लुधियाना में अज्ञात वाहन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। पूरा शरीर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर है। जानकारी देते हुए जतिंदर की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंदर काम के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। उसी समय ऑटो में सवार होकर कोहरा की तरफ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जब जतिंदर गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत उस वाहन के नीचे आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जतिंदर की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। मोनिका ने बताया कि उसने सभी रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सीसीटीवी से ट्रॉली ड्राइवर पर शक परिजनों ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो उन्हें एक संदिग्ध ट्रॉली चालक दिखाई दिया जो जतिंद्र की साइकिल के ठीक पीछे था। हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर से वही ट्रॉली चालक दिखाई दिया। परिजनों ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसी ट्रॉली चालक ने ही हादसा किया है। मोनिका ने बताया कि आज वे पुलिस से संपर्क कर मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे। लुधियाना में अज्ञात वाहन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। पूरा शरीर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर है। जानकारी देते हुए जतिंदर की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंदर काम के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। उसी समय ऑटो में सवार होकर कोहरा की तरफ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जब जतिंदर गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत उस वाहन के नीचे आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जतिंदर की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। मोनिका ने बताया कि उसने सभी रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सीसीटीवी से ट्रॉली ड्राइवर पर शक परिजनों ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो उन्हें एक संदिग्ध ट्रॉली चालक दिखाई दिया जो जतिंद्र की साइकिल के ठीक पीछे था। हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर से वही ट्रॉली चालक दिखाई दिया। परिजनों ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसी ट्रॉली चालक ने ही हादसा किया है। मोनिका ने बताया कि आज वे पुलिस से संपर्क कर मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार गिरफ्तार:धर्मवीर गांधी ने कोर्रवाई को गलत बताया, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार गिरफ्तार:धर्मवीर गांधी ने कोर्रवाई को गलत बताया, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज पंजाब में मोहाली पुलिस ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस ने माली के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मोहाली पुलिस ने इस घटना को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी ने गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं और मालविंदर सिंह माली को जल्द से जल्द रिहा करने को कहा है। पटियाला के सांसद ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि वह ऐसे अलोकतांत्रिक और बलपूर्वक कदमों से परहेज करे और इसके बजाय राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करे। जम्मू-कश्मीर को लेकर भी किया था विवादित पोस्ट
इससे पहले मलविंदर सिंह माली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पोस्ट में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को अलग देश बता दिया था। माली ने कहा था कि कश्मीर को आजाद कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर पर पाकिस्तान और भारत का अबैध कब्जा बताया था। कौन हैं मालविंदर सिंह माली
माली ने कॉलेज में छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 1980 के दशक में पंजाब छात्र संघ के राज्य महासचिव थे। 1993 में माली को पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और टाडा (अब निरस्त कानून) के तहत उनके ‘भड़काऊ’ लेखन के लिए गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें डेढ़ महीने बाद हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया था। 2016 में रोपड़ में पंजाब सरकार के एक स्कूल में शिक्षक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए माली अमरिंदर और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल दोनों के सीएम रहते जनसंपर्क अधिकारी थे।
मथुरा बांकेबिहारी मंदिर में जालंधर के व्यक्ति की मौत:श्री कृष्ण दरबार में सिर झुकाया और फिर नहीं उठा, CCTV में कैद हुई घटना
मथुरा बांकेबिहारी मंदिर में जालंधर के व्यक्ति की मौत:श्री कृष्ण दरबार में सिर झुकाया और फिर नहीं उठा, CCTV में कैद हुई घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए जालंधर के एक व्यक्ति की पूजा-अर्चना के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रणधीर तलवार के रूप में हुई है। रणधीर तलवार की मौत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणधीर तलवार मरते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय मृतक रणधीर कुमार दर्शन के लिए वीआईपी गैलरी में थे। रणधीर कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर की मौत मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई। पता चला है कि महज 5 सेकंड के भीतर उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से गई व्यक्ति की जान प्राप्त जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय रणधीर तलवार अपने दामाद संजय और बेटी रीना के साथ श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के दर्शन करने वृंदावन और मथुरा गए थे। मंगलवार शाम को रणधीर अपने परिवार के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए वीआईपी गैलरी में थे। रणधीर ने दर्शन के लिए सिर झुकाया ही था कि वह फिर सिर नहीं उठा पाए और नीचे गिर पड़े। पीछे खड़े व्यक्ति ने किसी तरह रणधीर को संभाला और मंदिर प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शुरुआती जांच में पता चला है कि रणधीर की मौत कॉर्डियक अरेस्ट से हुई होगी।
अंडमान निकोबार से दंपती लॉटरी टिकट खरीदने फाजिल्का पहुंचा:पहले फोन से खरीदा था टिकट, 2500 की लगी थी लॉटरी
अंडमान निकोबार से दंपती लॉटरी टिकट खरीदने फाजिल्का पहुंचा:पहले फोन से खरीदा था टिकट, 2500 की लगी थी लॉटरी अंडमान निकोबार पंजाब की भारत-पाक सीमा पर स्थित फाजिल्का से मीलों दूर है और अंडमान निकोबार की रहने वाली नजमा और वीरन चार दिन का सफर तय करके और लाखों रुपए खर्च करके फाजिल्का से पंजाब स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदने आई हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले एक साल में फाजिल्का में करोड़ों के बड़े इनाम जीते गए हैं। जो पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी चर्चा का विषय रहा है। अंडमान निकोबार में बतौर टीचर काम करने वाली नजमा ने बताया कि उसने यूट्यूब पर देखा कि फाजिल्का में करोड़ों के इनाम जीते जा रहे हैं। इसलिए उसने सबसे पहले फाजिल्का से फोन के जरिए लॉटरी का टिकट खरीदा। पहली बार 2500 की लॉटरी लगी थी टीचर काम करने वाली नजमा ने बताया कि पहली बार में ही उसे 2500 की लॉटरी लग गई। जिसके बाद उसने कई लॉटरी टिकट खरीदे जिसमें उसे छोटे-छोटे इनाम मिले। लेकिन अब उसने फाजिल्का आकर लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया और चार दिन का सफर तय करके वह यहां लॉटरी टिकट खरीदने पहुंची और 2.5 करोड़ के साथ-साथ 1.5 करोड़ के लॉटरी टिकट भी खरीदे। लॉटरी जीतती हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी उन्होंने कहा कि अगर वह लॉटरी जीतती हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। फाजिल्का आकर वह पास के गुरुद्वारा साहिब में लंगर के लिए एक लाख रुपए दान करेंगे। नजमा के पति रिटायर्ड वीरन जो कि डिफेंस में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि भले ही फाजिल्का आकर लॉटरी टिकट खरीदने के लिए एक लाख रुपए खर्च करना उनके लिए महंगा साबित हुआ। लेकिन अगर वह लॉटरी जीतते हैं तो वह 2.5 करोड़ के मालिक बन जाएंगे। सबसे बड़ा इनाम जीता चुके वहीं रूपचंद लॉटरी संचालक बाबी ने कहा कि उन्होंने डेढ़, फिर ढाई और फिर पंजाब राज्य का सबसे बड़ा इनाम पांच करोड़ रुपए जीता है। उन्होंने कई टिकटें दंपती को स्पीड पोस्ट के जरिए भेजीं और इनाम भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए। लेकिन यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इतनी दूर एक टापू से सीमा पर स्थित फाजिल्का में उनकी दुकान पर टिकट खरीदने आए हैं। उनकी कामना है कि भगवान दंपती द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकटों का मालिक उन्हें ही बनाए।