शिमला पुलिस ने संदीप शाह गैंग की तीन दिन में तीसरी महिला तस्कर को बीती शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 27 साल की अमरजीत चड्डा उर्फ सिमरन को पकड़ा है। युवती शिमला के टुटू की रहने वाली है। वह काफी समय से शाह गैंग के संपर्क में थी। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को इस युवती के बैंक खाते में शाह गैंग के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह शाह गैंग के संपर्क में कैसे आई और इस दलदल में कैसे फंसी। आज उसे रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले शिमला पुलिस 24 वर्षीय अंकिता नेगी और एडवोकेट अवंतिका (30) को गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीन महिलाओं समेत पुलिस अब तक शाह गैंग के 37 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह न केवल शिमला बल्कि पूरे उत्तर भारत में चिट्टा सप्लाई करता था। 25 और महिलाएं शामिल होने का अंदेशा शिमला पुलिस को डिजिटल साक्ष्य और बैंक खातों की जांच के बाद 25 और महिलाओं के इस गैंग से जुड़े होने का अंदेशा है। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दरअसल, शाह गैंग के सदस्यों के खातों में 5 करोड़ रुपए का लेनदेन मिला है। कोलकाता से गिरफ्तार किया था सरगना शिमला पुलिस ने दो सप्ताह पहले इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप शाह न केवल हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशा तस्करी करता था। शिमला पुलिस ने संदीप शाह गैंग की तीन दिन में तीसरी महिला तस्कर को बीती शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 27 साल की अमरजीत चड्डा उर्फ सिमरन को पकड़ा है। युवती शिमला के टुटू की रहने वाली है। वह काफी समय से शाह गैंग के संपर्क में थी। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को इस युवती के बैंक खाते में शाह गैंग के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह शाह गैंग के संपर्क में कैसे आई और इस दलदल में कैसे फंसी। आज उसे रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले शिमला पुलिस 24 वर्षीय अंकिता नेगी और एडवोकेट अवंतिका (30) को गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीन महिलाओं समेत पुलिस अब तक शाह गैंग के 37 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह न केवल शिमला बल्कि पूरे उत्तर भारत में चिट्टा सप्लाई करता था। 25 और महिलाएं शामिल होने का अंदेशा शिमला पुलिस को डिजिटल साक्ष्य और बैंक खातों की जांच के बाद 25 और महिलाओं के इस गैंग से जुड़े होने का अंदेशा है। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दरअसल, शाह गैंग के सदस्यों के खातों में 5 करोड़ रुपए का लेनदेन मिला है। कोलकाता से गिरफ्तार किया था सरगना शिमला पुलिस ने दो सप्ताह पहले इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप शाह न केवल हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशा तस्करी करता था। हिमाचल | दैनिक भास्कर
