शिमला के सीटीओ चौक पर तिरंगा यात्रा:इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे, 23 मई तक 37 जगह होगा आयोजन

शिमला के सीटीओ चौक पर तिरंगा यात्रा:इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे, 23 मई तक 37 जगह होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी शिमला के सहयोग से सीटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी फोरम आज शिमला में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। BJP के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से भारत की सेवा, जिसने वीरता के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया उस सेवा को सैल्यूट किया जा रहा है। बिहारी लाल ने कहा कि प्रदेश में 14 से 23 मई तक जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान चार जिला मुख्यालय में भी बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह 33 मंडलों पर भी अगल से तिरंगा यात्रा निकलेंगे। शिमला के बाद कल यानी 15 मई को धर्मशाला, 16 मई को मंडी और 17 मई को हमीरपुर में यात्रा निकाली जाएगी। 33 मंडलों की यात्रा का शेड्यूल बिहारी शर्मा ने कहा, 18 मई को अर्की, पांवटा साहिब, ऊना, डलहौजी और मनाली, 19 मई को सोलन, कुल्लू, कुटलेहड़, जसवां परागपुर, पच्छाद और चंबा, 20 मई को दून, नाहन, देहरा, बिलासपुर और बंजार, 21 मई को नालागढ़, हरोली, घुमारवी, ज्वालामुखी, चुराह और किन्नौर, 22 मई को कसौली, चिंतपूर्णी, नयनादेवी, आनी, भटियात और 23 मई को शिलाइ, रेणुकाजी, गगरेट, झंडुता, भरमौर और लाहौल-स्पीति में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। बिहारी शर्मा ने कहा, तिरंगा यात्रा में भाजपा सहयोग करेगी और यह कार्यक्रम सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामाजिक संस्थान, व्यापार मंडल, एनजीओ, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, वेलफेयर सोसाइटी, महिला मंडल, युवक मंडल, विभिन्न प्रकार की सभाएं एवं धार्मिक संस्थान भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी शिमला के सहयोग से सीटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी फोरम आज शिमला में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। BJP के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से भारत की सेवा, जिसने वीरता के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया उस सेवा को सैल्यूट किया जा रहा है। बिहारी लाल ने कहा कि प्रदेश में 14 से 23 मई तक जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान चार जिला मुख्यालय में भी बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह 33 मंडलों पर भी अगल से तिरंगा यात्रा निकलेंगे। शिमला के बाद कल यानी 15 मई को धर्मशाला, 16 मई को मंडी और 17 मई को हमीरपुर में यात्रा निकाली जाएगी। 33 मंडलों की यात्रा का शेड्यूल बिहारी शर्मा ने कहा, 18 मई को अर्की, पांवटा साहिब, ऊना, डलहौजी और मनाली, 19 मई को सोलन, कुल्लू, कुटलेहड़, जसवां परागपुर, पच्छाद और चंबा, 20 मई को दून, नाहन, देहरा, बिलासपुर और बंजार, 21 मई को नालागढ़, हरोली, घुमारवी, ज्वालामुखी, चुराह और किन्नौर, 22 मई को कसौली, चिंतपूर्णी, नयनादेवी, आनी, भटियात और 23 मई को शिलाइ, रेणुकाजी, गगरेट, झंडुता, भरमौर और लाहौल-स्पीति में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। बिहारी शर्मा ने कहा, तिरंगा यात्रा में भाजपा सहयोग करेगी और यह कार्यक्रम सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामाजिक संस्थान, व्यापार मंडल, एनजीओ, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, वेलफेयर सोसाइटी, महिला मंडल, युवक मंडल, विभिन्न प्रकार की सभाएं एवं धार्मिक संस्थान भाग लेंगे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर