कानपुर देहात में शादी के 10 दिन बाद फौजी का सेना से बुलावा आ गया। शुक्रवार को ट्रेन पकड़कर नगालैंड के लिए रवाना हुआ। पत्नी बोली- दुश्मनों को हराकर लौटना। पिता का कहना है कि बेटे को बुखार था। इसकी चिंता किए बगैर सरहद के लिए रवाना हो गया। मामला अकबरपुर क्षेत्र का है। जवान का नाम शिवा सिंह (26) है। 30 अप्रैल को जवान की अंशू (23) के साथ शादी हुई थी। 21 मई तक वह छुट्टी पर था। उसकी पत्नी अंशू (23) पगफेरे की रस्म के लिए मायके गई हुई है। जवान पत्नी को वापस लाने अपनी ससुराल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले सेना से बुलावा आ गया। जवान बॉर्डर पर चला गया। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सेना ने सभी जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। जिस वजह से शिवा सिंह को वापस जाना पड़ा। हालांकि शनिवार शाम 5 बजे से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहूंगा
शिवा के पिता जवान सिंह ने बताया- बेटे को तेज बुखार था। सेना से बुलावे का फोन आया। बेटे ने वर्दी पहनी और ट्रेन पकड़कर रवाना हो गया। जवान सिंह ने बॉर्डर पर जाने से पहले बोला- मुझे जब बॉर्डर पर जाने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहूंगा। पिता बोले- बेटा अब देश की रक्षा करेगा
शिवा के पिता जवान सिंह ने बताया- साल 2024 में मेरा बेटा सेना में भर्ती हुआ था। नवंबर में उसकी शादी फाइनल हुई थी। जंग जैसे हालात की वजह से मेरे बेटे को तुरंत बुलाया गया। मैंने भी उससे कहा, बेटा आपको देश की सेवा के लिए जाना चाहिए। शिवा मेरा एकलौता बेटा है। लेकिन अब वो भारत मां की सेवा करेगा। पाकिस्तान को ऐसा जवाब देगा कि नक्शे से उसका नामो-निशान मिट जाएगा। गांव वालों ने शिवा को ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ विदा किया है। अब शादी के मंडप से निकलकर शिवा सीमा पर देश की रक्षा करेगा। पत्नी बोली- उनके लिए प्रार्थना करेंगे
शिवा की पत्नी अंशू ने कहा- शादी के तुरंत बाद पति को बुला लिया गया है। वो देश की सेवा के लिए गए हैं। हम प्रार्थना करेंगे, वो जल्द दुश्मनों को हराकर परिवार के पास वापस आ जाएं। ————————– यह खबर भी पढ़ें- बुलंदशहर में लड़की से चलती कार में गैंगरेप:विरोध पर गाड़ी से सहेली को फेंका, मौत; एनकाउंटर में 2 आरोपी अरेस्ट बुलंदशहर में 3 दोस्तों ने नौकरी दिलाने के बहाने 2 लड़कियों को अपनी कार में बैठाया। फिर एक लड़की को मेरठ में चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरी लड़की से तीनों दोस्तों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। फिर उसे भी खुर्जा में फेंककर कार से भाग गए। गंभीर रूप से घायल लड़की ने 7 मई को पूरे मामले की खुर्जा थाने FIR दर्ज कराई। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर देहात में शादी के 10 दिन बाद फौजी का सेना से बुलावा आ गया। शुक्रवार को ट्रेन पकड़कर नगालैंड के लिए रवाना हुआ। पत्नी बोली- दुश्मनों को हराकर लौटना। पिता का कहना है कि बेटे को बुखार था। इसकी चिंता किए बगैर सरहद के लिए रवाना हो गया। मामला अकबरपुर क्षेत्र का है। जवान का नाम शिवा सिंह (26) है। 30 अप्रैल को जवान की अंशू (23) के साथ शादी हुई थी। 21 मई तक वह छुट्टी पर था। उसकी पत्नी अंशू (23) पगफेरे की रस्म के लिए मायके गई हुई है। जवान पत्नी को वापस लाने अपनी ससुराल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले सेना से बुलावा आ गया। जवान बॉर्डर पर चला गया। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सेना ने सभी जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। जिस वजह से शिवा सिंह को वापस जाना पड़ा। हालांकि शनिवार शाम 5 बजे से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहूंगा
शिवा के पिता जवान सिंह ने बताया- बेटे को तेज बुखार था। सेना से बुलावे का फोन आया। बेटे ने वर्दी पहनी और ट्रेन पकड़कर रवाना हो गया। जवान सिंह ने बॉर्डर पर जाने से पहले बोला- मुझे जब बॉर्डर पर जाने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहूंगा। पिता बोले- बेटा अब देश की रक्षा करेगा
शिवा के पिता जवान सिंह ने बताया- साल 2024 में मेरा बेटा सेना में भर्ती हुआ था। नवंबर में उसकी शादी फाइनल हुई थी। जंग जैसे हालात की वजह से मेरे बेटे को तुरंत बुलाया गया। मैंने भी उससे कहा, बेटा आपको देश की सेवा के लिए जाना चाहिए। शिवा मेरा एकलौता बेटा है। लेकिन अब वो भारत मां की सेवा करेगा। पाकिस्तान को ऐसा जवाब देगा कि नक्शे से उसका नामो-निशान मिट जाएगा। गांव वालों ने शिवा को ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ विदा किया है। अब शादी के मंडप से निकलकर शिवा सीमा पर देश की रक्षा करेगा। पत्नी बोली- उनके लिए प्रार्थना करेंगे
शिवा की पत्नी अंशू ने कहा- शादी के तुरंत बाद पति को बुला लिया गया है। वो देश की सेवा के लिए गए हैं। हम प्रार्थना करेंगे, वो जल्द दुश्मनों को हराकर परिवार के पास वापस आ जाएं। ————————– यह खबर भी पढ़ें- बुलंदशहर में लड़की से चलती कार में गैंगरेप:विरोध पर गाड़ी से सहेली को फेंका, मौत; एनकाउंटर में 2 आरोपी अरेस्ट बुलंदशहर में 3 दोस्तों ने नौकरी दिलाने के बहाने 2 लड़कियों को अपनी कार में बैठाया। फिर एक लड़की को मेरठ में चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरी लड़की से तीनों दोस्तों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। फिर उसे भी खुर्जा में फेंककर कार से भाग गए। गंभीर रूप से घायल लड़की ने 7 मई को पूरे मामले की खुर्जा थाने FIR दर्ज कराई। यहां पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
शादी के 10वें दिन बॉर्डर रवाना हुआ कानपुर का जवान:पत्नी बोली- दुश्मनों को हराकर लौटना, पिता ने कहा-बेटे ने बुखार की परवाह नहीं की
