भास्कर न्यूज | जालंधर शाहकोट के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाली महिला दाईमुनि की हत्या एक युवक ने नहीं, बल्कि दो ने मिलकर की थी। इनमें से एक युवक को जीआरपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी फरार है। एसएचओ जीआरपी पलविंदर सिंह भिंडर ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी गौरव ने रिमांड के दौरान बताया कि 21 दिसंबर, 2024 की रात को उसका दोस्त आकाश भी उसके साथ था। उसने लोहे के एंगल से बुरी तरह से दाईमुनि के सिर और चेहरे पर वार किए थे। वह उसे केवल घायल करना चाहते थे न कि मारना। एसएचओ पलविंदर सिंह ने कहा कि दूसरे आरोपी की पहचान आकाश निवासी गांव बाहमनियां के रूप में हुई है और बुधवार को उसके ठिकानों पर छापेमारी के लिए टीमें भेज दी गई थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने जिस जगह पर हत्या की है। वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। रात के अंधेरे में दोनों एक ही एक्टिवा पर दिखाई देते हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाली महिला दाई मुनि की हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि आरोपी गौरव को चाय के काम में घाटा पड़ने लग गया था। आरोपी ने महिला को कई बार धमकाया भी। लेकिन उसके बावजूद भी महिला जब चाय बेचती रही तो गौरव ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भास्कर न्यूज | जालंधर शाहकोट के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाली महिला दाईमुनि की हत्या एक युवक ने नहीं, बल्कि दो ने मिलकर की थी। इनमें से एक युवक को जीआरपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी फरार है। एसएचओ जीआरपी पलविंदर सिंह भिंडर ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी गौरव ने रिमांड के दौरान बताया कि 21 दिसंबर, 2024 की रात को उसका दोस्त आकाश भी उसके साथ था। उसने लोहे के एंगल से बुरी तरह से दाईमुनि के सिर और चेहरे पर वार किए थे। वह उसे केवल घायल करना चाहते थे न कि मारना। एसएचओ पलविंदर सिंह ने कहा कि दूसरे आरोपी की पहचान आकाश निवासी गांव बाहमनियां के रूप में हुई है और बुधवार को उसके ठिकानों पर छापेमारी के लिए टीमें भेज दी गई थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने जिस जगह पर हत्या की है। वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। रात के अंधेरे में दोनों एक ही एक्टिवा पर दिखाई देते हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाली महिला दाई मुनि की हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि आरोपी गौरव को चाय के काम में घाटा पड़ने लग गया था। आरोपी ने महिला को कई बार धमकाया भी। लेकिन उसके बावजूद भी महिला जब चाय बेचती रही तो गौरव ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

चंडीगढ़ में एक बार फिर बढ़ने लगा तापमान:आज 41 डिग्री सेल्सियस की संभावना, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हुआ कम
चंडीगढ़ में एक बार फिर बढ़ने लगा तापमान:आज 41 डिग्री सेल्सियस की संभावना, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हुआ कम चंडीगढ़ में एक बार फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे यह तापमान और बढ़ेगा। पिछले दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई थी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था, लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद फिर से वही गर्मी देखी जाएगी। हीटवेव का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हीटवेव का 11 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो कि 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है और सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि पिछले 24 घंटे में 4.7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। यह भी सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। ऐसे बढ़ते तापमान में मौसम विभाग ने जरूरी न हो तो दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। 1 जून से 3.2 MM हुई बारिश पिछले 1 सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चंडीगढ़ में 3.2 MM बारिश हुई है। यह बारिश जून महीने के पहले सप्ताह में होने वाली सामान्य बारिश से 84.1% कम है। इसलिए तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा ।10 जून को यह तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस और 11 जून को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मोहाली का नाइपर देगा विदेशियों को ट्रेनिंग:16 देशों के 25 प्रतिनिधि लेंगे भाग, दवाओं की गुणवत्ता मेंटेन रखने की दी जाएगी जानकारी
मोहाली का नाइपर देगा विदेशियों को ट्रेनिंग:16 देशों के 25 प्रतिनिधि लेंगे भाग, दवाओं की गुणवत्ता मेंटेन रखने की दी जाएगी जानकारी मोहाली में स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) विदेशी प्रतिनिधियों को सिखाएगा कि कैसे दवाओं को गुणवत्ता को मेंटेन रखा जाए। भारत सरकार के खास प्रोग्राम के तहत मोहाली के नाइपर में फार्मास्युटिकल जीएमपी (गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस, ऑडिट और स्व निरीक्षण) प्रोग्राम होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम इंडिया पैसेफिक आईसलैंड कोऑपरेशन के अंतर्गत होगा। इससे जुड़े देश ही दवाओं की क्वालिटी को मेंटेन करने की ट्रेनिंग ले सकेंगे। इसका आयोजन 19 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा। कार्यक्रम में 16 देशों के 25 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें इथियोपिया, मालदीव, तंजानिया, श्रीलंका, मॉरीशस, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, जिम्बाब्वे, नेपाल, ताजिकिस्तान, नाइजर, सिएरा लियोन, आर्मेनिया, मलावी, बोत्सवाना और घाना के प्रतिभागी शामिल हैं। 24 वर्ष से चलाया जा रहा कार्यक्रक नाइपर के प्रोफेसर डॉ. अभय संगमवार ने बताया कि यह कार्यक्रम 24 वर्ष से उन देशों के लिए चलाया जा रहा है, जो दवाओं के उत्पादक हैं लेकिन क्वालिटी को मेंटेन करने के लिए उनको बेस्ट प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। नाइपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने बताया कि नइपर 24 वर्षों से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसका उद्घाटन 19 अगस्त 2024 सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में फार्मास्युटिकल उद्योग, शिक्षा जगत और नियामक एजेंसियों के विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। इसमें नाइपर में वे गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस और गुड लाइब्रेरी प्रैक्टिस की जानकारी लेंगे।

खन्ना में महिला की मौत पर विवाद:मायके वालों ने हत्या बताया, ससुरालियों ने कहा – खुदकुशी; 4 साल पहले हुई थी शादी
खन्ना में महिला की मौत पर विवाद:मायके वालों ने हत्या बताया, ससुरालियों ने कहा – खुदकुशी; 4 साल पहले हुई थी शादी खन्ना के बिलां वाली छप्पड़ी इलाके में एक महिला की मौत पर विवाद हो गया। इस मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ ससुरालियों पक्ष के लोग इसे खुदकुशी बता रहे हैं। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। ससुराल परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान अंजलि (26) के तौर पर हुई। उसकी ढाई साल की बेटी भी है। ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप मृतका की मां मंजू और बहन कामिनी ने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार अंजलि को तंग करते रहते थे। जब भी कभी अंजलि फोन पर बात करती थी तो उसकी बातों से अहसास होता रहता था। लेकिन कभी अंजलि ने उनके साथ खुलकर बात नहीं की। कामिनी के अनुसार आज उसके जीजा का फोन आया तो पहले बोला गया कि अंजलि बाथरूम में गिर गई है। कुछ ही समय बाद फोन किया कि जल्दी आ जाओ अंजलि ने फंदा लगा लिया है। इससे उन्हें शक हुआ कि अंजलि को मारा गया है। उनके जाने से पहले अंजलि को फंदे से उतारा हुआ था। इसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस सिटी थाना एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिलां वाली छप्पड़ी में महिला ने खुदकुशी कर ली है। वे खुद मौका देखकर आए हैं। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अंजलि के परिवार वाले जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैसी कार्रवाई की जाएगी।