हरियाणा के नूंह में रात के समय नशे में धुत एक युवक ने सात माह की गर्भवती भैंस के साथ कुकर्म किया और उसे लहूलुहान कर छोड़कर भाग गया। सुबह जब पशुपालक अपनी भैंस को चारा डालने के लिए आया तो भैंस को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11 बजे घर में घुसा आरोपी
मामला नूंह जिले के गांव घासेड़ा का है। पशुपालक तस्लीम ने बताया कि उनके पास एक भैंस है ,जो गर्भवती सात माह की गर्भवती है। उन्होंने अपनी भैंस को घर में बांधकर रखा हुआ था। 17 फरवरी को रात करीब 11 बजे नशेड़ी पिंचर निवासी घासेड़ा दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया। आरोपी नशे की हालत में धुत था। जो कई बार दरवाजे के सामने भी गिर गया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकत साफ देखी गई। पशुपालक ने बताया कि आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घर के सामने आया था। जिसने पहले तो नशे की हालत में उल्टियां की बाद में घर में घुस गया। करीब आधे घंटे बाद निकला आरोपी
पशुपालन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिंचर ने घर में घुसकर आंगन में बंधी हुई भैंस के साथ गंदा काम करने के साथ ही पशु क्रूरता की। आरोपी करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। सुबह जब उनकी माता पशुओं को चारा डालने के लिए आई तो भैंस के गुप्तांग से खून निकल रहा था। जिसके बाद डॉक्टर से जांच कराई गई तो पता चला कि भैंस के गुप्तांग में कुछ डाला गया है। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बाद में जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो पता चला कि आरोपी पिंचर नशे की हालत में उनके घर में घुसा है। फिलहाल पशुपालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है, शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के नूंह में रात के समय नशे में धुत एक युवक ने सात माह की गर्भवती भैंस के साथ कुकर्म किया और उसे लहूलुहान कर छोड़कर भाग गया। सुबह जब पशुपालक अपनी भैंस को चारा डालने के लिए आया तो भैंस को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11 बजे घर में घुसा आरोपी
मामला नूंह जिले के गांव घासेड़ा का है। पशुपालक तस्लीम ने बताया कि उनके पास एक भैंस है ,जो गर्भवती सात माह की गर्भवती है। उन्होंने अपनी भैंस को घर में बांधकर रखा हुआ था। 17 फरवरी को रात करीब 11 बजे नशेड़ी पिंचर निवासी घासेड़ा दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया। आरोपी नशे की हालत में धुत था। जो कई बार दरवाजे के सामने भी गिर गया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकत साफ देखी गई। पशुपालक ने बताया कि आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घर के सामने आया था। जिसने पहले तो नशे की हालत में उल्टियां की बाद में घर में घुस गया। करीब आधे घंटे बाद निकला आरोपी
पशुपालन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिंचर ने घर में घुसकर आंगन में बंधी हुई भैंस के साथ गंदा काम करने के साथ ही पशु क्रूरता की। आरोपी करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। सुबह जब उनकी माता पशुओं को चारा डालने के लिए आई तो भैंस के गुप्तांग से खून निकल रहा था। जिसके बाद डॉक्टर से जांच कराई गई तो पता चला कि भैंस के गुप्तांग में कुछ डाला गया है। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बाद में जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो पता चला कि आरोपी पिंचर नशे की हालत में उनके घर में घुसा है। फिलहाल पशुपालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है, शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
