साउथ सिटी की कैनाल रोड पर नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा

लुधियाना| प्रीमियम लोकेशन साउथ सिटी में कैनाल रोड पर अब एक नया अर्बन लैंडमार्क आकार लेगा। टेक्सटाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में 75 साल से ज्यादा के अनुभव वाले ओसवाल ग्रुप के प्रोजेक्ट वर्धमान अमरांते ने यहां 7 एकड़ जमीन की डील पूरी कर ली है। ग्रुप यहां लुधियाना का सबसे बड़ा मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा, जिसमें हाई-एंड कमर्शियल और रिटेल स्पेस, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट सेंटर, एफएंडबी जोन और हॉस्पिटैलिटी स्पेस शामिल होंगे। ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन आदिश ओसवाल ने कहा कि यह केवल ज़मीन की खरीद नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत अर्बन पहचान का निर्माण है। हमारा लक्ष्य लुधियाना के लिए एक ग्लोबली प्लांड लेकिन लोकल इमोशंस से जुड़ा प्रोजेक्ट तैयार करना है। साउथ सिटी पहले से ही लुधियाना की सबसे विकसित और सुरक्षित लोकेशन मानी जाती है, जहां हाई-एंड रेजिडेंशियल टाउनशिप, नामी स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और शॉपिंग-एंटरटेनमेंट के केंद्र पहले से मौजूद हैं। ओसवाल ग्रुप लुधियाना में अब तक चार सफल प्रोजेक्ट पूरे कर चुका है, 12 लाख वर्ग फुट से अधिक निर्माण कर चुका है और 1500 से ज्यादा निवेशकों का विश्वास जीत चुका है। लुधियाना| प्रीमियम लोकेशन साउथ सिटी में कैनाल रोड पर अब एक नया अर्बन लैंडमार्क आकार लेगा। टेक्सटाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में 75 साल से ज्यादा के अनुभव वाले ओसवाल ग्रुप के प्रोजेक्ट वर्धमान अमरांते ने यहां 7 एकड़ जमीन की डील पूरी कर ली है। ग्रुप यहां लुधियाना का सबसे बड़ा मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा, जिसमें हाई-एंड कमर्शियल और रिटेल स्पेस, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट सेंटर, एफएंडबी जोन और हॉस्पिटैलिटी स्पेस शामिल होंगे। ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन आदिश ओसवाल ने कहा कि यह केवल ज़मीन की खरीद नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत अर्बन पहचान का निर्माण है। हमारा लक्ष्य लुधियाना के लिए एक ग्लोबली प्लांड लेकिन लोकल इमोशंस से जुड़ा प्रोजेक्ट तैयार करना है। साउथ सिटी पहले से ही लुधियाना की सबसे विकसित और सुरक्षित लोकेशन मानी जाती है, जहां हाई-एंड रेजिडेंशियल टाउनशिप, नामी स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और शॉपिंग-एंटरटेनमेंट के केंद्र पहले से मौजूद हैं। ओसवाल ग्रुप लुधियाना में अब तक चार सफल प्रोजेक्ट पूरे कर चुका है, 12 लाख वर्ग फुट से अधिक निर्माण कर चुका है और 1500 से ज्यादा निवेशकों का विश्वास जीत चुका है।   पंजाब | दैनिक भास्कर