वाराणसी में मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। पत्नी चिल्लाने लगी- बचाओ…बचाओ। मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर GRP इंचार्ज हेमंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसे हिलाया-ढुलाया गया। लेकिन, कोई हलचल नहीं हुई। फिर उसे CPR दिया। पानी छिड़का। कुछ पलों में यात्री को होश आ गया। वहां मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर GRP की तारीफ की। यात्री को अस्पताल ले जाया गया है। उसने इंचार्ज से कहा- थैंक्यू सर…आपने मुझे नया जीवन दिया है। देखिए 3 तस्वीरें झारखंड से वाराणसी आया था श्रद्धालु
GRP इंचार्ज हेमंत सिंह ने बताया- डीआरएम एनआर, रेलवे और पुलिस के अधिकारी मंगलवार दोपहर शाम करीब 4 बजे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से होल्डिंग एरिया सिगरा की तरफ जाते समय न्यू हाल नंबर तीन में एक यात्री के गिरने की सूचना मिली। जिनका नाम विदुर मंडल है। वह झारखंड से अपनी पत्नी आशा देवी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे। गिरकर छटपटाने लगे। पत्नी की आवाज पर पहुंचे GRP
GRP इंचार्ज हेमंत सिंह ने बताया- विदुर मंडल के गिरने पर उनकी पत्नी आशा देवी चिल्लाने लगी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं खुद वहां पहुंचा। पीएसी बटालियन प्रभारी सुधीर कुमार की सहायता से उसे CPR दिया। उसके हाथ पैर की मालिश की, जिसके बाद उसे होश आया। उसे स्टेशन के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्टेशन पर प्रयाग जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। माइनर हार्ट अटैक
विदुर मंडल की पत्नी के अनुसार, उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। अब उनकी स्थिति ठीक है। मौके पर पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर ने उनकी जान बचाई है। इस दौरान विदुर के साथ उसके दादा मैनेजर मंडल भी मौजूद थे। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 1 लाख से अधिक यात्रियों का फ्लो
वाराणसी रेलवे जंक्शन पर 15 दिन के आकड़ों की मानें, तो रोजाना एक लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही हो रही है। इसमें सर्वाधिक प्रयाग जाने वाले यात्री हैं। जो महाकुंभ स्पेशल और अन्य ट्रेनों से प्रयाग और फिर प्रयाग से वापस काशी लौट रहे हैं। ऐसे में वाराणसी रेलवे जंक्शन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 73 जगहों के पानी की टेस्टिंग की प्रयागराज महाकुंभ में गंगा–यमुना के संगम में स्नान चल रहा है। अब तक 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं, इस बीच सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट आई है, इसमें बताया गया है कि दोनों नदियों का पानी स्नान करने लायक नहीं है। CPCB ने 17 फरवरी को अपनी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में दाखिल की है। CPCB ने प्रयागराज में 9 से 21 जनवरी के बीच कुल 73 अलग-अलग जगहों से सैंपल इकट्ठा किया। अब उसके जांच के नतीजे जारी किए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट में गंगा और यमुना नदी के पानी को लेकर क्या कुछ बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। पत्नी चिल्लाने लगी- बचाओ…बचाओ। मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर GRP इंचार्ज हेमंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसे हिलाया-ढुलाया गया। लेकिन, कोई हलचल नहीं हुई। फिर उसे CPR दिया। पानी छिड़का। कुछ पलों में यात्री को होश आ गया। वहां मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर GRP की तारीफ की। यात्री को अस्पताल ले जाया गया है। उसने इंचार्ज से कहा- थैंक्यू सर…आपने मुझे नया जीवन दिया है। देखिए 3 तस्वीरें झारखंड से वाराणसी आया था श्रद्धालु
GRP इंचार्ज हेमंत सिंह ने बताया- डीआरएम एनआर, रेलवे और पुलिस के अधिकारी मंगलवार दोपहर शाम करीब 4 बजे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से होल्डिंग एरिया सिगरा की तरफ जाते समय न्यू हाल नंबर तीन में एक यात्री के गिरने की सूचना मिली। जिनका नाम विदुर मंडल है। वह झारखंड से अपनी पत्नी आशा देवी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे। गिरकर छटपटाने लगे। पत्नी की आवाज पर पहुंचे GRP
GRP इंचार्ज हेमंत सिंह ने बताया- विदुर मंडल के गिरने पर उनकी पत्नी आशा देवी चिल्लाने लगी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं खुद वहां पहुंचा। पीएसी बटालियन प्रभारी सुधीर कुमार की सहायता से उसे CPR दिया। उसके हाथ पैर की मालिश की, जिसके बाद उसे होश आया। उसे स्टेशन के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्टेशन पर प्रयाग जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। माइनर हार्ट अटैक
विदुर मंडल की पत्नी के अनुसार, उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। अब उनकी स्थिति ठीक है। मौके पर पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर ने उनकी जान बचाई है। इस दौरान विदुर के साथ उसके दादा मैनेजर मंडल भी मौजूद थे। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 1 लाख से अधिक यात्रियों का फ्लो
वाराणसी रेलवे जंक्शन पर 15 दिन के आकड़ों की मानें, तो रोजाना एक लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही हो रही है। इसमें सर्वाधिक प्रयाग जाने वाले यात्री हैं। जो महाकुंभ स्पेशल और अन्य ट्रेनों से प्रयाग और फिर प्रयाग से वापस काशी लौट रहे हैं। ऐसे में वाराणसी रेलवे जंक्शन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 73 जगहों के पानी की टेस्टिंग की प्रयागराज महाकुंभ में गंगा–यमुना के संगम में स्नान चल रहा है। अब तक 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं, इस बीच सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट आई है, इसमें बताया गया है कि दोनों नदियों का पानी स्नान करने लायक नहीं है। CPCB ने 17 फरवरी को अपनी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में दाखिल की है। CPCB ने प्रयागराज में 9 से 21 जनवरी के बीच कुल 73 अलग-अलग जगहों से सैंपल इकट्ठा किया। अब उसके जांच के नतीजे जारी किए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट में गंगा और यमुना नदी के पानी को लेकर क्या कुछ बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
वाराणसी स्टेशन पर 7 मिनट में यात्री की जान बचाई:पत्नी चिल्लाई- बचाओ…बचाओ, GRP इंचार्ज ने CPR दिया, होश आया तो लोगों ने बजाई ताली
