भास्कर न्यूज | लुधियाना सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) की ओर से दी जाने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। सिंगल चाइल्ड गर्ल जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रही हैं और पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा 2023 में स्कॉलरशिप हासिल करने वाली स्टूडेंट्स को रिन्युअल के लिए भी कहा गया है। वहीं इसके अलावा जिनकी ट्यूशन फीस 1500 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं है वे अप्लाई कर सकते हैं। । वही इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वहीं छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं। छात्राओं को हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप 2 साल के लिए दी जाएगी, इसका भुगतान एनआईएफटी के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में किया जाता है। सभी आवेदन वर्तमान स्कूल से सत्यापित होने चाहिए जहां स्टूडेंट पढ़ रही हो। यदि आवेदन सत्यापित नहीं हैं तो उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की सुविधा उस स्कूल को प्रदान की जाती है जहां स्टूडेंट पढ़ रही है। सीबीएसई बोर्ड में पढ़ रही एनआरआई आवेदक भी इस योजना के लिए पात्र हैं। एनआरआई के लिए ट्यूशन फीस अधिकतम 6 हजार रुपये प्रति माह तय की गई है। योग्यता से जुड़े अन्य डिटेल्स की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकती हैं। आवेदन के दौरान नियमों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है जिससे कि बाद में आवेदन रद्द होने की समस्या का सामना ना करना पड़े। स्टूडेंट्स को www.cbse.gov.in पर दिए गए स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। भास्कर न्यूज | लुधियाना सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) की ओर से दी जाने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। सिंगल चाइल्ड गर्ल जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रही हैं और पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा 2023 में स्कॉलरशिप हासिल करने वाली स्टूडेंट्स को रिन्युअल के लिए भी कहा गया है। वहीं इसके अलावा जिनकी ट्यूशन फीस 1500 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं है वे अप्लाई कर सकते हैं। । वही इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वहीं छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं। छात्राओं को हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप 2 साल के लिए दी जाएगी, इसका भुगतान एनआईएफटी के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में किया जाता है। सभी आवेदन वर्तमान स्कूल से सत्यापित होने चाहिए जहां स्टूडेंट पढ़ रही हो। यदि आवेदन सत्यापित नहीं हैं तो उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की सुविधा उस स्कूल को प्रदान की जाती है जहां स्टूडेंट पढ़ रही है। सीबीएसई बोर्ड में पढ़ रही एनआरआई आवेदक भी इस योजना के लिए पात्र हैं। एनआरआई के लिए ट्यूशन फीस अधिकतम 6 हजार रुपये प्रति माह तय की गई है। योग्यता से जुड़े अन्य डिटेल्स की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकती हैं। आवेदन के दौरान नियमों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है जिससे कि बाद में आवेदन रद्द होने की समस्या का सामना ना करना पड़े। स्टूडेंट्स को www.cbse.gov.in पर दिए गए स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में गोल्डी बराड़ का साथी गिरफ्तार:15 केसों में है वांटेड; आतंकी लांडा के सदस्यों पर हमले की थी प्लानिंग, 12 कारतूस बरामद
जालंधर में गोल्डी बराड़ का साथी गिरफ्तार:15 केसों में है वांटेड; आतंकी लांडा के सदस्यों पर हमले की थी प्लानिंग, 12 कारतूस बरामद जालंधर में सिटी पुलिस टीम ने 4 अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी धीरपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर के 4 अवैध हथियार और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गोल्डी के करीबी था आरोपी ये कार्रवाई जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की गई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम के पास एक केस में आरोपी सुखवंत सिंह वांटेड था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया से गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी मूल रूप से करतारपुर का रहने वाला है। जोकि अभी से दो साल पहले तक विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ चलता था। मगर फिर किसी बात को लेकर सुखवंत सिंह अनबन हो गई। जिसके बाद उसने अकेले गैंग चलाना शुरू कर दिया। 15 एफआईआर में था वांटेड प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 15 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, फिरौती, हत्या का प्रयास और तस्करी के मामले शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी को आतंकी लखबीर सिंह लांडा हरिके के कुछ करीबी साथियों को निशाना बनाना था। जिसके लिए उसने हथियार मंगवाए थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी के साथ और कितने लोग शामिल थे और उसने कहां-कहां और किन-किन गैंगस्टरों की रेकी की थी।

महाराष्ट्र चुनाव में दमदमी टकसाल करेगी भाजपा का समर्थन:मुखी हरचरण खालसा ने जारी किया बयान, SGPC व सिख नेताओं ने जताई आपत्ति
महाराष्ट्र चुनाव में दमदमी टकसाल करेगी भाजपा का समर्थन:मुखी हरचरण खालसा ने जारी किया बयान, SGPC व सिख नेताओं ने जताई आपत्ति महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान दमदमी टकसाल के मुखी ने बीजेपी गठबंधन सरकार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। मगर दमदमी टकसाल के मुखी हरमन सिंह खालसा द्वारा किए गए इस बयान में पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। एसजीपीसी और कई सिख नेताओं द्वारा इस फैसले की काफी निंदा की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र सिख समाज के लिए बीजेपी को समर्थन देने वाली बयान का संत हरमन सिंह खालसा द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया। जिसमें स्पष्ट तौर पर बीजेपी वाली गठबंधन सरकार को वोट देने का आग्रह किया गया है। एसडीपीसी मेंबर गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा- सिख संगत के लिए खालसा द्वारा दिया गया ऐसा बयान हैरानजनक है। पूर्व अकाली नेता वलटोहा बोले- इस संस्था के मुखी संत जरनैल सिंह भिंडरावाला थे। अब उनकी जहर हर हरचरण सिंह खालसा हैं। मगर ऐसे बयान से मुझे धक्का लगा है। खालसा इस पर अपना स्पष्टीकरण जरूर दें। जिससे उनके मन की बात पता चल पाए। दमदमी टकसाल द्वारा जारी किए बयान में जानकारी साझा की गई….. जैसा दमदमी टकसाल के मुखी खालसा द्वारा जारी बयान में कहा गया दमदमी टकसाल के मुखी खालसा ने कहा- महाराष्ट्र के सिख समुदाय ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को अपना पूर्ण समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा की है। पिछले 2.5 वर्षों में सरकार ने गुरु नानक नाम लेवा संगत, सिखों, हिंदू पंजाबियों, लुभाना, सिकलीगर, सिंधी और बंजारा के कल्याण और उत्थान के लिए नीतियां लागू की हैं। जिन्होंने उनकी सामाजिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने न केवल इन समुदायों के लिए लाभकारी घोषणाएं की हैं। बल्कि उनके उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम भी उठाए हैं। हाल ही में पहली बार गुरु नानक नाम लेवा संगत से नामित सदस्यों के साथ 11 सदस्यीय सिख प्रतिनिधि समिति महाराष्ट्र राज्य को अल्पसंख्यक आयोग, महाराष्ट्र सरकार में प्रतिनिधित्व दिया गया है। जो सिख समुदाय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण विकास का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में एक सिख सदस्य की नियुक्ति की गई है, ये पहल सिख समुदाय के कल्याण और प्रगति के प्रति सरकार की मंशा और प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। सरकार भविष्य में ऐसे ही कल्याण कार्य करेगी आगे खालसा ने कहा- सरकार भविष्य में भी सभी समुदायों के कल्याण के लिए इसी इरादे और दृष्टि के साथ काम करना जारी रखेगी। सिख समुदाय सभी से इस महीने की 20 तारीख को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह करता है। इसके अतिरिक्त वे सभी से अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों को महायुति का समर्थन करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील करते हैं। क्या है दमदमी टकसाल दमदमी टकसाल भारत में एक सिख शैक्षणिक संगठन है। इसका मुख्यालय अमृतसर के मेहता चौक पर स्थित है। सिख इसे विश्वविद्यालय के रूप में मानते हैं। वर्ष 1706 में मुक्तसर की लड़ाई के बाद, गुरु गोबिंद सिंह ने तलवंडी में डेरा डाला। इस स्थान को दमदमा अर्थात एक पड़ाव स्थल (सांस लेने की जगह) के रूप में जाना जाने लगा। इस स्थान को अब दमदमा साहिब के रूप में जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह और बाबा दीप सिंह से इस टकसाल से जुड़े होने के कारण इसका इतिहास 300 साल से अधिक पुराने होने का दावा है।

लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री डा.बलबीर सिंह:केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे से पहले किया निरीक्षण, बोले-जल्द शुरू होगा ICU
लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री डा.बलबीर सिंह:केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे से पहले किया निरीक्षण, बोले-जल्द शुरू होगा ICU लुधियाना में 18 मार्च को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिविल अस्पताल के अपग्रेड होने पर उद्घाटन करने आ रहे हैं। उनके आने से पहले अस्पताल में रिपेयर वर्कर और सड़क निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अस्पताल में किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण करने के लिए आज पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल में अब सब कुछ बदल रहा जानकारी देते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि, मैंने जब पहले सिविल अस्पताल का दौरा किया था तो मन बहुत उदास हुआ था। अस्पताल में कहीं चूहें घूमते थे तो कहीं पीने के पानी की समस्या था। मरीजों के लिए लिफ्ट तो बंद ही पड़ी थी। लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। अस्पताल में चूहें भी नहीं है और लिफ्टें भी चल पड़ी है। लोगों को पीने के पानी सहित हर तरह की मेडिकल सहायता मिल रही है। भगवंत मान सरकार को आज हुए 3 साल उन्होंने कहा कि, आज भगवंत मान की सरकार को 3 साल हो गए हैं। सरकार ने जनता से किए काफी वादे पूरे भी किए हैं। मुख्य वादों में फ्री बिजली, नए बस स्टेंड, किसानों को लगातार बिजली मिल रही है। इसी तरह 881 मोहल्ला क्लिनिक सरकार ने खोले हैं। सभी अस्पतालों का रख-रखाव बेहतर किया जा रहा है। लुधियाना के सिविल अस्पताल को मेजर अपग्रेड किया जा रहा है। अब सरकारी अस्पताल में तकरीबन सभी दवाइयां मिलती है। मरीजों को लंबी कतारों से बचाने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स की भी तैनाती की जाएगी। डाक्टरों की भी भर्ती सरकार जल्द करेगी। सिविल अस्पताल में भी आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। 1 हजार बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी शुरू किया जाएगा। जहां 500 बेड होंगे और 500 आम मरीजों के लिए होंगे। नशों के खिलाफ सरकार की लड़ाई है जारी
नशों के खिलाफ जो पंजाब सरकार की लड़ाई है वह लगातार जारी है। सरकार का पूरा ध्यान नशा बेचने वालों पर है। नशा तस्करों को सलाखों में धकेला जा रहा है। जो युवा नशा ग्रस्त हैं, उन्हें नशा छुड़ाओं केंद्रो में भर्ती करवाया जा रहा है। पंजाब की शांति भंग करने की शरारती लोग कोशिश कर रहे हैं।