सिंगर रॉकी मित्तल हनीट्रैप केस में महिला की पेशी:पंचकूला कोर्ट ने दी वॉयस सैंपल टेस्ट की अनुमति; मधुबन फोरेंसिक लैब में होगा

सिंगर रॉकी मित्तल हनीट्रैप केस में महिला की पेशी:पंचकूला कोर्ट ने दी वॉयस सैंपल टेस्ट की अनुमति; मधुबन फोरेंसिक लैब में होगा

पंचकूला के चर्चित हनी ट्रैप मामले में एक नया मोड़ आया है। कसौली में गैंगरेप के आरोप लगाने वाली महिला ने कोर्ट के समक्ष वॉयस सैंपल जांच के लिए सहमति दे दी है। महिला ने हनी ट्रैप में शामिल होने के सभी आरोपों से इनकार किया है और पुलिस जांच में सहयोग देने की बात कही है। आज पंचकूला पुलिस महिला को लेकर सेक्टर-5 थाने से कोर्ट पहुंची थी। जहां ACJM कोर्ट में वॉयस सैंपल की अनुमति मांगी गई। कोर्ट ने पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए वॉयस सैंपल जांच की मंजूरी दे दी है। अब महिला का सैंपल करनाल के मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में लिया जाएगा। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में, महिला ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह किसी भी हनी ट्रैप साजिश का हिस्सा नहीं है। वहीं, उसने कसौली में गैंगरेप के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि उसे न्याय की उम्मीद है। महिला के वकील गौरव चराया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कसौली कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को सोलन की सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसकी अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि दिल्ली निवासी एक महिला ने 3 जुलाई 2023 को कसौली के एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर 13 दिसंबर 2024 को कसौली थाने में गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। इसके जवाब में, रॉकी मित्तल ने 5 फरवरी 2025 को पंचकूला सेक्टर-5 थाने में हनी ट्रैप का केस दर्ज कराया था। जिसमें अमित बिंदल सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, और गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया। अब इस केस में महिला की वॉयस सैंपल जांच से कई अहम पहलुओं पर रोशनी पड़ने की उम्मीद है। पुलिस इस सैंपल को जांच का अहम हिस्सा मान रही है और गहराई से जांच कर रही है। पंचकूला के चर्चित हनी ट्रैप मामले में एक नया मोड़ आया है। कसौली में गैंगरेप के आरोप लगाने वाली महिला ने कोर्ट के समक्ष वॉयस सैंपल जांच के लिए सहमति दे दी है। महिला ने हनी ट्रैप में शामिल होने के सभी आरोपों से इनकार किया है और पुलिस जांच में सहयोग देने की बात कही है। आज पंचकूला पुलिस महिला को लेकर सेक्टर-5 थाने से कोर्ट पहुंची थी। जहां ACJM कोर्ट में वॉयस सैंपल की अनुमति मांगी गई। कोर्ट ने पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए वॉयस सैंपल जांच की मंजूरी दे दी है। अब महिला का सैंपल करनाल के मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में लिया जाएगा। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में, महिला ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह किसी भी हनी ट्रैप साजिश का हिस्सा नहीं है। वहीं, उसने कसौली में गैंगरेप के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि उसे न्याय की उम्मीद है। महिला के वकील गौरव चराया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कसौली कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को सोलन की सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसकी अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि दिल्ली निवासी एक महिला ने 3 जुलाई 2023 को कसौली के एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर 13 दिसंबर 2024 को कसौली थाने में गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। इसके जवाब में, रॉकी मित्तल ने 5 फरवरी 2025 को पंचकूला सेक्टर-5 थाने में हनी ट्रैप का केस दर्ज कराया था। जिसमें अमित बिंदल सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, और गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया। अब इस केस में महिला की वॉयस सैंपल जांच से कई अहम पहलुओं पर रोशनी पड़ने की उम्मीद है। पुलिस इस सैंपल को जांच का अहम हिस्सा मान रही है और गहराई से जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर