संगरूर में शहीद कॉन्स्टेबल के परिवार को मिली मदद:CM मान ने सौंपा 1 करोड़ का चेक, बीमा राशि देगा HDFC बैंक

संगरूर में शहीद कॉन्स्टेबल के परिवार को मिली मदद:CM मान ने सौंपा 1 करोड़ का चेक, बीमा राशि देगा HDFC बैंक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल हर्षवीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। कॉन्स्टेबल हर्षवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए एक करोड़ राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए हैं। इसके अलावा बीमा कवर के तहत एक करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि राज्य का यह प्रयास पीड़ित परिवार की मदद करेगा। साथ ही यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी सहायक होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल हर्षवीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। कॉन्स्टेबल हर्षवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए एक करोड़ राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए हैं। इसके अलावा बीमा कवर के तहत एक करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि राज्य का यह प्रयास पीड़ित परिवार की मदद करेगा। साथ ही यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी सहायक होगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर