मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे पर भादला फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में शंभू बार्डर पर धरने से घर लौट रहे दो किसानों में से एक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (57) निवासी रंघड़ नंगल (गुरदासपुर) के तौर पर हुई है। घायल बलजीत सिंह (47) का खन्ना सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के सीनियर उप प्रधान हरविंदर सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर जारी धरने में विभिन्न जिलों से किसान अपना योगदान दे रहे हैं। उनके दो वालंटियर सुखविंदर सिंह व बलजीत सिंह भी धरने में 10 दिन लगाने के बाद बाइक पर वापस लौट रहे थे। मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीक फ्लाईओवर के ऊपर उनके आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी तो पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी में हादसा – एसएसपी
एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि यह हादसा मंडी गोबिंदगढ़ की हद में हुआ है। जिसे लेकर वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फतेहगढ़ साहिब जिले के अधीन आते थाना मंडी गोबिंदगढ़ में एफआईआर दर्ज होगी। वहीं की पुलिस हादसे की जांच करेगी। बाकी खन्ना पुलिस हर प्रकार के सहयोग के लिए तालमेल कर रही है। मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे पर भादला फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में शंभू बार्डर पर धरने से घर लौट रहे दो किसानों में से एक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (57) निवासी रंघड़ नंगल (गुरदासपुर) के तौर पर हुई है। घायल बलजीत सिंह (47) का खन्ना सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के सीनियर उप प्रधान हरविंदर सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर जारी धरने में विभिन्न जिलों से किसान अपना योगदान दे रहे हैं। उनके दो वालंटियर सुखविंदर सिंह व बलजीत सिंह भी धरने में 10 दिन लगाने के बाद बाइक पर वापस लौट रहे थे। मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीक फ्लाईओवर के ऊपर उनके आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी तो पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी में हादसा – एसएसपी
एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि यह हादसा मंडी गोबिंदगढ़ की हद में हुआ है। जिसे लेकर वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फतेहगढ़ साहिब जिले के अधीन आते थाना मंडी गोबिंदगढ़ में एफआईआर दर्ज होगी। वहीं की पुलिस हादसे की जांच करेगी। बाकी खन्ना पुलिस हर प्रकार के सहयोग के लिए तालमेल कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
