जालंधर| सेठ हुक्म चंद स्कूल न्यू प्रेम नगर में विश्व प्रकृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को घर पर पौधा लगाने का टास्क दिया। यह कार्यक्रम स्कूल की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास था। स्कूल के प्रधानाचार्य ममता बहल ने बच्चों को घर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया एवं पेड़ पौधों की महत्ता पर लिख कर अपने विचार प्रकट किए। जालंधर| सेठ हुक्म चंद स्कूल न्यू प्रेम नगर में विश्व प्रकृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को घर पर पौधा लगाने का टास्क दिया। यह कार्यक्रम स्कूल की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास था। स्कूल के प्रधानाचार्य ममता बहल ने बच्चों को घर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया एवं पेड़ पौधों की महत्ता पर लिख कर अपने विचार प्रकट किए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में पराली जलाने की 9,266 घटनाएं:वॉर्निंग के बाद भी किसान लगा रहे आग; अमृतसर पूरे प्रदेश में टॉप पर
पंजाब में पराली जलाने की 9,266 घटनाएं:वॉर्निंग के बाद भी किसान लगा रहे आग; अमृतसर पूरे प्रदेश में टॉप पर पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद किसान खेतों में फसल अवशेष जलाकर जल्दी खेत तैयार करने में लगे हैं, जिससे वायु प्रदूषण और मिट्टी की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है। 18 मई 2025 तक राज्य में कुल 9,266 पराली जलाने के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अकेले अमृतसर में 1,043 घटनाएं सामने आईं, जो सबसे अधिक हैं। इसके बाद गुरदासपुर (811), मोगा (789), फिरोजपुर (692), तरनतारण (657) और बठिंडा (618) का स्थान है। मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के वीसी डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में पशुपालन की घटती प्रवृत्ति से भूसे की मांग में गिरावट आई है। भंडारण की कमी के चलते किसान पराली रखने की बजाय जलाना आसान समझते हैं, जिससे मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। 2023 से कम हैं मामले 2023 में 18 मई 2025 तक 10,644 और 2024 में 10,327 मामलों की तुलना में इस बार थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन ये अंतर इतना अधिक नहीं है कि इसे समस्या का हल समझा जाए। समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है। कृषि विभाग उन किसानों की पहचान कर रहा है जो पराली जला रहे हैं। सरकार इन मामलों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

सिद्धू दंपत्ति के साथ हुई 2 करोड़ों की ठगी:अपने ही करीबियों पर लगाए आरोप; SCO खरीदने के नाम पर हुई धोखाधड़ी
सिद्धू दंपत्ति के साथ हुई 2 करोड़ों की ठगी:अपने ही करीबियों पर लगाए आरोप; SCO खरीदने के नाम पर हुई धोखाधड़ी नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला रंजीत एवेन्यू स्थित SCO (शॉप-कम-ऑफिस) नंबर 10 की रजिस्ट्रेशन से संबंधित है। जिसकी जांच इकोनॉमिक ओफेंस (ईओ) विंग की तरफ से की जा रही है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अंगद पाल सिंह, उनके मामा मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। इसके अलावा, उनके पूर्व निजी सहायक गौरव और उनके सहयोगी जगजीत सिंह ने भी इस धोखाधड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंगद पाल सिंह ने रंजीत एवेन्यू में स्थित SCO नंबर 10 बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। डॉ. सिद्धू की ओर से उनके प्रतिनिधि सुषिल रावत और अंगद पाल सिंह की ओर से विशाल कौर ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। आश्वासन के बाद भी ट्रांसफर नहीं की रजिस्ट्रेशन डॉ. सिद्धू ने इस संपत्ति की बुकिंग के लिए अंगद पाल सिंह के खाते में 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने कई बार भुगतान के लिए चेक भी दिए, जिन्हें उनके निजी सहायक गौरव ने कैश कराया और राशि अंगद के एजेंट को सौंपी। अंगद पाल सिंह ने बार-बार आश्वासन दिया कि जल्द ही संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर कर दी जाएगी। लेकिन जब डॉ. सिद्धू ने दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए दबाव डाला, तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने अस्थायी रूप से फरवरी 2023 में उनकी बेटी के नाम पर संपत्ति का पावर ऑफ अटॉर्नी दिया। पुलिस जांच में जुटी डॉ. सिद्धू का आरोप है कि उनके द्वारा दिए गए चेक की राशि को कैश कर आरोपियों ने आपस में बांट लिया है। इस धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर मामला अब ईओ विंग को सौंप दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सिद्धू ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके दो करोड़ रुपये की धनराशि की वापसी की मांग की है। यह मामला फिलहाल पुलिस जांच के दायरे में है, और आने वाले दिनों में इसमें नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। कैंसर के इलाज को लेकर सुर्खियों में हैं दंपति पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के पत्नी को कैंसर से ठीक करने वाले इलाज के दावे पर सुर्खियों में हैं। नवजोत सिद्धू ने कहा था कि उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से पत्नी का इलाज किया। कैंसर सेल्स को बढ़ाने वाली मीठी चीजों को बंद किया। जिसके बाद पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर फ्री हो गईं। सिद्धू ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद अब टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की अगुआई में 262 ऑन्कोलॉजिस्ट ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सिद्धू की बताई कुछ चीजों पर रिसर्च जरूर चल रही है, लेकिन इनसे ठीक हो जाने का दावा सही नहीं है। मिल चुका 850 करोड़ रुपए का नोटिस कैंसर ठीक करने के दावे पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने पत्र लिखकर डॉ. नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉक्टर कुलदीप सोलंकी ने कहा कि आपकी डाइट की बातें सुनकर देश-विदेश के कैंसर मरीजों में भ्रम और एलोपैथी मेडिसिन के विरोध की स्थिति पैदा हो रही है। 7 दिनों में इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें। उन्होंने कहा कि अगर 7 दिन के अंदर माफी या सबूत नहीं मिले तो वे अपने वकील के माध्यम से कोर्ट जाएंगे।

गुरदासपुर के स्टूडेंट ने बिहार में सुसाइड किया:हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा, दोस्त बोले- पढ़ाई के तनाव में था
गुरदासपुर के स्टूडेंट ने बिहार में सुसाइड किया:हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा, दोस्त बोले- पढ़ाई के तनाव में था पंजाब के स्टूडेंट ने बिहार में सुसाइड कर लिया। घटना बिहार के किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज की है, जहां एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट सहजवीर सिंह ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। सहजवीर पंजाब के गुरदासपुर जिले के रनिया गांव का रहने वाला था। स्टूडेंट्स के मुताबिक, वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। जब स्टूडेंट्स को घटना की जानकारी मिली, तब वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सहजवीर को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सहजवीर का परिवार मृतक के शव को लेने के लिए गुरदासपुर से बिहार के लिए रवाना हो चुका है। कल शव को गुरदासपुर लाया जाएगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।