शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र में लोगों को 15 से 20 दिन बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे परेशान ठियोग की जनता SDM ठियोग का घेराव कर रही है। क्षेत्र के लोग 12 बजे से SDM दफ्तर के भीतर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान SDM ठियोग और जल शक्ति विभाग के अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जा रही है। पुलिस SDM दफ्तर में पुलिस भी काफी संख्या में मौजूद है। ठियोग संघर्ष समिति के पदाधिकारी महेंद्र वर्मा ने बताया कि ठियोग की जनता कई बार प्रशासन को पानी मुहैया कराने के लिए अल्टीमेटम दे चुकी है। मगर प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने बताया कि आज भी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर जल शक्ति विभाग के इंजीनियर मौजूद नहीं है। महेंद्र वर्मा ने बताया कि देवरीघाट, सरीवन, संधू, जैस, कमाह, बगैण समेत आसपास की ज्यादातर पंचायतों में पानी की किल्लत है। मगर कोई सुध नहीं ले रहा है। घोटाले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 1.13 करोड़ रुपए के पेयजल घोटाले में संलिप्त अफसरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बता दें कि बीते दिनों ठियोग में बाइक, ऑल्टो कार, होंडा सिटी कार में पानी ढुलाई का मामला सामने आया था। अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे ठियोग क्षेत्र की जनता परेशान है। शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र में लोगों को 15 से 20 दिन बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे परेशान ठियोग की जनता SDM ठियोग का घेराव कर रही है। क्षेत्र के लोग 12 बजे से SDM दफ्तर के भीतर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान SDM ठियोग और जल शक्ति विभाग के अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जा रही है। पुलिस SDM दफ्तर में पुलिस भी काफी संख्या में मौजूद है। ठियोग संघर्ष समिति के पदाधिकारी महेंद्र वर्मा ने बताया कि ठियोग की जनता कई बार प्रशासन को पानी मुहैया कराने के लिए अल्टीमेटम दे चुकी है। मगर प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने बताया कि आज भी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर जल शक्ति विभाग के इंजीनियर मौजूद नहीं है। महेंद्र वर्मा ने बताया कि देवरीघाट, सरीवन, संधू, जैस, कमाह, बगैण समेत आसपास की ज्यादातर पंचायतों में पानी की किल्लत है। मगर कोई सुध नहीं ले रहा है। घोटाले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 1.13 करोड़ रुपए के पेयजल घोटाले में संलिप्त अफसरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बता दें कि बीते दिनों ठियोग में बाइक, ऑल्टो कार, होंडा सिटी कार में पानी ढुलाई का मामला सामने आया था। अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे ठियोग क्षेत्र की जनता परेशान है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
![शिमला में पानी के लिए SDM का घेराव:2 घंटे से दफ्तर के भीतर चल रहा धरना; बोले-20 दिन से नहीं हुई पेयजल सप्लाई](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/13/comp-1-2025-02-13t134806656_1739434590.gif)