लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर मिला शव:चेहरा पूरी तरह खराब; सिर पर बंधी है पट्टी, 2 दिन बाद ली सुध

लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर मिला शव:चेहरा पूरी तरह खराब; सिर पर बंधी है पट्टी, 2 दिन बाद ली सुध

लुधियाना में बुधवार सुबह सिविल अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थतियों में पड़ा मिला। लोग उसके पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित तक नहीं किया। मरने वाले के चेहरे का बुरा हाल है। शक है कि शव करीब 2 दिन से वहां पड़ा है, जिससे शव फूला हुआ था। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का चेहरा खराब हो गया है। उसके सिर पर पट्टी बंधी हुई है। उसने हरे रंग की पेंट पहनी है। शक है कि वह अस्पताल का ही कोई मरीज हो सकता है। मरने वाले की बाजू पर भी रगड़ के निशान हैं। अस्पताल के एक स्टाफ ने मीडिया को शव पड़ा होने की जानकारी दी, जिसके बाद पत्रकार ने थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह को शव पड़ा होने की सूचना दी। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने शव घटना स्थल पर पहुंच तुरंत पुलिस ने शव की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अभी हो नहीं पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा रही है। मरने वाले के परिजनों को ढूंढा जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चैक करेगी ताकि मृतक की मौत के असल कारणों का पता चल सके। फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है। लुधियाना में बुधवार सुबह सिविल अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थतियों में पड़ा मिला। लोग उसके पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित तक नहीं किया। मरने वाले के चेहरे का बुरा हाल है। शक है कि शव करीब 2 दिन से वहां पड़ा है, जिससे शव फूला हुआ था। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का चेहरा खराब हो गया है। उसके सिर पर पट्टी बंधी हुई है। उसने हरे रंग की पेंट पहनी है। शक है कि वह अस्पताल का ही कोई मरीज हो सकता है। मरने वाले की बाजू पर भी रगड़ के निशान हैं। अस्पताल के एक स्टाफ ने मीडिया को शव पड़ा होने की जानकारी दी, जिसके बाद पत्रकार ने थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह को शव पड़ा होने की सूचना दी। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने शव घटना स्थल पर पहुंच तुरंत पुलिस ने शव की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अभी हो नहीं पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा रही है। मरने वाले के परिजनों को ढूंढा जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चैक करेगी ताकि मृतक की मौत के असल कारणों का पता चल सके। फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है।   पंजाब | दैनिक भास्कर