वाराणसी में सड़क पर उतरी पुलिस, ट्रेनों में भी चेकिंग:जुमे पर मस्जिदों में भारतीय सेना के लिए दुआ, एयरपोर्ट की 5 लेयर में सुरक्षा

वाराणसी में सड़क पर उतरी पुलिस, ट्रेनों में भी चेकिंग:जुमे पर मस्जिदों में भारतीय सेना के लिए दुआ, एयरपोर्ट की 5 लेयर में सुरक्षा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रातभर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात रहे। यूपी में रेड अलर्ट है। आज जुमे की नमाज पर पुलिस सड़कों पर उतरी। ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई। एयरपोर्ट की सुरक्षा 5 लेयर में कर दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में 600 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं जो आम दिनों से अधिक हैं। शुक्रवार भोर में फैंटम बाइक पर 200 जवान सड़क पर उतरे। शहर से हाईवे तक लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। ड्रोन से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। हर गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। डीजीपी के निर्देश पर शहर की सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है। दोपहर की 3 तस्वीरें देखिए- वहीं, शुक्रवार दोपहर कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP और आरपीएफ ने चेकिंग की। यात्रियों के बैग चेक किए। ट्रेन के अंदर भी चेक किए। यात्रियों को सुरक्षा के टिप्स दिए। किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत रेलवे को सूचित करने की अपील की। वाराणसी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… ऑपरेशन सिंदूर के बाद रातभर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात रहे। यूपी में रेड अलर्ट है। आज जुमे की नमाज पर पुलिस सड़कों पर उतरी। ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई। एयरपोर्ट की सुरक्षा 5 लेयर में कर दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में 600 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं जो आम दिनों से अधिक हैं। शुक्रवार भोर में फैंटम बाइक पर 200 जवान सड़क पर उतरे। शहर से हाईवे तक लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। ड्रोन से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। हर गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। डीजीपी के निर्देश पर शहर की सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है। दोपहर की 3 तस्वीरें देखिए- वहीं, शुक्रवार दोपहर कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP और आरपीएफ ने चेकिंग की। यात्रियों के बैग चेक किए। ट्रेन के अंदर भी चेक किए। यात्रियों को सुरक्षा के टिप्स दिए। किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत रेलवे को सूचित करने की अपील की। वाराणसी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर