अमृतसर | ऑल इंडिया भगत महासभा द्वारा सतगुरु कबीर महाराज जी का 507वां निर्वाण दिवस और मेघ कबीर पंथी सम्मेलन 9 मार्च को कृष्णा रिजोर्ट हरीपुरा में करवाया जा रहा है। प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्यातिथि महिंदर भगत कैबिनेट मंत्री पंजाब होंगे। जबकि पीसीएस अधिकारी संयोगिता भगत और राष्ट्रीय प्रधान प्रोफेसर राज कुमार विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अमृतसर | ऑल इंडिया भगत महासभा द्वारा सतगुरु कबीर महाराज जी का 507वां निर्वाण दिवस और मेघ कबीर पंथी सम्मेलन 9 मार्च को कृष्णा रिजोर्ट हरीपुरा में करवाया जा रहा है। प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्यातिथि महिंदर भगत कैबिनेट मंत्री पंजाब होंगे। जबकि पीसीएस अधिकारी संयोगिता भगत और राष्ट्रीय प्रधान प्रोफेसर राज कुमार विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए दिलजीत दोसांझ:चंडीगढ़ शो से पहले की अरदास, छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर को श्रद्धांजलि दी
फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए दिलजीत दोसांझ:चंडीगढ़ शो से पहले की अरदास, छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर को श्रद्धांजलि दी पंजाबी कलाकार और गायक दिलजीत दोसांझ अपने चंडीगढ़ शो से पहले शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माता गुजर कौर जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में बने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। फिल्मी स्टार दिलजीत सुबह के समय गुरु घर में आए। कीर्तन श्रवण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की दिलजीत ने कड़ी सुरक्षा में गुरु घर में कीर्तन श्रवण किया। वहीं उन्होंने सिर झुकाते हुए शहीदों को नमन करके माता गुजर कौर और छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने सरहिंद की उस दीवार के भी दर्शन किए जहां छोटे साहिबजादों को जिंदा चिनवा दिया गया था। वे ठंडा बुर्ज में भी माथा टेकने गए। इस जगह पर माता गुजर कौर जी की शहादत हुई थी। इस लासानी शहादत को याद करके दिलजीत भावुक भी दिखाई दिए। 25 दिसंबर से शुरू हो रही शहीदी सभा माता गुजर कौर जी, छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में हर साल तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन फतेहगढ़ साहिब में किया जाता है। इस बार 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा होगी। देश विदेश से संगत यहां नतमस्तक होने आती है। पंजाब के गवर्नर, सीएम समेत कई राजनेता भी इन दिनों इस धरती पर माथा टेकने आते हैं।

आर्य समाज के सदस्यों ने करवाया हवन यज्ञ
आर्य समाज के सदस्यों ने करवाया हवन यज्ञ अमृतसर| आर्य समाज मॉडल टाउन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल मेहरा का 30 अगस्त को निधन हो गया था। आर्य समाज के सभी सदस्यों की तरफ से स्वर्गीय मेहरा की आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। जिसमें सभी ने मिलकर आहुतियां डाली। इस मौके पर शाम सुंदर कपूर, मनीष खन्ना, विकास मेहरा, अतुल मेहरा, रोहित खन्ना, हीरा लाल आदि मौजूद थे।

फाजिल्का में भाजपा युवा नेता का आधे घंटे में यूटर्न:वापसी के बाद AAP विधायक के पास पहुंचे, बोले-जबरन सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक
फाजिल्का में भाजपा युवा नेता का आधे घंटे में यूटर्न:वापसी के बाद AAP विधायक के पास पहुंचे, बोले-जबरन सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महीने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा का आज अजीब यूटर्न देखने को मिला। पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज सहित अन्य नेता दीपक के घर पहुंचे। उन्होंने दीपक को सिरोपा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस दौरान दीपक ने कहा कि वह भाजपा परिवार में वापस आकर खुश हैं। सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक महज आधे घंटे बाद दीपक आप विधायक नरेंद्र पाल सवना के साथ दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जबरन सिरोपा पहनाकर उन्हें हाइजैक कर लिया। दीपक ने कहा कि वह आप में ही रहना चाहते हैं। दीपक ने बताया कि पिछले दो दिनों से भाजपा नेता उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। आज जब उन्होंने बताया कि वह घर पर हैं, तो भाजपा नेता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से धक्का करने का आरोप नेताओं ने उनसे माफी मांगी और पार्टी छोड़ने का कारण पूछा। इसके बाद जबरन उन्हें सिरोपा पहना दिया गया। आप विधायक नरेंद्र पाल सवना ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं के साथ धक्का करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जबरन लोगों के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सवना ने कहा कि लोग आप की नीतियों से प्रभावित होकर स्वेच्छा से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।