शिक्षा बोर्ड ने बदले 3 जिलो के नोडल अधिकारी:सोनीपत, पलवल व यमुनानगर शामिल, अब तक पकड़े 481 नकलची

शिक्षा बोर्ड ने बदले 3 जिलो के नोडल अधिकारी:सोनीपत, पलवल व यमुनानगर शामिल, अब तक पकड़े 481 नकलची

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन जिलों के नोडल अधिकारियों को बदला गया है। इसके पीछे प्रशासनिक व अन्य कारण बताए जा रहे हैं। वहीं अब तक हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में कुल 481 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 51 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक व एक प्रमुख केंद्र अधीक्षक को रिलीव किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तीन जिलों के नोडल अधिकारी बदले हैं। नकल की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में बोर्ड से उच्च अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। लेकिन अब सोनीपत, पलवल व यमुनानगर जिले के नोडल अधिकारी को बदला गया है। बोर्ड प्रशासन इस तबादले के पीछे प्रशासनिक कारण बता रहा है। दसवीं की 19 व बारहवीं की 29 मार्च तक चलेंगी परीक्षा
बता दें कि हरियाणा में कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी और कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 19 मार्च और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होगी। परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाती हैं। 5.16 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 व डिस्टेंस के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के व 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं कक्षा के 277460 तथा 12वीं के 198160 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 तथा 12वीं के 25232 परीक्षार्थी शामिल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन जिलों के नोडल अधिकारियों को बदला गया है। इसके पीछे प्रशासनिक व अन्य कारण बताए जा रहे हैं। वहीं अब तक हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में कुल 481 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 51 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक व एक प्रमुख केंद्र अधीक्षक को रिलीव किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तीन जिलों के नोडल अधिकारी बदले हैं। नकल की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में बोर्ड से उच्च अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। लेकिन अब सोनीपत, पलवल व यमुनानगर जिले के नोडल अधिकारी को बदला गया है। बोर्ड प्रशासन इस तबादले के पीछे प्रशासनिक कारण बता रहा है। दसवीं की 19 व बारहवीं की 29 मार्च तक चलेंगी परीक्षा
बता दें कि हरियाणा में कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी और कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 19 मार्च और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होगी। परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाती हैं। 5.16 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 व डिस्टेंस के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के व 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं कक्षा के 277460 तथा 12वीं के 198160 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 तथा 12वीं के 25232 परीक्षार्थी शामिल हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर