पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज कचहरी परिसर के पास बचत भवन में अपने सरकारी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वड़िंग ने 27 दिन पहले लोगों से वादा किया था कि वह जुलाई के पहले सप्ताह में अपना सरकारी कार्यालय खोल देंगे। लेकिन वह जालंधर उपचुनाव में व्यस्त हो गए। इसके बाद वह गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने चले गए। इस बीच लुधियाना के लोग अपने काम करवाने के लिए काफी परेशान रहे। लोगों को सांसद के स्थायी कार्यालय या उनके घर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आज जानकारी सामने आई है कि वह दफ्तर का उद्घाटन करीब 11 बजे करेंगे। वड़िंग किस दिन से इस दफ्तर में बैठेंगे यह भी वह आज लोगों को बताएंगे। वड़िंग ने चुनाव जीतने से पहले लोगों से वादा किया था कि वह लोगों के फोन भी उठाएंगे और काम भी करेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज कचहरी परिसर के पास बचत भवन में अपने सरकारी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वड़िंग ने 27 दिन पहले लोगों से वादा किया था कि वह जुलाई के पहले सप्ताह में अपना सरकारी कार्यालय खोल देंगे। लेकिन वह जालंधर उपचुनाव में व्यस्त हो गए। इसके बाद वह गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने चले गए। इस बीच लुधियाना के लोग अपने काम करवाने के लिए काफी परेशान रहे। लोगों को सांसद के स्थायी कार्यालय या उनके घर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आज जानकारी सामने आई है कि वह दफ्तर का उद्घाटन करीब 11 बजे करेंगे। वड़िंग किस दिन से इस दफ्तर में बैठेंगे यह भी वह आज लोगों को बताएंगे। वड़िंग ने चुनाव जीतने से पहले लोगों से वादा किया था कि वह लोगों के फोन भी उठाएंगे और काम भी करेंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
