लुधियाना में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी आज दो घंटे तक हड़ताल पर रहे। जिसके चलते लुधियाना बस स्टैंड पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बस को लेकर इधर-उधर घूमते रहे। उप चुनाव में करेंगे विरोध हड़ताल के तहत लुधियाना के बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो विधानसभा उप चुनाव में कड़ा विरोध करेंगे। दो घंटे बाद चली बसें बस स्टैंड लुधियाना में पनबस कर्मी दो घंटे की हड़ताल पर रहे, जिस कारण यात्री, हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते नजर आए। हड़ताल खत्म होने के बाद बसें चलीं तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। लुधियाना में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी आज दो घंटे तक हड़ताल पर रहे। जिसके चलते लुधियाना बस स्टैंड पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बस को लेकर इधर-उधर घूमते रहे। उप चुनाव में करेंगे विरोध हड़ताल के तहत लुधियाना के बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो विधानसभा उप चुनाव में कड़ा विरोध करेंगे। दो घंटे बाद चली बसें बस स्टैंड लुधियाना में पनबस कर्मी दो घंटे की हड़ताल पर रहे, जिस कारण यात्री, हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते नजर आए। हड़ताल खत्म होने के बाद बसें चलीं तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। पंजाब | दैनिक भास्कर
