संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव कर दी गई। उन्हें घर में घुसकर जहरीला इंजेक्शन लगाया गया। भतीजे ने बताया- गुलफाम सिंह यादव ने मरने से पहले हत्यारों के बारे में भी बताया। चाचा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घर पर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। गोली भी मारी गई। इसके बाद इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। गुलफाम सिंह यादव गुन्नौर विधानसभा में भाजपा के बड़े नेता थे। उन्होंने 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। पहले जानिए पूरा मामला… घर वाले बताते हैं- गुलफाम सिंह सोमवार दोपहर वह अपने घर में, जहां उनके पशु बंधे थे, वहीं बैठे थे। इसी दौरान बाइक से 3 युवक आए। उन लोगों ने पहले गुलफाम से बातचीत की। फिर इसी दौरान उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और भाग गए। गुलफाम सिंह के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उनको इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर गए। जहां हालत गंभीर पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों का गांव पहुंचना शुरू हो गया। घर वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया- भाजपा नेता की हत्या की गई है। उनको जहरीला इंजेक्शन दिया गया है। गांव से लेकर हाईवे तक सभी CCTV खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। गिरफ्तारी के लिए 4 पुलिस टीमें बनाई गई हैं। भतीजे ने कहा- इंजेक्शन के अलावा गोली भी मारी गई
भतीजे दिनेश यादव ने बताया- चाचा की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है। उनका बड़ा बेटा से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था। तभी से उनकी राजनीतिक रंजिश चल रही थी। इसके अलावा गांव की प्रधानी भी लगातार उनकी पत्नी के पास है। वह एंगल भी हो सकता है। इंजेक्शन के अलावा उनको गोली भी मारी गई है। किसने हत्या की, यह अभी क्लियर नहीं है। गांव के लोगों ने देखा जरूर है। घर के पास में ही घेर है। वहीं पर चाचा लेटे थे। इसी दौरान हत्या की गई है। संभल में सुविधा नहीं है, इसलिए अलीगढ़ रेफर किया गया था। JN मेडिकल कॉलेज भेजा था। यहां मृत घोषित करने के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ है। गुलफाम भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे
अलीगढ़ के भाजपा के जिला महामंत्री शिवेन्द्र शर्मा ने कहा- गुलफाम यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। कई बार चुनाव भी लड़े हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी थे। उनकी हत्या हो गई। उनके हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।। हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाएगी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 2004 के उपचुनाव में हार गए थे गुलफाम
संभल जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं- गुन्नौर, असमोली, संभल और चंदौसी (अनुसूचित जाति)। गुन्नौर विधानसभा सीट यादव बहुल है। 2004 में इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। तब सपा के कद्दावर नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने जातीय समीकरण साधते हुए यहां से मुलायम सिंह यादव से चुनाव लड़ने की अपील की। मुलायम सिंह यादव यहां से मैदान में उतरे। उनके सामने भाजपा के गुलफाम सिंह यादव और बसपा के आरिफ अली थे। उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव को कुल 91.77% यानी 1 लाख 95 हजार 213 वोट मिले। गुलफाम सिंह यादव को मात्र 6 हजार 941 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के आरिफ अली रहे थे, जिन्हें 11 हजार 314 वोट मिले थे। 2007 में भी लड़े चुनाव, लेकिन हार गए
गुलफाम सिंह यादव ने गुन्नौर विधानसभा सीट से 2007 में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में उन्हें मात्र 3 हजार 200 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे। पत्नी प्रधान, बेटा पूर्व ब्लॉक प्रमुख
गुलफाम सिंह यादव अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव- 2022 में संभल विधानसभा के प्रभारी थे। इसके पहले लोकसभा चुनाव में भी प्रभारी रह चुके हैं। पत्नी जावित्री लगातार 3 बार से गांव की प्रधान हैं। उनके 8 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटे और 6 बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो गई है। दो बेटे दिव्य प्रकाश यादव और विकास यादव हैं। छोटे बेटे विकास की शादी हो गई है। वह घर पर रहकर खेती करता है। वहीं बड़े बेटे ने शादी नहीं की है। वह पिता के साथ राजनीति करता है। दिव्य प्रकाश जुनावई ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। ———————————– इस खबर को भी पढ़ें… मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़े भाजपा नेता की हत्या:संभल में बाइक सवार युवकों ने पेट में जहरीला इंजेक्शन लगाया, तड़पते हुए गई जान
संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक से आए 3 युवकों ने अंजाम दिया। इंजेक्शन लगने के बाद गुलफाम सिंह तड़पने लगे। इसके बाद उन्हें CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव कर दी गई। उन्हें घर में घुसकर जहरीला इंजेक्शन लगाया गया। भतीजे ने बताया- गुलफाम सिंह यादव ने मरने से पहले हत्यारों के बारे में भी बताया। चाचा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घर पर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। गोली भी मारी गई। इसके बाद इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। गुलफाम सिंह यादव गुन्नौर विधानसभा में भाजपा के बड़े नेता थे। उन्होंने 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। पहले जानिए पूरा मामला… घर वाले बताते हैं- गुलफाम सिंह सोमवार दोपहर वह अपने घर में, जहां उनके पशु बंधे थे, वहीं बैठे थे। इसी दौरान बाइक से 3 युवक आए। उन लोगों ने पहले गुलफाम से बातचीत की। फिर इसी दौरान उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और भाग गए। गुलफाम सिंह के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उनको इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर गए। जहां हालत गंभीर पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों का गांव पहुंचना शुरू हो गया। घर वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया- भाजपा नेता की हत्या की गई है। उनको जहरीला इंजेक्शन दिया गया है। गांव से लेकर हाईवे तक सभी CCTV खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। गिरफ्तारी के लिए 4 पुलिस टीमें बनाई गई हैं। भतीजे ने कहा- इंजेक्शन के अलावा गोली भी मारी गई
भतीजे दिनेश यादव ने बताया- चाचा की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है। उनका बड़ा बेटा से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था। तभी से उनकी राजनीतिक रंजिश चल रही थी। इसके अलावा गांव की प्रधानी भी लगातार उनकी पत्नी के पास है। वह एंगल भी हो सकता है। इंजेक्शन के अलावा उनको गोली भी मारी गई है। किसने हत्या की, यह अभी क्लियर नहीं है। गांव के लोगों ने देखा जरूर है। घर के पास में ही घेर है। वहीं पर चाचा लेटे थे। इसी दौरान हत्या की गई है। संभल में सुविधा नहीं है, इसलिए अलीगढ़ रेफर किया गया था। JN मेडिकल कॉलेज भेजा था। यहां मृत घोषित करने के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ है। गुलफाम भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे
अलीगढ़ के भाजपा के जिला महामंत्री शिवेन्द्र शर्मा ने कहा- गुलफाम यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। कई बार चुनाव भी लड़े हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी थे। उनकी हत्या हो गई। उनके हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।। हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाएगी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 2004 के उपचुनाव में हार गए थे गुलफाम
संभल जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं- गुन्नौर, असमोली, संभल और चंदौसी (अनुसूचित जाति)। गुन्नौर विधानसभा सीट यादव बहुल है। 2004 में इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। तब सपा के कद्दावर नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने जातीय समीकरण साधते हुए यहां से मुलायम सिंह यादव से चुनाव लड़ने की अपील की। मुलायम सिंह यादव यहां से मैदान में उतरे। उनके सामने भाजपा के गुलफाम सिंह यादव और बसपा के आरिफ अली थे। उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव को कुल 91.77% यानी 1 लाख 95 हजार 213 वोट मिले। गुलफाम सिंह यादव को मात्र 6 हजार 941 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के आरिफ अली रहे थे, जिन्हें 11 हजार 314 वोट मिले थे। 2007 में भी लड़े चुनाव, लेकिन हार गए
गुलफाम सिंह यादव ने गुन्नौर विधानसभा सीट से 2007 में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में उन्हें मात्र 3 हजार 200 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे। पत्नी प्रधान, बेटा पूर्व ब्लॉक प्रमुख
गुलफाम सिंह यादव अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव- 2022 में संभल विधानसभा के प्रभारी थे। इसके पहले लोकसभा चुनाव में भी प्रभारी रह चुके हैं। पत्नी जावित्री लगातार 3 बार से गांव की प्रधान हैं। उनके 8 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटे और 6 बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो गई है। दो बेटे दिव्य प्रकाश यादव और विकास यादव हैं। छोटे बेटे विकास की शादी हो गई है। वह घर पर रहकर खेती करता है। वहीं बड़े बेटे ने शादी नहीं की है। वह पिता के साथ राजनीति करता है। दिव्य प्रकाश जुनावई ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। ———————————– इस खबर को भी पढ़ें… मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़े भाजपा नेता की हत्या:संभल में बाइक सवार युवकों ने पेट में जहरीला इंजेक्शन लगाया, तड़पते हुए गई जान
संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक से आए 3 युवकों ने अंजाम दिया। इंजेक्शन लगने के बाद गुलफाम सिंह तड़पने लगे। इसके बाद उन्हें CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
संभल में भाजपा नेता की हत्या…मुलायम से चुनाव लड़े थे:भतीजे ने कहा- राजनीतिक रंजिश में गई जान, घर में घुसकर लगाया जहरीला इंजेक्शन
