका हो सकता था। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लुधियाना में बीती रात खुड्डा मोहल्ला में एक घर से कुछ महिलाएं अचानक बाहर भागीं। उन्होंने शोर मचाया कि रसोई में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर की पाइप में लीक होने की वजह से आग लगी है। लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग ने सिलेंडर को चारों तरफ से घेर लिया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद ली। रसोई घर का सामान हुआ राख जानकारी देते हुए फायर कर्मी विजय ने कहा कि खुड्डा मोहल्ला के एक घर में अचानक रसोई घर में आग लग गई। सिलेंडर की पाइप लीक होने के कारण आग फैल गई। रसोई घर का सामान और दरवाजा बुरी तरह जल गया। घर के लोग आग लगने के तुरंत बाद ही घर से बाहर निकल गए थे। पाइप लीक होने से लगी आग फायर कर्मियों ने पानी बाल्टियां डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों को सिलेंडर की पाइप समयनुसार चैक करवाते रहना चाहिए। अधिकतर मामलों में सिलेंडर की पाइप लीक होने से ही आग लगने की घटनाएं होती है। यदि थोड़ा समय सिलेंडर को और आग लगी रहती तो बड़ा धमाका हो सकता था। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।   पंजाब | दैनिक भास्कर