लुधियाना से मुंबई पुलिस ने रेपिस्ट को किया गिरफ्तार:दिल्ली एग्जीबिशन में महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

लुधियाना से मुंबई पुलिस ने रेपिस्ट को किया गिरफ्तार:दिल्ली एग्जीबिशन में महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

पंजाब के लुधियाना में मुंबई पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई की रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। आरोपी की पहचान राघव राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जिला पुलिस के अधिकारी ने कुछ भी नहीं बोल रहे है। दिल्ली ऐग्जीबिशन में हुई थी पीड़िता से दोस्ती जानकारी मुताबिक आरोपी राघव राजेश पीड़ित महिला से दिल्ली में एक एग्जीबिशन दौरान मिला था। वहीं उसकी महिला के साथ दोस्ती हो गई। उसने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी जब महिला से शादी करने से मुकर गया तो पीड़िता ने थाना थार में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना थार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राघव राजेश अग्रवाल ने कथित तौर पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके मुंबई ले जाया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना में मुंबई पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई की रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। आरोपी की पहचान राघव राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जिला पुलिस के अधिकारी ने कुछ भी नहीं बोल रहे है। दिल्ली ऐग्जीबिशन में हुई थी पीड़िता से दोस्ती जानकारी मुताबिक आरोपी राघव राजेश पीड़ित महिला से दिल्ली में एक एग्जीबिशन दौरान मिला था। वहीं उसकी महिला के साथ दोस्ती हो गई। उसने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी जब महिला से शादी करने से मुकर गया तो पीड़िता ने थाना थार में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना थार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राघव राजेश अग्रवाल ने कथित तौर पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके मुंबई ले जाया जा रहा है।   पंजाब | दैनिक भास्कर