भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय रिजर्व बैंक 90 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी आरबीआई-90 क्विज करा रहा है। इसके लिए देशभर में कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जा रही है। इसको लेकर यूजीसी ने भी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को इस क्विज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने को कहा है। यूजीसी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी उच्च शिक्षा संस्थान इसकी जानकारी स्नातक छात्रों को दें। क्विज में ग्रेजुएशन स्तर पर पढ़ाई कर रहे 25 वर्ष की आयु तक के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं इस क्विज में पार्टिसिपेट के करने के लिए उम्मीदवार 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, इतिहास, अर्थव्यवस्था, समसामयिक मामले के साथ आरबीआई से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका पहला चरण ऑनलाइन होगा। सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को क्विज के अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। एलिमिनेशन राउंड के बाद, चयनित किए गए कॉलेज ऑन-स्टेज क्विज में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य स्तरीय क्विज के विजेता आगे जोनल राउंड में जाएंगे। चरण-3 और 4 जोनल और नेशनल में जोनल राउंड के विजेता और आखिर में नेशनल फाइनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑनलाइन क्विज सितंबर-2024 में आयोजित होगा। राज्य और जोनल स्तर पर अक्टूबर और नवंबर- 2024 में क्विज आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर 2024 में इसका फाइनल होगा। राष्ट्रीय लेवल पर प्रथम पुरस्कार 10 लाख रुपए, सेकेंड प्राइज आठ लाख रुपए, तीसरा प्राइज 6 लाख रुपए दिया जाएगा। इसी तरह जोनल लेवल पर प्रथम पांच लाख रुपए, सेकेंड प्राइज चार लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार तीन लाख रुपए मिलेगा। इसी तरह स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार दो लाख, दूसरा पुरस्कार 1.5 लाख और तीसरा पुरस्कार एक लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय रिजर्व बैंक 90 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी आरबीआई-90 क्विज करा रहा है। इसके लिए देशभर में कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जा रही है। इसको लेकर यूजीसी ने भी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को इस क्विज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने को कहा है। यूजीसी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी उच्च शिक्षा संस्थान इसकी जानकारी स्नातक छात्रों को दें। क्विज में ग्रेजुएशन स्तर पर पढ़ाई कर रहे 25 वर्ष की आयु तक के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं इस क्विज में पार्टिसिपेट के करने के लिए उम्मीदवार 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, इतिहास, अर्थव्यवस्था, समसामयिक मामले के साथ आरबीआई से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका पहला चरण ऑनलाइन होगा। सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को क्विज के अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। एलिमिनेशन राउंड के बाद, चयनित किए गए कॉलेज ऑन-स्टेज क्विज में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य स्तरीय क्विज के विजेता आगे जोनल राउंड में जाएंगे। चरण-3 और 4 जोनल और नेशनल में जोनल राउंड के विजेता और आखिर में नेशनल फाइनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑनलाइन क्विज सितंबर-2024 में आयोजित होगा। राज्य और जोनल स्तर पर अक्टूबर और नवंबर- 2024 में क्विज आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर 2024 में इसका फाइनल होगा। राष्ट्रीय लेवल पर प्रथम पुरस्कार 10 लाख रुपए, सेकेंड प्राइज आठ लाख रुपए, तीसरा प्राइज 6 लाख रुपए दिया जाएगा। इसी तरह जोनल लेवल पर प्रथम पांच लाख रुपए, सेकेंड प्राइज चार लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार तीन लाख रुपए मिलेगा। इसी तरह स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार दो लाख, दूसरा पुरस्कार 1.5 लाख और तीसरा पुरस्कार एक लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

गुरदासपुर में किसानों व पंजाब पुलिस के बीच टकराव:दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाइवे के लिए ज़मीन अधिग्रहण को लेकर हुआ विवाद; खड़ी फसल काटी
गुरदासपुर में किसानों व पंजाब पुलिस के बीच टकराव:दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाइवे के लिए ज़मीन अधिग्रहण को लेकर हुआ विवाद; खड़ी फसल काटी दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाइवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर गुरदासपुर में किसानों और पंजाब पुलिस के बीच भारी टकराव हुआ। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया और उन्हें असंगत मुआवजा दिया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें भूमि अधिग्रहण के संबंध में उचित जानकारी नहीं दी गई और न ही कोई सही मुआवजा प्रस्तावित किया गया। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया उनके अधिकारों का उल्लंघन है और उनकी जमीन को जबरन छीना जा रहा है। किसान नेताओं ने साफ किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है और कहा है कि बिना सहमति के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को रद्द किया जाए।

फाजिल्का में ओवरस्पीड कार ने रेहड़ी को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, सब्जियां बेचने मंडी जा रहा था, आरोपी ड्राइवर फरार
फाजिल्का में ओवरस्पीड कार ने रेहड़ी को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, सब्जियां बेचने मंडी जा रहा था, आरोपी ड्राइवर फरार फाजिल्का जिले के जलालाबाद में फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर ओवरस्पीड कार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई l वहीं कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में शुरू कर दी हैl मृतक कर पहचान गगन कुमार (30 वर्षीय) के नाम से हुई है। गगन के भाई गौरव कुमार ने बताया कि उसका भाई रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी लेकर सब्जी मंडी जा रहा था l फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने अचानक पीछे से आ रही ओवरस्पीड कार ने उसे टक्कर मार दी और उसके भाई को कुचल दियाl गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे हालांकि इस दौरान पहले उसके जख्मी भाई को निजी अस्पताल में ले जाया गया l जहां डॉक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया l सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृतक करार दे दियाl गौरव कुमार का कहना है कि कार ड्राइवर किसी शादी समारोह से लौटे थे l उनकी लापरवाही से उसके भाई की जान गई है l जिस मामले में उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है l उधर, पुलिस का कहना है कि मौके का जायजा लिया जा रहा है।

पंजाब CM मान का केंद्रीय मंत्री पर निशाना:बोले- हम झूठे पर्चे नहीं करवाते; आशू पर केस हुआ, तब बिट्टू उसका दोस्त था
पंजाब CM मान का केंद्रीय मंत्री पर निशाना:बोले- हम झूठे पर्चे नहीं करवाते; आशू पर केस हुआ, तब बिट्टू उसका दोस्त था पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को निशाने पर लिया। नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि जब आशू पर पर्चा हुआ था, तब भी बिट्टू उनका दोस्त था। बाद में दोनों किसी बात पर झगड़ पड़े थे। बिट्टू कहीं और चला गया। हम किसी तरह की बदले की भावना से झूठा पर्चा नहीं करवा रहे। पुलिस अपना काम कर रही है। पंजाब पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं पंजाब में पुलिस मुलाजिमों से कोई भी पूछ सकता है कि उन्हें किस बात की राहत यहां मिल रही है तो पुलिस कर्मी खुद कहेंगे कि हमें कोई सत्ता पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं कहता कि किसे पकड़ो और किसे छोड़ो। किसी पर भी पर्चा डाला या रद्द सरकार नहीं करवा रही। कानून मुताबिक ही काम हो रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था किसी तरह से खराब नहीं होने देंगे। बिट्टू लगा चुके CM मान पर गलत पर्चे करवाने के आरोप केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजीव राजा को रंगदारी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। राजा की गिरफ्तारी के बाद बिट्टू के कई अन्य करीबियों पर भी पुलिस रेड कर रही है। बिट्टू ने वीडियो जारी कर कहा है कि CM भगवंत सिंह मान उनके करीबियों पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे है। बिट्टू ने कहा है कि वह सैशन समाप्त होने के बाद CM की कोठी के बाहर गिरफ्तारी देने जाएंगे।